Saturday, March 7

नेपाल

भारत की आपत्ति को केपी ओली ने किया नजरंदाज,नेपाली संसद में नए नक्शे को ले कर संसोधन विधेयक पेश!

भारत की आपत्ति को केपी ओली ने किया नजरंदाज,नेपाली संसद में नए नक्शे को ले कर संसोधन विधेयक पेश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
काठमांडू। भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल सरकार ने रविवार को विवादित नए नक्शे को लेकर संसद में एक संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। नए नक्शे में अपने इलाकों को दिखाए जाने पर भारत द्वारा कड़ी आपत्ति जताने के बावजूद नेपाल ऐसा करने से नहीं माना। नेपाल सरकार की ओर से कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री शिवमया तुंबांगफे ने इस विधेयक को पेश किया। इससे एक दिन पहले मुख्य विपक्षी नेपाली कांग्रेस ने भी कानून का समर्थन किया था। यह संविधान का दूसरा संशोधन होगा। नेपाल ने हाल ही में लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा के रणनीतिक प्रमुख क्षेत्रों पर दावा करते हुए देश का संशोधित राजनीतिक और प्रशासनिक मैप जारी किया। भारत ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई थी। भारत ने इस दौरान कहा था कि कृत्रिम तरीके से बढ़ाई जमीन को स्वीकार नहीं किया जा सकता है और पड़ोसी देश को इस तरह के 'अनुचित दावे' से परहेज करने के लिए...
जिंदगी भर न भूलने वाले यादों को समेटे दो हजार लोगों की हुई वंदे भारत मिशन के तहत वतन वापसी!

जिंदगी भर न भूलने वाले यादों को समेटे दो हजार लोगों की हुई वंदे भारत मिशन के तहत वतन वापसी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वन्दे भारत मिशन के तहत शनिवार को करीब दो हजार लोगों को इंट्री दी गई। अहले सुबह से ही आइसीपी गेट पर इंट्री के लिए कतार लग गई थी।जो शाम तक लगी रही।लेकिन,यह कतार खत्म नही हुई।करीब पांच सौ से ज्यादा लोग इंट्री से वंचित रह गए। उधर,शुक्रवार को इंट्री से वंचित लोगों को शनिवार को इंट्री मिली।लेकिन,उन्होंने जो त्रासदी झेली ,उसे वे जीवन भर शायद ही भूल पाएं। शुक्रवार को जब रक्सौल आइसीपी में इंट्री बन्द कर दी गई तो उनका दर दर भटकना नियति बन गई।नेपाल पुलिस प्रशासन ने उन्हें वापस लौटने नही दिया। वहीं,उन पर डंडे भी बरसाए गए।उन्हें रात नो मेंस लैंण्ड पर काटनी पड़ी।कुछ समाजिक संस्थाओं व स्थानीय लोगो ने उन्हें भोजन कराया। सुबह आंधी व बारिश के कहर से उनका सामना हुआ।भूख और बारिश में भींग जाने से एक युवक आइसीपी गेट पर ही अचेत हो गया।उसके साथियो...
नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1401, लॉक डाउन 14 जून तक बढ़ाई,बॉर्डर सील रहेगा 27 जून तक!

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1401, लॉक डाउन 14 जून तक बढ़ाई,बॉर्डर सील रहेगा 27 जून तक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk)।भारत सरकार ने जहां एक जून से लॉक फ्री 1 शुरू करने की घोषणा की है।वहीं,नेपाल ने लॉकडाउन की अवधि आगामी 14 जून तक के लिए बढ़ा दी है।वहीं, भारत-नेपाल की सीमा भी 27 जून तक सील कर दी गई है। काठमांडू के बलुआ टार स्थित प्रधानमंत्री आवास में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।प्रधानमंत्री केपी ओली के नेतृत्व में हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विदेश से आये लोगों के व्यवस्थापन व कोरोना नियंत्रण के लिए आवश्यकता अनुसार नेपाल सेना का परिचालन किया जाएगा। इधर,नेपाल में कोरोना संकर्मीतो की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।शनिवार तक 1401 कोरोना संकर्मीतो की पुष्टि हो चुकी है।जबकि, केवल पर्सा जिला में कोरोना संकर्मीतो की संख्या 105 पहुंच गई है।जिसमे पांच भारतीय शामिल हैं।लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या ने नेपाल के लिए चिंता की स्थिति पैदा कर दी ...
अपने ही देश मे आने को तड़प रहे भारतीय नागरिक,इंट्री की जगह मिले डंडे,रक्सौल आईसीपी गेट पर फंसे हजारों लोग!

अपने ही देश मे आने को तड़प रहे भारतीय नागरिक,इंट्री की जगह मिले डंडे,रक्सौल आईसीपी गेट पर फंसे हजारों लोग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अपने ही देश मे इंट्री के लिए हजारों भारतीय नागरिक न केवल तड़प रहे हैं।बल्कि,दर दर भटक रहे हैं और उनके आंखों के आंसू सुख नही रहे।इसी क्रम में शुक्रवार को करीब एक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को रक्सौल इंटिग्रेटड चेक पोस्ट पर इंट्री नही मिल सकी।इन सभी भारतीय नागरिकों को वन्दे भारत मिशन के तहत वतन वापसी के लिए लाया गया था।इंट्री नही मिलने से भारतीय नागरिकों ने जम कर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया और दोनों देशों की सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।यही नही पीड़ितों का आरोप है कि रक्सौल आइसीपी गेट पर इंट्री को जमे लोगों को एसएसबी ने जबरदस्ती भगा दिया।जबकि, नेपाल लौटने का प्रयास कर रहे लोगों को नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस ने डंडे बरसाए और खदेड़ दिया। वहां फंसे लोग दिन भर कड़ी धूप और लू के बीच दिन काटी, वहीं, शाम तक इंट्री नही मिलने के बाद वे नो मेंस लैंण्ड और आस पास के ...
भारत से नेपाली नागरिको की स्वदेश वापसी के लिए प्रदेश 2 के सात बॉर्डर पॉइंट से मिलेगी इंट्री !

भारत से नेपाली नागरिको की स्वदेश वापसी के लिए प्रदेश 2 के सात बॉर्डर पॉइंट से मिलेगी इंट्री !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अब तक वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल से करीब 1800 भारतीय नागरिक आये स्वदेश नेपाली नागरिकों की भी हुई वतन वापसी,रक्सौल बॉर्डर से गये 600 लोग बीरगंज/रक्सौल।( vor desk )।वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी शुरू हो गई है।गुरुवार को करीब 602 लोगों को रक्सौल आईसीपी में इंट्री मिली।अब तक करीब 1800 से ज्यादा लोग रक्सौल के रास्ते भारत लौटे। वहीं, नेपाली नागरिकों की भी वापसी शुरू हो गई।गुरुवार को करीब 50 नेपाली नागरिकों को बीरगंज बॉर्डर पर इंट्री मिली।अब तक करीब 600 से ज़्यादा लोग रक्सौल बॉर्डर होते नेपाल पहुँचे। उधर,भारत मे फंसे नेपाली नागरिकों के वापसी के लिए एनओसी में विलम्ब करने से नेपाल सरकार व नेपाली प्रशासन को आलोचना व अव्यवस्था का सामना करना पड़ा है।इसको देखते हुए नेपाल सरकार ने प्रदेश दो के सात बॉर्डर से नेपाली नागरिकों की इंट्री देने का निर्णय किया ...
वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल में फंसे करीब साढ़े छह सौ भारतीय नागरिकों की हुई वतन वापसी!

वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल में फंसे करीब साढ़े छह सौ भारतीय नागरिकों की हुई वतन वापसी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।कोरोना रोक थाम को ले कर जारी लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी होने लगी है।वन्दे भारत मिशन के तहत बुधवार को तकरीबन 652 भारतीय नागरिक रकसौल आये।मंगलवार को करीब पांच सौ लोग वापस आये थे। बताया गया कि बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास के अधिकारियों के देख रेख में भारतीय नागरिकों को बसों से आईसीपी लाया गया। नेपाल के वीरगंज आईसीपी गेट से नेपाल प्रशासन द्वारा भारतीय महावाणिज्यदूतावास में कोरोना में फंसे पंजीकृत भारतीय लोगों को रक्सौल आईसीपी पहुँचाया गया। रक्सौल स्थित आईसीपी गेट पर आधार कार्ड व अन्य ब्यौरा लेने के बाद प्रवेश दिया गया।उसके बाद रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में डॉ मुराद आलम,फर्मासिष्ट अली इरफान,रियाजुल समेत यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार के नेतृत्व में स्क्रिनिंग ...
नेपाली नागरिकों की हुई वतन वापसी,रक्सौल बॉर्डर पर अधिकारियों ने ताली बजा कर किया स्वागत!

नेपाली नागरिकों की हुई वतन वापसी,रक्सौल बॉर्डर पर अधिकारियों ने ताली बजा कर किया स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लंबे इंतजार के बाद नेपाली नागरिकों की वतन वापसी हुई।लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण वे यहां फंसे हुए थे। नेपाली नागरिकों को बुधवार की सुबह से भेजना शुरू हुआ,जो देर शाम तक चलता रहा।बताया गया कि करीब 500 से ज्यादा नेपाली नागरिक अपने देश लौटे।इनमें तीर्थ यात्री, मजदूर,विद्यार्थी समेत महिला व बच्चे भी शामिल थे। https://youtu.be/a6pWsqKPLJ4 रक्सौल-बीरगंज मैत्री पुल पर सीमा क्षेत्र केमौजूद अधिकारियों ने ताली बजा कर नेपाली नागरिकों के वतन वापसी का स्वागत किया।इस दौरान नेपाली नागरिकों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।जब उन्हें जाने का अनुमति मिल गई तो उछलते कूदते नेपाल के बीरगंज की रवाना हुए।इस क्रम में भारत नेपाल मैत्री अमर रहे,हिप हिप हुर्रे का नारा लगाया।उन्होंने भारतीय अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और आभार जताते हुए कहा कि भारत सरकार व नागरिकों ने बहुत प्यार दि...
नक्शा विवाद में एक कदम पीछे हटा नेपाल, नए नक्शे को संसद से पारित किए जाने का प्रस्ताव वापस लिया गया

नक्शा विवाद में एक कदम पीछे हटा नेपाल, नए नक्शे को संसद से पारित किए जाने का प्रस्ताव वापस लिया गया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।(vor desk)। भारत के कुछ भूभागको समेट‌ कर नयां नक्शा प्रकाशित करने के बाद नेपाल के साथ राजनीतिक तथा कूटनीतिक संबंधों में आए दरार के बीच नेपाल ने एक कदम पीछे हटाया है। नेपाल के तरफ से जारी किए गए नए नक्शे को देश के संविधान में जोड़ने के लिए आज संसद में संविधान संशोधन का प्रस्ताव रखा जाना था। लेकिन नेपाल सरकार ने ऐन मौके पर संसद की कार्यसूची से आज संविधान संशोधन की कार्रवाई को हटा दिया गया है। नेपाल के सत्तापक्ष‌ और प्रतिपक्षी दल दोनों की आपसी सहमति से ही संविधान संशोधन विधेयक को फिलहाल संसद की कार्यसूची से हटाया गया है। मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने नए नक्शे वाले मुद्दे पर राष्ट्रीय सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सभी दल के नेताओं ने भारत के साथ बातचीत कर किसी भी मसले को सुलझाने का सुझाव दिया था। भारत के साथ द्विपक्षीय व...
वन्दे भारत मिशन के तहत 26 मई से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी होगी पुनः शुरू,नेपाली नागरिकों के वापसी पर संशय!

वन्दे भारत मिशन के तहत 26 मई से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी होगी पुनः शुरू,नेपाली नागरिकों के वापसी पर संशय!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल से भारतीय नागरिक का दूसरा जत्था 26 मई को आएगा।इसको ले कर सोमवार की शाम हुई एक बैठक में सहमति बनी।बताया गया कि गृह मंत्रालय व विदेश मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद उक्त बैठक रक्सौल में हुई,जिसमे सीमा क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी,आईसीपी, एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग ,इमिग्रेशन,कस्टम समेत भारतीय महावाणिज्य दुतावास के अधिकारी मौजूद थे।सूत्रों ने दावा किया कि बैठक में एजेंसियों के आपसी ताल मेल का अभाव साफ दिखा।वहीं,तकनिकी कारणों का हवाला दे कर आना कानी का दौर भी चला।लेकिन,अंततः यह तय हुआ कि 26 मई से इंट्री शुरू कर दी जाएगी।बताया गया है कि इस मामले में मन्त्रालय का आदेश भी आ चुका है कि भारतीय नागरिकों की इंट्री शुरू की जाए।बताया गया कि बिहार सरकार के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पहले से मुस्तैद है।मंगलवार को 211 ल...
चार दिन की बेटी को ले कर चार नदी पार कर नेपाल से वतन पहुंची यूपी की महिला!

चार दिन की बेटी को ले कर चार नदी पार कर नेपाल से वतन पहुंची यूपी की महिला!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।चार दिन की बेटी को ले कर सीमा क्षेत्र में चार नदी पार कर अपने वतन पहुंची यूपी की महिला रोला देवी की आंखे भर आईं,जब उन्हें रक्सौल में खाना परोसा गया।उसकी बेटी दूध के लिए चिल्ला चिल्ला कर रो रही थी।स्थानीय लोगों ने दूध उपलब्ध कराया ,तो,रोला-सुबकते हुये कह पड़ी-साब !ऑपरेशन हुआ है।बच्ची का नाडा नही कटा है।वहां के अधिकारी ने कहा कि हम लोग कोई मदद नही करेंगे,अपने देश चले जाओ।तो क्या करते चोरी से छाती इतना पानी भरे नदी को बच्ची के साथ पार किया।अब किसी तरह रक्सौल तो पहुंच गए,अब हम घर पहुंचना चाहते हैं।हम यूपी के बरेली के पास शाहजहाँ पुर के रहने वाले हैं।नेपाल में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दरअसल,यह कहानी किसी एक की नही,बल्कि,हर उस मजबूर मजदूर की है,जो,लॉक डाउन में दर दर की ठोकर खा रहा है। सीमा सील होने के कारण नेपाल में भी बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक फंसे हुए है...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!