रक्सौल दुर्घटना: युवा पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक,शव के पोस्टमार्टम से आने का इंतज़ार,चार घायलों में दो की हालत नाजुक!
रक्सौल।(Vor desk)।बुधवार की रात, रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के कोईरियाटोला में त्रिलोकी नाथ मंदिर के पास घोड़ासहन नहर में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे रामगढ़वा और रक्सौल क्षेत्र को गहरे सदमे में डुबो दिया है। एक विवाह समारोह से लौट रहे पाँच दोस्तों के समूह पर काल बनकर आई तेज़ रफ़्तार कार, जिसने नहर की रेलिंग तोड़कर गहरे पानी में डुबकी लगा दी। इस हृदयविदारक घटना में रामगढ़वा के जाने-माने, मिलनसार पत्रकार सह शिक्षक रेयाज आलम उर्फ़ लड्डू की असमय मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।रामगढ़वा में शोक की लहर
छोड़ादानो से बारात निपटाकर लौट रही चार पहिया वाहन (BR05PB5976) जैसे ही त्रिलोकी नाथ मंदिर के पास पहुँची, वह अनियंत्रित होकर सीधी घोड़ासहन नहर के गहरे, अंधेरे पानी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि स्थानीय युवकों के त्वरित और साहसी बचाव कार्य के बावज...









