छठ व्रतियों ने अस्तचलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य ,छठ गीतों से गुंजित रहा रक्सौल का छठ घाट !
रक्सौल।(vor desk)। सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महान पर्व चैती छठ पूजा के तीसरे दिन अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया।इस दौरान छठ घाटों पर भक्ति भाव के बीच पूजा अर्चना हुई।घाटों पर छठ पूजा के गीत गूंजते रहे।बांस की टोकरी ठेकुआ , फल, मूली, चावल के लड्डू, गन्ना सहित अन्य सामान रखा गया और पानी में खड़े होकर विधिवत तरीके से सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस सूप में मौजूद सामग्री चढ़ाई गई।
शहर के सूर्य मंदिर ,आश्रम रोड, बाबा मठिया ,कोइरिया टोला,कौड़िहार चौक,भकुआ ब्रह्म बाबा,कस्टम चेक पोस्ट घाट ,तुमडिया टोला शिव हनुमान मंदिर आदि घाट पर श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पडी।
प्रदूषित रहा सरिसवा नदी,कृत्रिम घाट पर दिया गया अर्घ्य
नेपाल से निकलने वाली सरिसवा नदी इस बार प्रदूषित ही रही।जिस कारण ज्यादातर श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के लिए नदी के बजाय सूर्य मंदिर, तुमडीया टोला शिव हनुमान मंदि...









