छठ पर्व पर देर रात्रि तक रक्सौल बाजार गुलजार,अब रक्सौल में ‘नाइट मार्केट’ की मांग ज़ोरों पर
व्यापारियों और आम जनता में उत्साह, वीरगंज की तर्ज़ पर देर रात तक बाज़ार सजाने की अपील
रक्सौल (पूर्वी चम्पारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल का बाज़ार, जो लंबे समय से नेपाल की आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल तथा ऑनलाइन मार्केटिंग की चुनौतियों से जूझ रहा था, उसमें इस छठ पर्व के दौरान एक नई जान आ गई है। छठ के दौरान देर रात तक बाज़ार में रही रौनक और भीड़ ने स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को एक नई उम्मीद दी है। अब सभी की मांग है कि शहर में 'नाइट मार्केट' (रात्रि बाज़ार) की अवधारणा को विकसित किया जाए।बाज़ार के समय में बड़ा बदलावएक समय था जब डेढ़-दो दशक पहले तक रक्सौल का बाज़ार सुबह 5 बजे ही खुल जाता था। नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित कई शहरों और पहाड़ी जिलों से नेपाली ग्राहक भोर में ही यहां खरीदारी के लिए पहुंचने लगते थे। लेकिन, नेपाल की अस्थिरता और ऑनलाइन खरीददारी के बढ़ते चल...








