एलपीजी सिलेंडर में रिसाव से घर मे हुई आगलगी ,महिला जली
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला सुनीता देवी
आदापुर ।( vor desk )।थाना क्षेत्र के लालाछापरा गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान एलपीजी गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आगलगी व विस्फोट की घटना से अफरातफरी मच गई। घटना में घर सहित हजारों की सम्पति जलकर नष्ट हो गई। वहीं खाना बना रही महिला सुनीता देवी 42 वर्ष भी आग से झुलसकर बुरी तरह जख्मी हो गई है।
महिला का उपचार आदापुर पीएचसी में कराया गया है। जानकारी के अनुसार बच्चा महतो की पत्नी सुनीता देवी घरेलू गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी, तब तक अचानक आग लग गई गई। वहीं देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि घर मे रखे अनाज, कपड़ा, जेवर व नगद सहित करीब 80 हजार की संपत्ति जल गई, वहीं फुस के दो घर भी जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ थाना से अग्निशमन की गाड़ी पहुंच गई।
...









