नेपाल के बैंक से करोड़ो निकालने वाले पांच चीनी नागरिक गिरफ्तार,विभिन्न बैंकों की एटीएम सेवा ठप्प
काठमांडू।( vor desk )।नकली वीजा कार्ड प्रयोग व बैंकों के सर्वर को हैक कर नेपाली बैंकों से करोड़ो रुपैयां लूटने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार पांचों चीनी नागरिक हैं।इन्हें शनिवार को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । बताया गया है कि शनिबार को दरबार मार्ग स्थित नबील बैंक से नकली वीजा कार्ड का प्रयोग कर पैसा निकालते वक्त एक चिनी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था । उसी के सहयोग से गिरोह में शामिल अन्य 4 चीनी नागरिकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले चीनी नागरिक की पहचान 35 वर्षीय चेन विन विन, 32 वर्षीय झु लियाङ आङ, 30 वर्षीय क्यु याङयिङ, 40 वर्षीय लु जियालिङ, 29 वर्षीय लिन जिनमिङ के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि बैंकिङ प्रणाली को हैक कर 5 करोड़ रुपये चोरी की चर्चा तेज हुई। लेकिन राष्ट्र बैंक ने स्पष्ट किया है कि ...









