कोरोना काल मे सीमावर्ती सहयोग:सीमा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों व प्रबुद्धजनों की भूमिका महत्वपूर्ण!
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल -भारत खुला सीमा सम्वाद समूह द्वारा 'कोरोना काल मे सीमावर्ती सहयोग 'विषयक वेब गोष्ठी 'आयोजित हुई।जिसमें खुली सीमा को सील करने की बजाय नागरिक आवाजाही के सहजीकरण, कोरोना काल मे एक दूसरे मे उपचार की सुविधा ,बॉर्डर पॉइंट पर हेल्प डेस्क स्थापित करने व रोजगार,तीर्थ,इलाज के क्रम में लॉक डाउन के कारण सीमा क्षेत्र में फंस गए लोगों को उनके घर भेजे जाने तथा उचित सहयोग की व्यवस्था पर जोर दिया गया।
मधुबनी से बीजेपी के एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि सीमा क्षेत्र के सम्बंध व स्थिति को काठमांडू व दिल्ली के नजरिये से देखने की बजाय जनस्तर पर देखा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से सीमा सील होने से कठिनाइया बढ़ी है। शादी - सम्बन्ध प्रभावित हुए हैं।यह भारत-नेपाल के आदिकाल से चले आ रहे रिश्ते की आत्मा पर कुठाराघात है।उन्होंने आरोप किया कि नेपाल की सरकार दोराहे पर है।...









