भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुख्य पथ निर्माण को ले कर अधिकारियों के साथ की बैठक,कई मुद्दों पर हुई चर्चा
*रोड किनारे से हटेगा अतिक्रमण,पूर्ण चौड़ीकरण के साथ होगा रोड निर्माण
*हटेंगे पुराने बिधुत पोल ,नए पोल पर तार लगाने का कार्य शिघ्र होगा प्रारम्भ
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने पथ निर्माण विभाग व बिधुत बिभाग के अधिकारियों व प्रमुख ब्यवसायियों के साथ बैठक की ।इस बैठक में पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अशोक प्रसाद , जेई मृत्युंजय कुमार बिधुत विभाग के सहायक बिधुत अभियंता सुनील रंजन ,कनीय अभियंता अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी,समाजसेवी ,प्रमुख व्यवसायियो ने भाग लिया ।
इस बैठक में रक्सौल शहर के मुख्य मुख्य पथ निर्माण में आ रही कठिनाईयों को दूर करने एवं आगे की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान पुराने बिधुत पोल को हटाने के साथ नए बिधुत पोल पर विधुत तार लगाने एवं एल०टी० पोल की उचित व्यवस्था पर तुरंत कार्य प्रारंभ करने की ब...









