एसएसबी के डीआईजी एस. के. ध्यानी पहुंचे भेलाही,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती क्षेत्र में कच्छा बनियान गिरोह द्वारा भीषण डकैती के बाद एसएसबी भी एलर्ट मोड में दिख रही है।सीमा सुरक्षा को ले कर अधिकारियों की गंभीरता भी दिखने लगी है।
इसी बीच,गुरुवार को एसएसबी के डीआईजी एसके ध्यानी और रक्सौल के डीएसपी धीरेंद्र कुमार भेलाही पहुंचे। जहां सुरक्षा रणनीति को ले कर उनकी खास बैठक हुई और कई निर्णय लिए गए।
वहीं,बीओपी पहुंचे डीआईजी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की और आवश्यक जानकारी लेने के साथ उनकी परेशानियों और शिकायतो को सुना।बैठक में शामिल मुखिया सुमन पटेल ने कहा की सीमा पर इतनी भारी मात्रा में एसएसबी के जवान रहते हुए 40 से 50 के संख्या में अपराधी आते और भीषण डकैती कर फिर नेपाल की दिशा में भाग जाते है,जो काफी चिंतनीय और सीमा सुरक्षा को ले कर गंभीर सवाल है।
उन्होंने कहा की घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है ।सुरक्षा गारंटी मि...









