बारिश के बीच मना आजादी का अमृत महोत्सव,75 वीं स्वतंत्रता दिवस पर विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया झंडोतोलन !
*अमृत महोत्सव पर आन बान शान के साथ लहराया तिरंगा,कार्यक्रम भी हुए आयोजित
रक्सौल।(vor desk)।बारिश के बीच सीमावर्ती रक्सौल में जश्न-ए-आजादी मनाया गया।आजादी के अमृत महोत्सव यानी 15 अगस्त 2021 को क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कोइरी टोला स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में झंडोतोलन किया ।बतौर विधायक उन्होंने पहली बार झंडोतोलन किया। देश के 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के वर्ष गांठ पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज पूरे देश में स्वतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन हर एक भारतीय के लिए गौरव का दिन है। आज हम अमर शहीद वीरों को याद करते हैं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जान निछावर कर दिया। उनके किए गए कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का दिन है।
उन्होंने कहा कि कोरोना का असर पूरे भारतवर्ष पर पड़ा है। लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार ने कोरोना ...









