Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

रामगढ़वा के बैरिया-लक्ष्मीपुर में सिलेंडर विस्फोट से घर जलकर खाक

रामगढ़वा के बैरिया-लक्ष्मीपुर में सिलेंडर विस्फोट से घर जलकर खाक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk )। रामगढ़वा बैरिया पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में सिलेंडर विस्फोट से हुई आगलगी में एक घर जल कर खाक हो गया।सूत्रों के मुताबिक, राघव महतो के घर में अचानक एलपिजी सिलेंडर के विस्फोट हो जाने से घर में आग लग गई। आसपास के लोगों को भागने के चक्कर में पूर्ण रूप से घर जल गई। सिलेंडर विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रमुख पति प्रेम यादव और राजद कार्यकर्ताओं की टीम ने राघव महतो को दिलासा दिलाते हुए, सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसमें राजद प्रवक्ता बबलू सिंह प्रखंड महासचिव सैफुल्लाह आदि कार्यकर्ता सम्मिलित थे। समाचार लिखे जाने तक कोई मानवीय क्षति पहुंचने की सूचना नही है। ...
10 नवम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क के भरा जाएगा इग्नू के दिसम्बर 2020  सत्रांत परीक्षा का फॉर्म!

10 नवम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क के भरा जाएगा इग्नू के दिसम्बर 2020 सत्रांत परीक्षा का फॉर्म!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इंदिरागांधी ओपन यूनिवर्सिटी की सत्रांत परीक्षा दिसंबर 2020 के लिए फार्म भरने की तिथि की घोषणा कर दिया गया है। अब सत्रांत परीक्षा दिसंबर 2020 का परीक्षा प्रपत्र बिना विलंब शुल्क के साथ दिनांक 10 नवंबर 2020 तक भरा जाएगा।उक्त जानकारी के सी टी सी कॉलेज ,रक्सौल के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि जो छात्र- छात्रा पूर्व में सत्रांत परीक्षा जून 2020 के लिए परीक्षा प्रपत्र भर चुके हैं उनको दुबारा परीक्षा प्रपत्र भरने की आवश्यकता नहीं है।अगर कोई छात्र अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं तो उन्हें दुबारा परीक्षा प्रपत्र भरना होगा किंतु उनको परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करना है।सत्रांत परीक्षा एक दिसंबर 2020 से संभावित है।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि जिन छात्र- छात्राओं की पंजीकरण अवधि जून 2020 में समाप्त हो चुकी है उनका पंजीकरण दिसंबर 2020 तक...
एनडीए उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा का रक्सौल पहुंचने पर हुआ स्वागत,रोड शो कर मांगा समर्थन!

एनडीए उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा का रक्सौल पहुंचने पर हुआ स्वागत,रोड शो कर मांगा समर्थन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के रक्सौल पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।शहर के लक्ष्मीपुर में भाजपा व जनता दल यू कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया और उनके समर्थन में खूब नारे लगाए। विधानसभा प्रत्याशी के रुप मे प्रमोद कुमार सिन्हा ने यहां रोड शो में आम लोगों से हाथ जोड़ कर समर्थन मांगा। इसके बाद बैठकों का दौर भी चला।जिसमे एनडीए कार्यकर्ताओं से जोर शोर से क्षेत्र में जुट जाने की अपील की। राजधानी पटना से सिम्बल लेकर लौटने के बाद उन्होंने रक्सौल में उक्त रोड शो किया,जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। मौके पर एनडीए के गुड्डू सिंह,राजकुमार गुप्ता,ई जितेंद्र कुमार,राजकिशोर राय,मनीष दुबे,ओम ठाकुर,कन्हैया सर्राफ,राकेश कुशवाहा,प्रेम चंद्र कुशवाहा,दसरथ रौनियार,किशोरी पटेल,व...
श्याम बिहारी प्रसाद के नामांकन के बाद चुनावी सभा मे राधामोहन,डॉ0 संजय,श्रवण और बबलू ने कहा-बिहार में एनडीए का कोई विकल्प नहीं!

श्याम बिहारी प्रसाद के नामांकन के बाद चुनावी सभा मे राधामोहन,डॉ0 संजय,श्रवण और बबलू ने कहा-बिहार में एनडीए का कोई विकल्प नहीं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मोतिहारी सांसद सांसद राधामोहन सिंह ने रक्सौल में नरकटिया के जद यू प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद के पक्ष में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए के पक्ष में आंधी है।नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार बननी तय है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जम कर हमला बोला और कहा कि आजादी तो कांग्रेस ने दिलाई क्योंकि आजादी के पूर्व कांग्रेस थी, लेकिन गांधीजी का सपना था कि कांग्रेस को भारत में जड़ से समाप्त करना है। सुनने में आया है रक्सौल विधानसभा महागठबंधन के तरफ से कांग्रेस के खाते में चला गया है। ऐसे में आप जनता समझदार हैं एक और जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस का सफाया करने में लगे हैं। वही बड़े भाग से रक्सौल के जनता को मौका मिला है। कांग्रेस को जड़ से उखाड़ कर गांधी जी के सपनों...
पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद के अनुज व रमा देवी के देवर श्याम बिहारी प्रसाद ने नरकटिया विधान सभा से जद यू उम्मीदवार के तौर दिया नामांकन

पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद के अनुज व रमा देवी के देवर श्याम बिहारी प्रसाद ने नरकटिया विधान सभा से जद यू उम्मीदवार के तौर दिया नामांकन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तीन बार विधायक व पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री रह चुके श्याम बिहारी प्रसाद ने माँगा जनता से आशीर्वाद रक्सौल।(vor desk )।पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद के अनुज व भाजपा सांसद रमा देवी के देवर श्याम बिहारी प्रसाद ने जनता दल उम्मीदवार के रूप में बुधवार को नामांकन दाखिल किया।इस दौरान उन्होंने आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि वे नरकटिया विधान सभा के विकास और क्षेत्रवासियों के मान सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा। उन्होंने इस दौरान रक्सौल के अम्बेडकर बस स्टैंड में आयोजित सभा मे नरकटिया विधानसभा-12 के लिए जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा।इनके नॉमिनेशन के दिन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल व एमएलसी बब्लू गुप्ता आदि ने पहुँच कर आयोजित सभा में एनडीए को जिताने की अपील की।जानिए बॉयोडाटा:पार्टी- जदयूशिक्...
एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने रक्सौल एयरपोर्ट के विकास और संचालन के संबंध में दिए सकारात्मक संकेत

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने रक्सौल एयरपोर्ट के विकास और संचालन के संबंध में दिए सकारात्मक संकेत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
●दशकों से बंद पड़े इस एयरपोर्ट के विकास और संचालन को लेकर डॉ. स्वयंभू शलभ ने पीएमओ को भेजा था प्रस्ताव ●रक्सौल एयरपोर्ट के विकास के लिए पीएम पैकेज बिहार 2015 में 250 करोड़ रुपये आबंटित किये गए ●यह एयरपोर्ट एटीआर- 72/ क्यू-400 प्रकार के एयरक्राफ्ट के आईएफआर (IFR) परिचालन के लिए विकसित किया जा सकता है ●एएआई ने राज्य सरकार से 121 एकड़ अतिरिक्त भूमि की मांग की है ●रक्सौल एयरपोर्ट का नाम भारत सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम 'उड़ान' के हवाई अड्डों की सूची में शामिल ●यह एयरपोर्ट आरसीएस-उड़ान राउंड 4 में बोली लगाने के लिए भी शामिल है जो प्रक्रियाधीन है ●रक्सौल एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन की बिड प्राप्त होने पर इसका विकास मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के उड़ान फंड द्वारा होगा रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में एयरपोर्ट के संचालन को लेकर डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ को भेजे...
चुनाव कराने रक्सौल पहुंचे केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के पांच जवान निकले कोरोना पॉजिटिव,मोतिहारी रेफर!

चुनाव कराने रक्सौल पहुंचे केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के पांच जवान निकले कोरोना पॉजिटिव,मोतिहारी रेफर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि बिहार में चुनाव कराने आये केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।ये जवान रक्सौल बॉर्डर पर पिछले 5 अक्टूबर को पहुंचे थे।इसके बाद से वे शहर से ले कर गावँ तक लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं । मंगलवार को तृतीय चरण के नामांकन के पहले रक्सौल के डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में रक्सौल नगर में पुलिस व सैप जवानों के साथ बल ने फ्लैग मार्च किया।इस वाकये के सामने आने के बाद सरकारी महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।चुनाव के लिए यह बड़ी चुनौती बनी हुई है। इधर,इस सूचना के बाद रक्सौल में भी लोग सहम गए हैं।यहां आगामी 7 नवम्बर को चुनाव होना है।अब तक यहां कोरोना के मात्र तीन एक्टिव केश थे।लेकिन,यहां जवानों की जांच के बाद पांच मरीज निकल गए।जबकि,यहाँ पहुंचे बल की कम्पनी के कुल जवान की संख्या 90 है।सबकी जांच नही हुई है।ऐसे में आश...
स्वच्छ रक्सौल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रणजीत सिंह लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव,17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन!

स्वच्छ रक्सौल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रणजीत सिंह लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव,17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल के संस्थापक अध्यक्ष रणजीत सिंह ने राजनीति में कूदने का एलान किया है।वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।इसलिए कि वे रक्सौल को बेहतर विकल्प दे सकें।बदलाव ला सकें और सत्ता के गलियारों में पहुंच कर पिछड़े व उपेक्षित रक्सौल को उसका हक व मान -सम्मान दिला सकें। उन्होंनेvor से वार्ता में कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।रक्सौल की बेहतरी के लिए लगातार सँघर्ष और और अनेको धरना, आमरण अनशन कर चुके श्री सिंह ने कहा है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए स्वच्छ रक्सौल बनाने की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं ।क्लिंकर मुद्दे से ले कर शहर की सड़कों के लिए उन्होंने पुरजोर संघर्ष किया है। वे कहते हैं कि राजनीति में अच्छे लोगों व युवाओं को आने की जरूरत है।लेकिन,इसमे राजनीति का व्यवसाय करने वाले इंट्री मार रहे हैं।जिन्हें रक्सौल के...
पहले दिन निर्दलीय उम्मीदवार से खुला ‘खाता’,रक्सौल के मुस्ताक अली ने भरा नामजदगी का पर्चा!

पहले दिन निर्दलीय उम्मीदवार से खुला ‘खाता’,रक्सौल के मुस्ताक अली ने भरा नामजदगी का पर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।एक ओर जहां अब तक एनडीए व महागठबन्धन ने अपने उम्मीदवार घोषित नही किये हैं।वहीं मंगलवार से तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।प्रथम दिन 10 रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार से 'खाता' खुला।पहले दिन मात्र एक अभ्यर्थी ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इसकी जानकारी आर ओ सह एसडीओ आरती ने दी।उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन 10 रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से मात्र मुश्ताक अली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। रक्सौल के परसौना तपसी पंचायत के गाद बहुवरी के निवासी मुस्ताक अली विदेश में काफी समय विदेश में व्यतीत कर चुके हैं।लॉक डाउन में वतन पहुंचे मुस्ताक ने यहां सेवा भाव के उद्देश्य से बतौर निर्दलीय मैदान में कूद गए हैं। वहीं 12 नरकटिया के आर ओ सह डी सी एल आर रामदुलार ...
नामांकन की प्रक्रिया शुरू,भयमुक्त चुनाव के लिए डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस व केंद्रीय बल ने निकाला फ्लैग मार्च

नामांकन की प्रक्रिया शुरू,भयमुक्त चुनाव के लिए डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस व केंद्रीय बल ने निकाला फ्लैग मार्च

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल में डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस व केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल ने फ्लैग मार्च कर भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव के लिए आश्वस्त किया। बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव के तृतीय चरण के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इस को ले कर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है।क्षेत्र में बैरियर बनाने के साथ जांच व सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में डीएसपी आईपीएस सागर कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एवं केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवानों ने मंगलवार को रक्सौल थाना से निकल कर पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया।मौके पर इंस्पेक्टर अभय कुमार व कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद मौजूद थे।अचानक इस फ्लैग मार्च से असमाजिक तत्वों में हड़कम्प रहा। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!