भारत सरकार द्वारा पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर में साफ सफाई की बेहतर सुविधा निर्माण के लिए 3.723 करोड का आर्थिक सहयोग
काठमांडू।(vor desk )।भारत सरकार ने पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर के विकास के लिए 3.723 करोड़ का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।काठमांडू स्थित भारतीय दुतावास के जरिये यह सहयोग नेपाल को दिया गया है।
बता दे सन् 1979 में युनेस्को ने इस मंदिर परिसर को विश्व सम्पदा सूची में शामिल किया था।जब विगत वर्ष पीएम नरेंद्र मोदी नेपाल गए,तो,उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।और इस मंदिर के विकास के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।साथ ही भारत नेपाल मैत्री धर्मशाला का उद्घाटन भी किया था।
इसी कड़ी में पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र व परिसर में सफाई- सुविधा निर्माण हेतु भारतीय राजदूतावास ने संघीय मामला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय और काठमांडू महानगरपालिका के बीच सोमवार को एक करार किया। जिसके तहत दोनों देशों के अधिकारियो के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ।
भारत सरकार द्वारा उच्च प्रभाव स...









