रक्सौल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य शीघ्र होगा शुरू:दिल्ली-दरभंगा से पहुंची अधिकारियों की टीम ने किया सर्वे
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल एयरपोर्ट को संचालन में लाने को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है।जल्द ही विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य शुरू होगा।इसको ले कर गुरुवार को दिल्ली और दरभंगा के अधिकारियों की टीम रक्सौल पहुंची।टीम ने एयरपोर्ट निर्माण को लेकर स्थलगत निरीक्षण और सर्वे किया। लौटने के बाद इस सर्वे की रिपोर्ट उड्डयन मंत्रालय को सौंपा जाएगा।ताकि,निर्माण संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ सके।टीम ने दावा किया है कि जल्द ही यहां एयरपोर्ट को बनाने का काम शुरू किया जाएगा।यह भी संभावना जताई गई है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस सिलसिले में रक्सौल पहुंच सकते हैं, ताकि,भूमि अधिग्रहण,शिलान्यास और पुनर्निमाण कार्य शीघ्र शुरू हो सके।इसको ले कर क्षेत्रीय भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल लगातार प्रयासरत हैं।उन्होंने संसद में भी इस मामले को जोर शोर से कई बार उठाया है।
अधिकारियों ने किया स...








