नेपाली नागरिकों ने दुतावास अधिकारी से कहा-थैंक्स सर,हमें भारत सरकार ने मदद की!
बीरगंज महावाणिज्य दूतावास के कॉउंसुल पहुँचे कोरोना आपदा राहत केंद्र,नेपाली नागरिकों से पूछा कुशल क्षेम!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित कोरोना आपदा राहत केंद्र पहुच कर नेपाल के बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के कॉउंसुल बी0 सुरेश कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया और नेपाली नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
इस क्रम में उन्होंने नेपाल के रुकुम जिले के 13 नेपाली नागरिकों से मिल कर उनका हाल जाना।और उनसे पूछा कि कोई परेशानी तो नही है?उन्होंने नगर परिषद कर्मियों से कहा कि नेपाली नागरिकों को कोई दिक्कत नही होनी चाहिए।
गौरतलब है कि इंडो- नेपाल बॉर्डर सील होने व दोनों देशों में लॉक डाउन होने के बावजूद नेपाल जाने की कोशिश में 13 नेपाली नागरिकों को एसएसबी ने नियंत्रण में ले कर हजारी मल हाई स्कूल स्थित कोरोना आपदा नियंत्रण केंद्र...









