सीएम नीतीश ने सीमावर्ती रक्सौल में जिस महादेवा पोखरा का किया था दीदार,उसी पोखरा में मिला एक झोला बम!
*डकैती करने आए गिरोह की इलाके को दहलाने की थी योजना,उन्हीं के द्वारा बम छुपा कर रखने की आशंका
*बम मिलने की सूचना पर एसएसबी के अधिकारियों को झेलना पड़ा आक्रोश
रक्सौल । (Vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल के नोनेयाडिह पंचायत के महदेवा में सोमवार को व्यवसाई सह कृषक अरुण सिंह के घर हुई भीषण डकैती की घटना के बाद महदेवा पोखरा के पास बुधवार को बम बरामद किया गया है।इस सूचना से हड़कंप रहा।आशंका है कि डकैती के दौरान इलाके को बम विस्फोट से दहलाने की योजना थी।
मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल की सीमा से एकदम करीब एक झोले में रखे गये बम को जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।सूत्रों के मुताबिक,पोखरा में मछली मारने गए मछूवारो ने जाल फेंका,तो ,पैर और जाल में एक झोला फंसा मिला।झोला निकालते ही सभी के होश फाख्ता हो गए,क्योंकि,झोले के अंदर काले रंग के डिब्बे में करीब आठ से दस पीस बम थ...









