आदापुर प्रखण्ड में गांव की सरकार के लिए मतदान शुरू, मतदाताओं में उत्साह!
आदापुर।(vor desk )।आदापुर प्रखंड में 5 वें चरण का पंचायत चुनाव रविवार को 7 बजे शुरू हुआ।इसको ले कर नेपाल से लगे बॉर्डर को सील कर दिया गया है।चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।
लोक तंत्र के महापर्व को ले कर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। महिलाओं की संख्या काफी उत्साहवर्धक है।
मिली जानकारी के मुताबिक,आदापुर के नकरदेई पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 6 में मतदान हेतु रूम का ताला नही खुलने से उसे तोड़ना पड़ा,उसके बाद मतदान चालू हुआ।
इस बूथ पर बायोमेट्रिक का उपयोग नही हो रहा।पीठासीन अधिकारी रघुवंश साह ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध नही कराया गया।इस बीच बताया गया है कि बूथ न.139,140,141,142 पर बायोमेट्रिक मशीन नही आया है।
गम्हरिया कला पंचायत के बेलहिया बूथ नम्बर 114 पर ईवीएम खराब था,जो ठीक हो गया है। लेकिन पीं की आवाज नही आ रही।सेक...









