नेपाल में धूम धाम से मनी राम नवमी,वीरगंज में भव्य शोभा यात्रा सह झांकी का हुआ आयोजन,राम मया बना माहौल
नेपाल में राम नवमी पर रही छुट्टी
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज में राम जन्म उत्सव यानी राम नवमी पर्व धूम धाम से विभिन्न कार्यक्रमो के बीच मनाया गया।प्रभु श्री राम के ससुराल और मां जानकी की जन्म भूमि मधेश प्रदेश समेत पूरे नेपाल में इस अवसर पर नेपाल सरकार द्वारा सरकारी अवकाश घोषित रहा।मठ मंदिरों और संस्थाओं द्वारा जन्म संस्कार से जुड़े बधाई गीत के साथ भजन कीर्तन ,पूजा आरती,शोभा यात्रा,प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।
इस मौके पर वीरगंज के घरिहर्वा पोखरी क्षेत्र स्थित 75वर्ष पुराने राम जानकी मंदिर में मूल पुरोहित शंभू नाथ तिवारी के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना हुई।इसके साथ मंदिर कमेटी और वीरगंज महा नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा सह जुलूस का आयोजन हुआ।गाजे बाजे और जय श्री राम के जय घोष से वीरगंज गुंजित रहा।नेतृत्व वीरगंज महा नगर पालिका के म...









