15 दिसम्बर तक सील रहेगी नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा,बॉर्डर खोलने के लिए नेपाली क्षेत्र में हो रहा विरोध प्रदर्शन!
रक्सौल।(vor desk )।भारत से लगी नेपाल की सीमा अभी नही खुलेगी।केपी ओली मंत्रिमंडल ने गुरुवार को इसकी अवधि एक माह और बढा दी है।इस तरह सरकार ने अपनी अंतराष्ट्रीय सीमा को अब एक महीना और बन्द रखने का निर्णय लिया है।
नेपाल सरकार के प्रवक्ता व संचार मंत्री पार्वत गुरुंग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोविड 19 को देखते हुए मनसिर 30 गते यानी 15 दिसम्बर तक अंतराष्ट्रीय सीमा बन्द रहेगी।उन्होंने बताया कि अब तक विदेश में रहे1 लाख 36 हजार 216 नेपाली नागरिकों को स्वदेश लाया गया है।लेकिन,अब कोविड के कारण विदेशों में फंसे नेपाली नागरिको के लिए हवाई उड़ान से उद्धार अभियान नही चलेगा।
बता दे कि नेपाल सरकार ने यह घोषणा की थी कि 16 नवम्बर तक बॉर्डर बन्द रहेगा।जिससे यह उम्मीद की जा रही थी कि नेपाल बॉर्डर खोल दिया जाएगा।लेकिन, ताजा फैसला से पर्व के समय दोनों ओर के लोगों को निराशा हुई है।
...









