दोस्तों ने ही कोल्ड ड्रिंक्स में जहर पिला कर कर दी पियुष की हत्या,परिजन लगा रहे न्याय की गुहार!
रक्सौल।( vor desk )।दोस्ती में दगाबाजी की घटना सामने आई है।शहर के नागा रोड वार्ड नंबर ग्यारह निवासी मिठाई व्यवसायी विजय साह के नबालिग पुत्र पियुष कुमार को कथित दोस्त ने ही कोल्ड ड्रिंक्स में जहर पिला कर हत्या कर दी।घटना के बाद परिजन रो रो कर बेहाल हैं।पुलिस को आवेदन दे कर न्याय की मांग की गई है।
मामले को ले कर स्थानीय रक्सौल में थाना में मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में कहा गया है कि उसी मुहल्ले के उसके एक दोस्त हनुमान साह उर्फ दिपु साह उनके पुत्र को बहका कर घर से मोटी रकम चुरवा कर हनुमान व उसके पिता कृष्णा साह को दिया था।
इसकी भनक लगते मृतक के पिता द्वारा पड़ोसियों के समक्ष इस मुतल्लिक पूछताछ करने की योजना बनाई थी। जिसकी भनक हनुमान व कृष्णा साह को लग गयी। तब वे लोग अपने काली करतूत को छुपाने के लिए 27 अप्रैल को पियुष को बुला कर कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मि...









