गांधी जयन्ती पर नेपाल स्थित भारतीय दुतावास द्वारा एम्बुलेन्स तथा बस वितरण!
काठमांडू / बीरगंज( vor desk )।भारत ने नेपाल के विभिन्न सरकारी तथा गैरसरकारी संघ संस्थाओं को बस तथा एम्बुलेन्स उपहार स्वरुप प्रदान किया है । दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है कि महात्मा गान्धी जी की 151वां जयन्ती के अवसर पर नेपाल स्थित भारतीय दुतावास ने विभिन्न संघ संस्थाओं को बस तथा एम्बुलेन्स प्रदान किया है ।
स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न सरकारी, गैरसरकारी एवम् गैरनाफामूलक संघ संस्थाओं को 41 एम्बुलेन्स और 6 बसें उपहार स्वरुप प्रदान किया है । उक्त संघ संस्था विभिन्न 30 जिलो से हैं ।
इसमे बीरगंज के साहिब दरबार सेवा संस्थान नामक संस्था को भी एक एम्बुलेंस दिया गया।
बीरगंज स्थित भारतीय दूतावास के भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार के नेतृत्व में संस्थान के केंद्रीय संयोजक राजेश मान सिंह को उक्त एम्बुलेंस हस्तांतरित किया गया।कोरोना काल म...









