Sunday, March 15

ब्रेकिंग न्यूज़

तीन करोड़ रुपये के एक किलो ग्राम मार्फिन के साथ एसएसबी ने आदापुर में एक तस्कर को पकड़ा!

तीन करोड़ रुपये के एक किलो ग्राम मार्फिन के साथ एसएसबी ने आदापुर में एक तस्कर को पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत- नेपाल सीमा पर नारकोटिक्स की तस्करी धड़ल्ले जारी है।इस कारोबार में अंतराष्ट्रीय स्तर पर तस्कर गिरोह सक्रिय है।जिसका जाल सीमावर्ती इलाके में फैला हुआ है। एसएसबी की कार्रवाई में इस धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 1 किलो मार्फिन की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,अनुमण्डल के आदापुर प्रखंड के श्यामपुर चौक के पास से एसएसबी के 71 वी बटालियन ने एक तस्कर को मोटरसाइकिल सहित एक किलो मार्फिन के साथ दबोचा है। एसएसबी के मुताबिक, उक्त तस्कर 100 ग्राम के दस पैकेट में कुल एक किलो मादक पदार्थ मार्फिन को छुपा कर रखा था। इसकी पुष्टि एसएसबी के असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट अंसल श्रीवास्तव ने की है ।उन्होंने बताया कि बेलदारवा मठ एसएसबी कैम्प की टीम के द्वारा उक्त जब्ती की गई है ।तस्कर की पहचान 35 वर्षीय शेख करमुल्लाह( पिता- स्व0 शे...
गोलाबारी में बाल बाल बचे होटल व्यवसायी , रक्सौल से इलाज करा लौट रहे थे रामगढ़वा!

गोलाबारी में बाल बाल बचे होटल व्यवसायी , रक्सौल से इलाज करा लौट रहे थे रामगढ़वा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
घटना शुक्रवार की रात दस बजे कीरामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के स्थानीय रेशमा देवी कन्या उच्च विद्यालय के समीप एनएच 557 डी पर शुक्रवार की रात्रि करीब दस बजे अज्ञात अपराधियो ने रामगढ़वा बाजार के प्रमुख होटल व्यवसायी मनीष कुमार व उनके भाई ग्रामीण आवास सहायक निखिल कुमार पर हत्या की नीयत से स्कार्पियो पर पिस्टल से गोलीबारी की ।हालांकि गोलीबारी के दौरान दोनों भाई सकुशल बच गए । वही स्कार्पियो गाड़ी का आगे व पीछे वाला भाग का शीशा टूट गया ।घटना के बाबत होटल व्यवसायी के बड़े भाई व एनपीएस हरिज बस्ती स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर अरविंद कुमार उर्फ मुन्ना सर्राफ ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दोनों भाई अपने निजी गाड़ी से रकसौल स्थित अस्पताल में हार्ट का इलाज कराने गए थे । दोनों भाई चेक अप करा कर व रक्सौल में कुछ जरूरी कार्यो को निपटा कर रामगढ़वा दस बजे के करीब पहुंच...
सत्याग्रह एक्सप्रेस से रक्सौल पहुंचने वाले यात्रियों की हुई कोविड जांच,रेल प्रशासन व मेडिकल टीम सक्रिय!

सत्याग्रह एक्सप्रेस से रक्सौल पहुंचने वाले यात्रियों की हुई कोविड जांच,रेल प्रशासन व मेडिकल टीम सक्रिय!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना के बढ़ते वेब को देखते हुए सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।चिकित्सको समेट सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुटी रद्द कर दी गई है।वहीं,होली में घर लौटने वाले प्रवासियो समेत दूसरे राज्यो से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल स्टेशन पर भी कोविड की जांच शुरू कर दी गई है।रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि दूसरे राज्य से आने वाले ट्रेन के यात्रियों की कोविड जांच के लिए मेडिकल टीम गठित कर दी गई है।जो रैंडम एंटीजन किट से निरन्तर कोविड जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 33 व शुक्रवार को 59 यात्रियों की कोविड जांच की गई।जो दिल्ली से रक्सौल आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस से रक्सौल स्टेशन पहुंचे थे।इसमे मजदूर व संदिग्ध यात्री शामिल हैं। उन्होंने बता...
अच्छी सेहत के लिए मुहं -दांत की स्वच्छता पर दें ध्यान,नहीं तो जा सकती है जान:डॉ0 मोनिका

अच्छी सेहत के लिए मुहं -दांत की स्वच्छता पर दें ध्यान,नहीं तो जा सकती है जान:डॉ0 मोनिका

जरा हटके, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शरीर के सभी अंगों की तरह मुंह को स्वस्थ रखना जरूरी है। मुंह में होने वाली कोई भी तकलीफ पीड़ादायक होती है। जब भी मुंह को साफ रखने की बात होती है तो दांतों की साफ-सफाई की बात की जाती है लेकिन, दांतों के साथ-साथ मसूड़ों को भी स्वस्थ रखना जरूरी है। मसूड़ों के कमजोर होने पर कई तरह की अन्य परेशानियां शुरू हो सकती हैं। उक्त बातें शहर के कोइरीया टोला स्थित अत्याधुनिक सुविधा-संसाधन से युक्त 'एस.आर. डेंटल हॉस्पिटल' की संचालिका व डेंटिस्ट डॉ0 मोनिका ने कही। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मसूड़ों से मुंह की खूबसूरती बढ़ती है, साथ ही दांतों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। मुंह में पाए जाने वाले कुछ बैक्टीरिया और खाने के कण मसूड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। दांतों और मसूड़ों में होनी वाली किसी भी समस्या पर डेंटिस्ट से संपर्क करना सबसे सही विकल्प है। उन्होंने बताया कि मुंह में ब...
आबकारी विभाग की टीम ने एक लाख रुपए के 96 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा!

आबकारी विभाग की टीम ने एक लाख रुपए के 96 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रामगढ़वा में शराब कारोबार का जाल दिन ब दिन फैलता जा रहा है।स्थानीय पुलिस की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच रक्सौल आबकारी विभाग की टीम ने करीब एक लाख रुपए मूल्य के 96 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए आबकारी थाना के निरीक्षक राकेश प्रकाश ने बताया कि मद्द निषेध व उत्पाद अधीक्षक अवधेश प्रकाश के निर्देश व सूचना पर रामगढ़वा के नरिरगिर चौक पर छापेमारी की गई।जिसमे रामगढ़वा बाजार निवासी 22 वर्षीय सुरज कुमार और 19 वर्षिय विक्की कुमार को 96 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।बरामद शराब कुल 17.280 लिटर है। जिसका अनुमानित मुल्य एक लाख रुपए है। पूछताछ करने पर दोनो ने बताया कि उक्त शराब बेतिया से लेकर आ रहे थे।गिरफ्तार कारोबारी हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। छापेमारी के पहुंची टीम में विभाग के अवर निरीक्षक अनिल कुमार...
नेपाल के कोविड नियंत्रण समिति ने की बॉर्डर को पूर्ण रूप से खोलने व भारतीय वाहनों को इन्ट्री देने की सिफारिश!

नेपाल के कोविड नियंत्रण समिति ने की बॉर्डर को पूर्ण रूप से खोलने व भारतीय वाहनों को इन्ट्री देने की सिफारिश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण को ले कर पिछले एक वर्ष से नियंत्रित नेपाल - भारत की सीमा को अधिकृत रूप से खोलने व भारत-नेपाल मैत्री बस के परिचालन समेत भारतीय वाहनों को इन्ट्री देने की तैयारी शुरू हो गई है। नेपाल के कोविड 19 संकट व्यवस्थापन केंद्र ( सीसीएमसी) ने मन्त्रिपरिषद को दोनो देशों के बीच यातायात संचालन की सिफारिश की है।अगर ऐसा हुआ ,तो,होली पर्व के अवसर पर दोनो देशों के लिए काफी फायदेमंद होगा।वहीं, सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार को भी गति मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक,गुरुवार को प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय में हुई सिसिएमसी की बैठक में नेपाल र भारत के बीच यातायात संचालन की सिफारिश की गई है। सिफारिश में रक्सौल समेत विभिन्न 13 रूट से भारत-नेपाल मैत्री बस व अन्य सेवा का परिचालन शुरू किये जाने को हरी झंडी दी गई है।इसमे बिहार,यूपी आदि राज्यो से पर...
अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला राष्ट्रीय सम्मान!

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला राष्ट्रीय सम्मान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय महिला समिति के प्रदेश कमिटी के द्वितीय कार्यकारिणी की बैठक में रक्सौल शाखा के कार्यो की सराहना के साथ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। बताया गया कि पटना में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्षा शारदा लखोटिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्षा मीना तोदी एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा लोहिया द्वारा रक्सौल शाखा को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष वीणा गोयल, सचिव सोनू काबरा, कोषाध्यक्ष संगीता धनोठिया को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद रक्सौल पहुँचने पर सम्मेलन की ओर से उनका स्वागत भी हुआ।जिसमे शाखा अध्यक्षा मीना भरतिया ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है पहली बार बिहार में रक्सौल शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। इधर,सम्मान मिलने पर कैला...
गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट कराएगी एक हजार लोगों का नेत्र दान,नरौल में स्थापित होगी बुद्ध प्रतिमा!

गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट कराएगी एक हजार लोगों का नेत्र दान,नरौल में स्थापित होगी बुद्ध प्रतिमा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk ) ।शिक्षा के बगैर सामाजिक चेतना जागृत नही हो सकती।इसके लिए समाज के अभिवंचित वर्गों के बीच शिक्षा की ज्योति को जलाना होगा।उक्त बातें गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट,संत कबीर नगर नरौल के संस्थापक अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने बुधवार की देर शाम आदापुर में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दुनिया को युद्ध या आतंकवाद की नही बल्कि बुद्ध की जरूरत है,जिन्होंने करुणा,मैत्री,बन्धुता,अहिंसा जैसे मानवीय विचारों से मानव समाज को अन्वेषी बनाया। उन्होंने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध,संत गुरु रविदास,फूले दम्पति, संत कबीर,शाहूजी महाराज,संत गाडगे सरदार पटेल,अबुल कलाम आजाद जैसे महापुरुषों के विचारों से ही अखंड भारत के खोए हुए गौरव को हासिल किया जा सकता है और हमारा देश उन्ही के विचारों व आदर्शो को आत्मसात करके विश्व गुरु ...
होली पर्व को ले कर शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज,39 लीटर नेपाली शराब के साथ एक धराया!

होली पर्व को ले कर शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज,39 लीटर नेपाली शराब के साथ एक धराया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।होली पर्व को देखते हुए जहां प्रशासन एक ओर शराब तस्करी पर नकेल कसने में जुटी है,वहीं,दुसरीं ओर शराब तस्कर भी तू डाल डाल मैं पात पात का खेल खेल रहे हैं।खुली सीमा के रास्ते हो रही तस्करी चुनौती बनी हुई है। इसी बीच,छौड़ादानो के महुआवा पुलिस ने चंद्रमन गांव से 39 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।तस्कर की पहचान छौड़ादानो के बलिराम पुर निवासी सुवास गोस्वामी के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस सह डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। बताया गया कि एक टोकरी में शराब छुपा कर तस्करी की जा रही थी।जिसे गुप्त सूचना पर जांच के क्रम में पकड़ा गया। ...
टीबी हारेगा-देश जीतेगा ‘के नारे के साथ रक्सौल पीएचसी में बैठक आयोजित!

टीबी हारेगा-देश जीतेगा ‘के नारे के साथ रक्सौल पीएचसी में बैठक आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
' रक्सौल।(vor desk)। 'टीवी हारेगा-देश जीतेगा ' के नारे के तहत मंगलवार को रक्सौल पीएचसी में एक बैठक आयोजित हुई।जिसमे स्थानीय अधिकारियों समेत शहर के सरकारी एवं निजी चिकित्सक, धर्मगुरु व विभिन्न सामाजिक संगठनो के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीएचसी प्रभारी सह अनुमंडलीय अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. के. सिंह ने बताया कि 24 मार्च को टीबी( यक्ष्मा ) दिवस है।जिसको ले कर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में एक-एक दिन 24 मार्च के पूर्व सभी लोगों को टीबी बीमारी के लक्षण व बचाव की जानकारी के साथ यह बताया जा रहा है कि अपने आसपास या जानकारी वाले टीबी मरीजों को पीएचसी में भेजे। यहाँ टीबी का सम्पूर्ण ईलाज होता है। ईलाज के दौरान मरीजों को पोषण सहयोग के तौर पर 500 रुपये भी खान-पान के लिए दिए जाते है...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!