पुरन्द्रा पंचायत के मुखिया आलोक नट से मारपीट ,विकास मित्र पर शौचालय के नाम पर अवैध वसूली का आरोप!
रक्सौल ।(vor desk )। लोहिया स्वच्छ भारत मिशन योजना के पद गांव गांव में शौचालय का निर्माण सरकार द्वारा एक मिशन के तहत चलाया जा रहा है बाहर में शौच करने से गंदगी फैलती है और इससे हमारा संपूर्ण वातावरण दूषित होता है। इससे निवारण के लिए सरकार द्वारा मुख्य लक्ष्य बनाकर ग्राम स्तरीय योजना बनाकर हर घर घर घर मे शौचालय निर्माण के लिए पंचायत स्तरीय आर्थिक कोष निर्गत किया जा रहा है। लेकिन इस योजना में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि रक्सौल अनुमंडल के पुरंदरा पंचायत के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए अवैध वसूली का खेल चल रहा था ।इसी क्रम में पुरंदर पंचायत के मुखिया आलोक राय नट द्वारा जब खोजबीन करना शुरू किया तो पंचायत के आनंदी गंज चौक पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा गयाउन पर जानलेवा हमला भी किया गया।
वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले ,घटना को लेकर vor team मुखिया के यहां पहुंची तो मुखिया न...









