Monday, August 3

ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता नीतेश कुमार सिंह को एमडीआरटी लक्ष्य पूर्ण करने पर मिला सम्मान!

भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता नीतेश कुमार सिंह को एमडीआरटी लक्ष्य पूर्ण करने पर मिला सम्मान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।भारतीय जीवन बीमा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने एवं रिकॉर्ड समय में एम.डी.आर. टी. लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर भारतीय जीवन ( एल आइ सी) के अभिकर्ता रक्सौल निवासी नीतेश सिंह को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान श्री नीतेश सिंह को रक्सौल के वरीय प्रबंधक ने पुष्प गुच्छ ,चाँदी का सिक्का एवं मुँह मीठा कर दिया गया है । एलआइसी अभिकर्ता के रूप में कार्य कर रहे नीतेश कुमार ने बताया है कि इस अविश्वसनीय उपलब्धि उनके पूज्य पिताजी स्व. रामनरेश सिंह जी के आदर्शों एवं कार्य के प्रति समर्पण भाव को ह्रदयंगम करने के बाद ही मुमकिन हुआ है ।यह सम्मान व पुरस्कार पूज्य पिताजी के चरणों में समर्पित है । श्री नीतेश सिंह ने आम लोगों से अपील किया कि मौजूदा हालात में एल आइसी की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गयी है तथा इसके महत्व को हर एक आम वो खास को समझने की जरूरत है।यह पॉलिसी धारक को जिंदगी क...
लालू यादव को जमानत मिलने पर महागठंबधन नेताओं ने बांटी मिठाईयां,जताया हर्ष!

लालू यादव को जमानत मिलने पर महागठंबधन नेताओं ने बांटी मिठाईयां,जताया हर्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) गरीबों की आवाज और गरीबों के मसीहा के नाम से मशहूर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व रेल मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को शनिवार को कोर्ट ने जमानत दे दिया।इससे महागठबंधन कार्यकर्ताओं व उनके समर्थको में हर्ष है।इसका स्वागत करते हुए नरकटिया के राजद विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने स्वागत करते हुए कहा कि सत्य कितना भी परेशान हो,जीत उसकी ही होती है।उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीति में एक मात्र जननेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव को आज झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिया गया।वर्तमान परिस्थितियों में जिस तरह से एक जननेता को जितना मानसिक तनाव दिया गया शायद इस से पूर्व कभी नही हुआ, खैर "सत्य परेशान हो सकता हैं, किन्तु कभी पराजित नही"…!!!उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव शेर हैं।शेर रहेेंगेें । इधर,इस उपलक्ष्य में रक्सौल विधानसभा के ...
रक्सौल में एक ही दिन मिले 26 कोरोना  संक्रमित,डंकन हॉस्पिटल बना डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर!

रक्सौल में एक ही दिन मिले 26 कोरोना संक्रमित,डंकन हॉस्पिटल बना डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल में कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बन गई है।यहां शनिवार को कुल 26 संक्रमित्त मिले हैं।जिसमे 8 रक्सौल पीएचसी व 18 डंकन हॉस्पिटल में हुए जांच में मिले।इस तरह कुल एक्टिव केश की संख्या 62 पहुंच गई है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड़ पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के हालात से निपटने की आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।रक्सौल में कोविड केयर सेंटर को फिर से चालू करने की तैयारी शुरू है। फिलहाल जिला प्रशासन की पहल पर शहर के डंकन हॉस्पिटल में 10 बेड के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर को चालू किया गया है।इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल में 50 बेड व शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आदर्शों को अपनाने पर दिया बल!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आदर्शों को अपनाने पर दिया बल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय संविधान के निर्माता व भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती रक्सौल के कोइरिया टोला नहर चौक स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार और आदर्श आज भी हम सबको प्रेरणा देते हैं।उन्हें आत्मसात करने की जरूरत है।मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय, मुखिया रामविनय सिंह, वार्ड पार्षद रवि गुप्ता, शुरेश चौहान इत्यादि गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया लौकरिया अस्पताल में कोविड वैक्सिनेशन का जायजा,कहा-शीघ्र मिलेगा नया एम्बुलेंस

विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया लौकरिया अस्पताल में कोविड वैक्सिनेशन का जायजा,कहा-शीघ्र मिलेगा नया एम्बुलेंस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। 'टीका उत्सव' कार्यक्रम के तहत रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बुधवार को रक्सौल प्रखण्ड के लौकरिया स्थित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सह अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टिकाकरण का निरीक्षण किया।इस दौरान श्री सिन्हा ने केंद्र के प्रभारी डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह से जारी टिकाकरण के बारे में जानकारी ली।वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूछा ।निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को टिका लगाई जाए।मौके पर डॉ0 सिंह ने केंद्र को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने पर जोर दिया,क्योंकि,मौजुद एम्बुलेंस के जर्जर होने के कारण मरीजो को दिक्कतें हो रही है।इस पर विधायक ने शीघ्र ही नया एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।साथ ही उक्त केंद्र तक के लिए एप्रोच रोड के निर्माण पर भी ध्यानाकर्षण कराया गया।जिस पर इसे मई तक पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया।इसके साथ ही उन्होंने ...
रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्षमनवा पंचायत के सौनाहाडीह में हुई आगलगी,चार लाख की सम्पति नष्ट!

रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्षमनवा पंचायत के सौनाहाडीह में हुई आगलगी,चार लाख की सम्पति नष्ट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के सौनाहा डीह वार्ड नं-2 मे विद्युत शार्ट सर्किट के कारण हजारी यादव का घर जलकर राख हो गया।इस आगलगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आगलगी पर काबू का प्रयास शुरू कर दिया।वहीं,फायर बिग्रेड वाहन भी पहुंच गया।जिसने स्थानीय ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।इस आगलगी मे हजारी यादव का पुरा घर जलकर राख हो गया।बताया गया कि अगले माह मे पीड़ित की लड़की की शादी तय है।शादी के लिए घर मे रखा कपड़ा, गहना,नगद चालीस हजार,अनाज व सभी घरेलु समान समेत करीब चार लाख की संपत्ति जल गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । और इस मौके पर स्थानीय रक्सौल क्षेत्र संख्या-1 जिला परिषद सदस्य इन्द्रासन कुमार पीड़ित के घर परिवार के महिलाओ बच्चो से मिलकर सांत्वना दिया व सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया।।इस मौके पर लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचा...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने रक्सौल में लिया कोविड टिकाकरण का जायजा, कहा-वैक्सीन की कमी नहीं!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने रक्सौल में लिया कोविड टिकाकरण का जायजा, कहा-वैक्सीन की कमी नहीं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(एक संवाददाता )।भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल व रक्सौल भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा कुशवाहा ने शनिवार को रक्सौल व आदापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कोबिड -19 टीकाकरण केंद्र पर चल रहे कोविड टीकाकरण का जायजा लिया ।इस दौरान सेंटर पर चल रगे टीकाकरण के क्रम में रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण की स्थिति का अवलोकन किया।साथ ही टिका लगवाने आये लोगो से बात चीत कर हाल जाना। कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग टीका लगवाए ।यह स्वदेशी टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक एस के सिंह से टिकाकरण अभियान के सम्बंध में बात चीत कर पूरी जानकारी ली । ।उपाधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि केंद्र के अलावे कोबिड टीकाकरण के लिये चार टीमें काम कर रही है ।प्रतिदिन करीब एक हजार लोगो को टिका लगाय...
नेपाल के बीरगंज बॉर्डर पर कोविड जांच में सख्ती, बिना मास्क आवागमन पर रोक!

नेपाल के बीरगंज बॉर्डर पर कोविड जांच में सख्ती, बिना मास्क आवागमन पर रोक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना के बढ़ते वेब को देखते हुए नेपाल के महत्वपूर्ण बॉर्डर वीरगंज पर कड़ाई से हेल्थ चेक अप जांच शुरू कर दी गई है।रक्सौल  -वीरगंज के बीच आवाजाही करने वाले नागरिकों को बिना मास्क के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।वीरगंज से भी रक्सौल जाने वाले नेपाली नागरिको को भी बिना मास्क आवाजाही से रोका जा रहा है।आर्म्ड पुलिस फोर्स बॉर्डर पर पूर्णतः सख्त रवैये में दिख रही है।शंकराचार्य गेट पर हेल्थ कैम्प में मेडिकल टीम द्वारा प्रत्येक नागरिको की स्क्रीनिंग व कोविड जांच की जा रही है। मेडिकल टीम के सह इंचार्ज विपिन कुमार चौरसिया ने बताया कि होली बीतने के साथ ही जांच बढा दी गई है।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार,बॉर्डर पर प्रत्येक नागरिकों की इन्ट्री व जांच की जा रही है।मेडिकल टीम द्वारा भारत से आने वाले नागरिकों कोविड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है,जिसकी जांच रिपोर्ट आधा घन्ट...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय करेंगे 10 अप्रैल को कोविड टिकाकरण का निरीक्षण,तैयारी का जायजा लेने पहुंचे विधायक!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय करेंगे 10 अप्रैल को कोविड टिकाकरण का निरीक्षण,तैयारी का जायजा लेने पहुंचे विधायक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर भड़के विधायक रक्सौल।( vor desk )।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल 10 अप्रैल ( शनिवार )को रक्सौल व आदापुर में हो रहे कोविड 19 टिकाकरण का निरीक्षण करेंगे। इसकी तैयारी ले कर रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल व आदापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की।जिसमे उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित रखने के लिए कोविड टिकाकरण को हर हाल में सफल बनाना है।इसमे स्वास्थ्य कर्मियों से ले कर जनप्रतिनिधियो, सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत सभी लोगों को अहम भूमिका निभानी होगी। रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन देख विधायक श...
बूचड़खाने की जमीन में अनियमितता को ले कर जिलाधिकारी ने नगर परिषद प्रशासन से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगी

बूचड़खाने की जमीन में अनियमितता को ले कर जिलाधिकारी ने नगर परिषद प्रशासन से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने किया था बूचड़खाना के लिए खरीद की गयी जमीन में अनियमितता की जांच शहर के पंकज चौक के समीप बूचड़खाना सह मार्केटिंग कम्प्लेक्स के लिए 3 कठ्ठा साढ़े बारह धुर जमीन की गई खरीदारी विपक्ष के 9 पार्षदों ने डी एम को लिखित शिकायत देकर जमीन खरीदगी में लगाया था अनियमितता का आरोप रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद द्वारा शहर के पंकज चौक के समीप बूचड़ खाना सह मार्केटिंग कौम्पेक्स की साढ़े तीन कट्ठा बारह धुर जमीन खरीद में अनियमितता व बिना जमीन निबंधन के शेड के लिए निविदा जारी करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। परिषद द्वारा जिलाधिकारी शीर्षत कपिल कपिल अशोक ने अवर निबंधक रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रक्सौल एवं अध्यक्ष नगर परिषद रक्सौल से स्पष्टीकरण की मांग की है। जिलाधिकारी ने वार्ड 7 के पार्षद चीनी राम एवं अन्य सात व्यक्तियों द्वारा समर्पित परिवार पत्र पर संज्ञा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!