एसडीओ आरती व डीएसपी चन्द्र प्रकाश ने किया रक्सौल के छठ घाटों का नीरिक्षण,दिये आवश्यक निर्देश!
रक्सौल।( vor desk )।लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा की तैयारी के मद्देनजर रक्सौल की एसडीओ सुश्री आरती व डीएसपी चन्द्र प्रकाश ने गुरुवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को साफ-सफाई,घाटों पर सुविधा व पूजा व्यवस्था ,सुरक्षा,कोविड टिकाकरण आदि को ले कर निर्देशित किया।
इस दौरान शहर के प्राचीन व ऐतिहासिक आश्रम रोड स्थित छठ घाट पर अविलंब साफ सफाई के लिए निर्देश दिया।साथ ही रेल पुल पर ट्रेन परिचालन को ले कर विशेष सतर्कता की जरूरत पर बल देते हुए आरपीएफ व जीआरपी को सुरक्षा प्रबंध हेतु निर्देशित किया।
सरिसवा नदी के प्रदूषित व दुर्गंध युक्त जल को देख कर व्रतियों को अर्ध्य देने के लिए साफ जल प्रवाहित करने हेतु भारतीय दूतावास के माध्यम से नेपाली प्रशासन को पत्र लिखने की बात कही।
वहीं,उन्होंने साफ कहा कि कोविड प्रोटोकॉल...









