Tuesday, March 10

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता: स्मैक तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 25ग्राम स्मैक के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार

रक्सौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता: स्मैक तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 25ग्राम स्मैक के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।​बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया और चार स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पुलिस ने लगभग 25 ग्राम स्मैक बरामद की है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक,गुप्त सूचना पर ​रक्सौल थाना इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने जोकीयरी गांव स्थित एक बगीचे में स्मैक बिक्री की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान रक्सौल के भगवानपुर कौड़ीहार श्याम बाबू साह, कौड़ीहार धानगढ़ टोली के दीपक कुमार, और कौड़ीहार के श्रवण कुमार गुप्ता नामक तीन तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा गया।​गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताय...
जीत के बाद भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा का हुआ रक्सौल में जबरदस्त स्वागत,लगातार सातवीं बार भाजपा का कब्जा बरकरार!

जीत के बाद भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा का हुआ रक्सौल में जबरदस्त स्वागत,लगातार सातवीं बार भाजपा का कब्जा बरकरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल विधानसभा सीट बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद कुमार सिन्हा के चुनाव जीतने के बाद रक्सौल पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ है।गाजे बाजे के साथ समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला,जिसमे विधायक श्री सिन्हा ने आम आवाम का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।श्री सिन्हा को 106765 वोट मिलीं और उन्होंने कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद को हराया है, जिन्हें 88887 वोट मिले।दोनों की हार जीत का मार्जिन 17878 वोटों का रहा। तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के कपिल देव प्रसाद रहे, जिन्हें 14656 वोट मिले।श्री सिन्हा की जीत से सातवीं बार बीजेपी का कब्जा रहा।यह इतिसाह भी कायम रहा की यहां की जनता जीते हुए विधायक को रिपिट करती है,प्यार देती है। रक्सौल सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज 14 नवंबर को मतगणना हुई थी, जो सुबह ठीक 8 बजे शुरू ...
बिहार चुनाव 2025: नरकटिया सीट पर बड़ा उलटफेर!पूर्व मंत्री को पहली बार चुनाव मैदान में उतरे जेडीयू के विशाल कुमार ने दी करारी शिकस्त!

बिहार चुनाव 2025: नरकटिया सीट पर बड़ा उलटफेर!पूर्व मंत्री को पहली बार चुनाव मैदान में उतरे जेडीयू के विशाल कुमार ने दी करारी शिकस्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नरकटिया बाजार/रक्सौल। (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूर्वी चंपारण की नरकटिया सीट पर एक बड़ा और रोमांचक उलटफेर देखने को मिला है। राजनीति में पहली बार कदम रखने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के युवा प्रत्याशी विशाल कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दिग्गज और निवर्तमान विधायक डा.शमीम अहमद (जो पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं) को कांटे की टक्कर देते हुए पराजित कर दिया है।यह जीत न केवल जेडी (यू) के लिए सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रही, बल्कि इसने आरजेडी के लिए एक बड़ा झटका भी दिया है।युवा जोश के सामने फीका पड़ा अनुभवनरकटिया सीट पर मुकाबला शुरू से ही हाई-वोल्टेज रहा। आरजेडी से वर्तमान विधायक और अनुभवी नेता शमीम अहमद को चुनाव में मज़बूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जेडी (यू) के विशाल कुमार ने उन्हें कड़ी चुनौती दी।मतगणना के शुरुआती दौर से ही विशाल कुमार ने बढ़त बन...
सुगौली विधानसभा चुनाव 2025: राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने 58,191 वोटों से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की

सुगौली विधानसभा चुनाव 2025: राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने 58,191 वोटों से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुगौली (बिहार)। (Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले की सुगौली विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनशक्ति जनता दल (JJD) के श्याम किशोर चौधरी को 58,191 मतों के रिकॉर्ड अंतर से पराजित किया।11 नवंबर 2025 को हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को घोषित हुए परिणाम में, राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने 98,875 वोट प्राप्त किए, जबकि श्याम किशोर चौधरी को 40,684 वोटों से संतोष करना पड़ा। यह जीत सुगौली की राजनीति में एक बड़ा मोड़ साबित हुई है। 🗳️ सुगौली के प्रमुख उम्मीदवारों का प्रदर्शनसुगौली विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला निम्नलिखित उम्मीदवारों के बीच था: उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त वोटपरिणामराजेश कुमार उ...
उठने लगी रक्सौल के बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा को मंत्री बनाने की मांग, कद्दावर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद को पराजित कर हासिल की है शानदार जीत!

उठने लगी रक्सौल के बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा को मंत्री बनाने की मांग, कद्दावर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद को पराजित कर हासिल की है शानदार जीत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा करीब 19हजार मतों से चुनाव जीत गए हैं।बिहार के रक्सौल से भाजपा के विधायक है,जिन्होंने पहली बार 2020में जीत दर्ज कराई थी। पार्टी ने इस बार के चुनाव में उन पर एक बार फिर से विश्वास करते हुए उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार बनाया था,जिसके बाद उन्होंने यहां शानदार जीत दर्ज कराई हैं।अब उनको मंत्री बनाने की मांग उठने लगी है।इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद को पराजित किया है,जो कद्दावर पूर्व मंत्री है।यहां से 1990के पहले कांग्रेस के सगीर अहमद मंत्री रहे थे,जिसके बाद आज तक रक्सौल को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी। सातवीं बार बीजेपी का कब्जा रक्सौल भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर 2000 यानी भाजपा ढाई दशक से लगातार शासन में है। इतना ही नहीं, बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव में प्रमोद कुमार सिन्हा जो हाल ...
रक्सौल में भगवा लहर: विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की लगातार दूसरी बार शानदार जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

रक्सौल में भगवा लहर: विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की लगातार दूसरी बार शानदार जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीटिंग विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है।लगातार दूसरी बार उन्होंने जीत दर्ज कर इतिहास रचा है।उनकी जीत करीब 18533मतों से हुई है।हालाकि,आधिकारिक घोषणा बाकी है। बता दे कि इस सीट पर लगातार सातवीं बार भाजपा का कब्जा बरकरार रहा।इस विजय ने पूरे क्षेत्र में भगवा लहर दौड़ा दी है। उनकी जीत की खबर मिलते ही शहर के मेन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सरगर्मी अचानक बढ़ गई, जहां भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता सहित कुंदन कुमार ,विशाल कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता, सुनील कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जश्न की तैयारियों में जुट गए। बाटा चौक से कोईरिया टोला तक इस जीत का उत्साह देखने को मिला।शहर से गांव तक पटाखों का धूम धड़ाका शुरू हो गया। पूरा शहर और ग्रामीण क्षेत्र 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा। ...
रक्सौल का महाफैसला आज14 नवंबर को: कुर्सी पर कौन?प्रमोद या श्याम!

रक्सौल का महाफैसला आज14 नवंबर को: कुर्सी पर कौन?प्रमोद या श्याम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, बिहार।(Vor desk)। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के चुनावी महासंग्राम का आज, 14 नवंबर 2025, निर्णायक दिन है। प्रत्याशियों और उनके लाखों समर्थकों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि पूर्वी चंपारण जिले की इस महत्वपूर्ण सीट पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। अब ईवीएम में कैद जनता का फैसला कुछ ही घंटों में सामने आने वाला है।भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमोद कुमार सिन्हा और कांग्रेस (INC) के श्याम बिहारी प्रसाद के बीच हुए कड़े मुकाबले की गर्माहट हवा में अब भी महसूस की जा सकती है, लेकिन आज दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि इस बार रक्सौल की विधानसभा में कौन प्रवेश करेगा। आज सुबह का नजारा: कयासों पर विराममतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। हर राउंड की गिनती के साथ ही प्रत्याशियों के खेमों में उत्साह और बेचैनी की लहर दौड़ रही है। कल रात तक जो 'सट्टेबाजी' और 'एग्जिट पोल' के 'भ्रम' का माहौल था...
महागठबंधन की जीत का दावा: आरजेडी नेता राम बाबू यादव ने कहा इस चुनाव में कई लोगों के ‘चाल -चरित्र’ सामने आ गए!

महागठबंधन की जीत का दावा: आरजेडी नेता राम बाबू यादव ने कहा इस चुनाव में कई लोगों के ‘चाल -चरित्र’ सामने आ गए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने महागठबंधन की प्रचंड जीत का दावा करते हुए एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि इस बार चुनाव में जनता ने स्पष्ट रूप से बदलाव की सोच के साथ वोट डाला है और चूँकि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट रहा है, इसलिए यदि कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो बिहार में अगली सरकार निश्चित रूप से महागठबंधन की ही बनेगी।श्री यादव ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि रक्सौल विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद की जीत तय है। उन्होंने रक्सौल क्षेत्र में चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई घटना को 'हाई वोल्टेज ड्रामा' करार दिया और इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना किसी के गले नहीं उतर रही है और इसके कारण कई नेताओं के असल चेहरे बेनकाब हो ...
नेपाल के बीरगंज में  संदिग्ध सूटकेस ने मचाई दहशत, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

नेपाल के बीरगंज में संदिग्ध सूटकेस ने मचाई दहशत, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के बीरगंज शहर में एक लावारिस सूटकेस मिलने की खबर से भारतीय सीमा पर सटे रक्सौल सहित पूरे बीरगंज में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना छपकैया चौक पर श्रीराम सिनेमा हॉल के सामने एक बिरयानी हाउस के पास हुई, जहाँ सूटकेस दोपहर करीब 3 बजे से पड़ा हुआ था। स्थानीय नागरिक द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद, एसपी सुदीप राज पाठक के निर्देश पर नेपाली सेना, नेपाली पुलिस और सशस्त्र सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुँचे और तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा चुनौती को देखते हुए आवागमन को रोककर सेना के बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया गया। नेपाल सेना की बम डिस्पोजल टोली ने ब्रीफकेस को कब्जे में लेकर उसकी जाँच की। हालाँकि शुरू में बम होने की आशंका से खलबली मची, लेकिन जाँच के बाद यह पुष्टि हुई कि सूटकेस में बम की जगह एक झोला था। इस खबर के बाद लोगों के जान में जान आई और ...
रामगढ़वा के भैंसड़ा में वोट कराकर लौट रही पोलिंग टीम हादसे का शिकार, सुरक्षाकर्मी सहित 5 लोग घायल

रामगढ़वा के भैंसड़ा में वोट कराकर लौट रही पोलिंग टीम हादसे का शिकार, सुरक्षाकर्मी सहित 5 लोग घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल ।(Vor desk)।बिहार:बिहार विधानसभा चुनाव के तहत मतदान संपन्न कराकर लौट रही एक पोलिंग पार्टी की गाड़ी मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भैंसड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुल पाँच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो अर्द्धसैनिक बल के जवान, एक मोतिहारी पुलिस की महिला कर्मी, और दो मतदानकर्मी शामिल हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिसके बाद सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।बताया गया कि हादसे के तुरंत बाद, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और शेष पोलिंग पार्टी के सदस्यों को सुरक्षाकर्मियों के साथ तत्काल दूसरी गाड़ी से सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ग...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!