Thursday, March 12

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल फुटबॉल क्लब ने बेतिया टीम को 2-1 से हराकर मैत्रीपूर्ण कप जीता

रक्सौल फुटबॉल क्लब ने बेतिया टीम को 2-1 से हराकर मैत्रीपूर्ण कप जीता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। हवाई अड्डा ग्राउंड में आज बेतिया न्यू स्टार फुटबॉल क्लब और रक्सौल फुटबॉल क्लब के बीच एक दिवसीय मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रक्सौल फुटबॉल क्लब ने यह रोमांचक मुकाबला 2-1 से जीतकर कप अपने नाम किया। रक्सौल फुटबॉल क्लब की ओर से कप्तान सूरज और देवराज ने एक-एक गोल किया, जबकि बेतिया टीम की ओर से शोएब आलम ने एकमात्र गोल दागकर मुकाबले को संघर्षपूर्ण बनाए रखा। मैच का संचालन रेफरी सुरेंद्र राउत ने किया, जबकि अभिषेक शर्मा और रियाज अहमद लाइंसमैन की भूमिका में थे। रक्सौल फुटबॉल क्लब की कमान कप्तान सूरज और उप कप्तान आकाश शर्मा संभाल रहे थे, वहीं बेतिया स्टार फुटबॉल क्लब के कप्तान अभिनंदन तिवारी थे। मैच के दौरान सत्यम, वालिद, कुंदन, निखिल, नवनीत, राज, धीरज, सरबाज और लकी सहित कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जीत पर क्लब के संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, जय प...
ऑल इंडिया लियाफी रक्सौल शाखा का आम सभा सह निर्वाचन सम्पन्न,रंजन कुमार मिश्रा बने अध्यक्ष व अवध किशोर सिंह बने सचिव

ऑल इंडिया लियाफी रक्सौल शाखा का आम सभा सह निर्वाचन सम्पन्न,रंजन कुमार मिश्रा बने अध्यक्ष व अवध किशोर सिंह बने सचिव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल व राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या के कुशल नेतृत्व में पूरे देश मे संगठन मजबूती के साथ बढ़ रहा आगे----क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा रक्सौल। (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।ऑल इंडिया लियाफी शाखा रक्सौल का आम सभा सह निर्वाचन एलआईसी शाखा रक्सौल के सभागार में सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष(पूर्व मध्य क्षेत्र)बिपिन कुशवाहा,मंडल अध्य्क्ष अनिल कुमार ,मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,मंडल सचिव सुरेंद्र तिवारी ,मंडल संगठन मंत्री बीरेंद्र कुमार ठाकुर ,बेतीया शाखा सचिव मनबोध प्रसाद,उपाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत अंग बस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार व संचालन दिग्विजय पार्थ ने की ।कार्यक्रम को सं...
नकरदेई पुलिस को बड़ी सफलता: 26.7 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नकरदेई पुलिस को बड़ी सफलता: 26.7 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नकरदेई थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरिसियामाल निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर हुई है।​गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान छटू शाह के रूप में हुई है, जो राम एकबाल शाह का पुत्र और सिरिसियामाल, नकरदेई थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके पास से 26.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी अधिक है।​इस सफलता की जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि उन्हें विश्वसनीय गुप्त स्रोतों से क्षेत्र में नशा तस्करी होने की सटीक सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरिसियामाल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान छटू ...
ऑल इंडिया लियाफी रक्सौल शाखा का आम सभा सह निर्वाचन सम्पन्न,रंजन कुमार मिश्रा बने अध्यक्ष व अवध किशोर सिंह बने सचिव!

ऑल इंडिया लियाफी रक्सौल शाखा का आम सभा सह निर्वाचन सम्पन्न,रंजन कुमार मिश्रा बने अध्यक्ष व अवध किशोर सिंह बने सचिव!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल व राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या के कुशल नेतृत्व में पूरे देश मे संगठन मजबूती के साथ बढ़ रहा आगे----क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा रक्सौल ।(पूर्वी चंपारण)l(vor desk)।ऑल इंडिया लियाफी शाखा रक्सौल का आम सभा सह निर्वाचन एलआईसी शाखा रक्सौल के सभागार में सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष(पूर्व मध्य क्षेत्र)बिपिन कुशवाहा,मंडल अध्य्क्ष अनिल कुमार ,मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,मंडल सचिव सुरेंद्र तिवारी ,मंडल संगठन मंत्री बीरेंद्र कुमार ठाकुर ,बेतीया शाखा सचिव मनबोध प्रसाद,उपाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत अंग बस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार व संचालन दिग्विजय पार्थ ने की ।कार्यक्रम को सं...
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रक्सौल बॉर्डर से दिया देश की एकता और अखंडता का संदेश: एसएसबी की ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ में उमड़ा जनसैलाब!

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रक्सौल बॉर्डर से दिया देश की एकता और अखंडता का संदेश: एसएसबी की ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ में उमड़ा जनसैलाब!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने हरी झंडी दिखाई, युवाओं से देश विरोधी साजिशों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान ​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।​सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी के 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रक्सौल में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक 'बॉर्डर यूनिटी रन' का भव्य आयोजन किया गया। इस 5 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देना और सीमावर्ती क्षेत्रों में देश प्रेम की भावना को मजबूत करना था। ​'बॉर्डर यूनिटी रन' का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और विशिष्ट अतिथि पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल तथा एसएसबी, पटना के आईजी निशित कुमार उज्जवल ने हरी झंडी दिखाकर किया। ​जनभागीदारी बनी कार्यक्रम की जान ​इस दौड़ में वाहिनी के कार्यक्षेत्...
जन-जन के नेता राजनंदन राय के 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित: रक्सौल की राजनीति में अमर है उनका योगदान

जन-जन के नेता राजनंदन राय के 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित: रक्सौल की राजनीति में अमर है उनका योगदान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल, पूर्वी चंपारण।(Vor desk)।:​पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले कद्दावर नेता और पूर्व विधायक राजनंदन राय को उनकी 15वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। रक्सौल स्थित कर्पूरी आश्रम में आयोजित एक भावपूर्ण समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर अपनी स्मृतियों को ताजा किया। 'गरीबों के मसीहा' का विराट व्यक्तित्व ​राजनंदन राय न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्हें 'गरीबों का मसीहा' और 'गुदड़ी के लाल', के रूप में भी जाना जाता था। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता थी—सादगी और जनसेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण। वक्ताओं ने याद किया कि वे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के लिए सहज रूप से उपलब्ध रहते थे। उनकी राजनीति सत्ता की नहीं, बल्कि समाज के सबसे निचले पायदान ...
महुआवा में CSP संचालक से 2.78 लाख की लूट, दो राहगीरों को मारी गोली,पुलिस ऐक्शन के बाद लूट की रकम और हथियार बरामद,कई गिरफ्तार

महुआवा में CSP संचालक से 2.78 लाख की लूट, दो राहगीरों को मारी गोली,पुलिस ऐक्शन के बाद लूट की रकम और हथियार बरामद,कई गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​छोड़ादानो।(Vor desk)।महुआवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बेखौफ़ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिसने इलाक़े की सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महुआवा चौक पर स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी (CSP) केंद्र के संचालक विजय कुमार से तीन हथियारबंद, नक़ाबपोश अपराधियों ने 2 लाख 78 हज़ार 452 रुपये नक़द और चेक लूट लिए।​घटना शाम क़रीब 5 बजे हुई, जब कटनेगवा निवासी विजय कुमार अपने भाई राजन कुमार के साथ सीएसपी केंद्र बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। बाइक पर बैठते ही केंद्र के सामने पहले से मौजूद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और विजय कुमार की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर लूट को अंजाम दिया।​लूटपाट के बाद अपराधी तेज़ी से बाइक पर सवार होकर पश्चिम दिशा में सैनिक रोड की ओर भाग निकले। भागने के दौरान, चंद्र मण गांव के सामने, उन्होंने सड़क पर मौजूद दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों में ...
रन फॉर बॉर्डर यूनिटी प्रोग्राम में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा ब्यवस्था चाक चौबंद!

रन फॉर बॉर्डर यूनिटी प्रोग्राम में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा ब्यवस्था चाक चौबंद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
गृह राज्यमंत्री ने रक्सौल पहुंचने के बाद इंडो नेपाल बॉर्डर का लिया जायजा,एसएसबी हेडक्वार्टर का भी किया निरीक्षण रक्सौल।(Vor desk)।एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को रन फॉर बॉर्डर यूनिटी प्रोग्राम का आयोजन किया गया है।इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे।इसके लिए शुक्रवार की देर संध्या श्री राय रक्सौल पहुंच गए। गृह राज्यमंत्री ने रक्सौल पहुँचने के बाद सांसद डा संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा व एसएसबी के आला अधिकारियों के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर का जायजा लिया।उन्होंने मैत्री पुल निरीक्षण के साथ ही बटालियन हेडक्वार्टर, पनटोका एसएसबी कैंप आदि का भी निरीक्षण किया।बैठक कर बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते अधिकारियों को कई बिंदुओं पर निर्देशित किया। इधर,एसएसबी 47 वीं टालियन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस रन फॉर बॉर्डर यूनिटी में भाग लेने के...
रक्सौल पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: बाइक चोर गिरोह ध्वस्त, 8 शातिर गिरफ्तार और 4 मोटरसाइकिलें बरामद

रक्सौल पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: बाइक चोर गिरोह ध्वस्त, 8 शातिर गिरफ्तार और 4 मोटरसाइकिलें बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।सीमावर्ती क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाते हुए रक्सौल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीते 09 दिसंबर 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने न केवल चोरी की बाइक बेचने की फिराक में बैठे दो अपराधियों को पकड़ा, बल्कि पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।​पुलिस को जानकारी मिली थी कि बाबा मठिया नागा रोड पर दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए आए हैं। सूचना की गंभीरता को समझते हुए, रक्सौल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए पहले दो आरोपी थे: अभिषेक कुमार (पिता चंदन सिंह, साकिन जैतापुर, थाना प...
रेस्क्यू: रामगढ़वा से गायब चार बच्चियां लखनऊ के बालगृह से मिलीं, अपहरण की आशंका

रेस्क्यू: रामगढ़वा से गायब चार बच्चियां लखनऊ के बालगृह से मिलीं, अपहरण की आशंका

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रामगढ़वा ।(Vor desk)।स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र के बेला गांव से एक माह पहले गायब हुई चार बच्चियों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजकीय बालगृह से सकुशल बरामद किया है। पुलिस अब मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।​ये चारों बच्चियां बीते 9 नवंबर को बेला गांव से एक साथ गायब हो गई थीं। इनमें सबसे बड़ी बच्ची की उम्र लगभग 15 वर्ष है, जबकि बाकी तीनों 8 से 10 वर्ष की हैं। इस संबंध में, बेला निवासी मंजर देवान ने गांव के ही मुस्तफा देवान और नुरैशा खातून के विरुद्ध अपनी पुत्री को गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्पश्चात थाना कांड संख्या 435/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।​इस मामले के उद्भेदन के लिए अवर निरीक्षक रेणु कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि 2 दिसंबर से ये चारों बच्चियां लखनऊ के बालगृह में हैं। सूचना के आधार पर रेणु कुमार...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!