ओली सरकार द्वारा ‘भारतीय बहूओं’ को टार्गेट करने के बाद नेपाल में सड़क पर उतरे मधेशी,जम कर हुआ विरोध -प्रदर्शन!
भारत से रिश्ते तोड़ कम्युनिज्म लादना चाहती है ओली सरकार:अजय चौरसिया
काठमांडू/रक्सौल।( vor desk )।देश का विवादित नया नक्शा पास कराने के बाद नेपाली सरकार ने भारत को एक और बड़ा झटका दिया है। नेपाली की ओली सरकार ने नागरिकता कानून में बड़ा बदलाव का फैसला कर भारतीय बेटियों पर निशाना साधा है। अब बहू बनकर नेपाल जाने वाली भारतीय बेटियों को वहां की नागरिकता के लिए सात साल इंतजार करना होगा।इसको ले कर नेपाली संसद की राज्य व्यवस्था समिति से रविवार को यह प्रस्ताव बहुमत से पास कर दिया है।इसे कानूनी रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।बता दे कि करीब दो वर्षों से यह मामला लंबित चला आ रहा था।इसको ले कर नेपाली कांग्रेस ने नोट ऑफ डिसेंट भी लिखा है।नेपाली कांग्रेस,राजपा व समाजवादी पार्टी खुल कर इसके विरोध में है।बावजुद,भारत-नेपाल के सदियों पुराने बेटी रोटी के सम्बंध को धत्ता बताते हुए बहुमत के नशे में च...









