नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश के बावजूद बीरगंज बॉर्डर पर नही शुरू हुई वाहनों की इंट्री, सख्ती यथावत!
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भारत व चीन से लगे 30 बॉर्डर को खोलने की घोषणा व निर्देश के बावजूद स्थिति यथावत है।
शुक्रवार को भारतीय वाहनों की इंट्री नही शुरू हुई।बीरगंज कस्टम का इंट्री काउंटर बन्द दिखा।जबकि, नेपाली प्रशासन की ओर से मिली ढील के तहत आने जाने वाले बाइक व साइकल,ई रिक्शा ,टेम्पू की जांच में सख्ती दिखी।आर्म्ड पुलिस फोर्स लगातार जांच करती दिखी।
इनरवा पुलिस चौकी पर खड़े भारतीय वाहन व रोकता नेपाली पुलिस कर्मी
बॉर्डर खुलने की सूचना के बाद सीमा क्षेत्र में खुशी साफ दिखी।लेकिन,जब भारतीय वाहन चालक बीरगंज इंट्री के लिए पहुंचीं ,तो उन्हें बैरन लौटा दिया गया।जिससे अनेको भारतीय वाहन चालक निराश व नाराज दिखे।वाहन चालकों ने शिकायत किया कि उन्हें इनरवा पुलिस चौकी से ही लौटा दिया गया।कहा गया कि भारतीय वाहन नेपाल नही जा सकते।
इधर,गृह मंत्रालय के ज...









