नेपाली कांग्रेस ने भारत से लगी सीमा को पूर्ण रूपेण खोलने की उठाई मांग,सौंपा ज्ञापन
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल सरकार द्वारा भारत व चीन से लगे 30 बॉर्डर को खोलने की घोषणा के बावजूद अब तक बीरगंज समेत अन्य बॉर्डर से भारतीय वाहनों व बाइक की इंट्री शुरू नही हुई है।इसको देखते हुए नेपाली कांग्रेस ने नेपाल सरकार पर दवाब बढ़ाने का प्रयास शुरू कर दिया है।गुरुवार को नेपाली कांग्रेस के सभापति अजय द्विवेदी के नेतृत्व में पर्सा जिला प्रशासन के जरिये गृह मंत्री को एक ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि भारत से लगी सीमा को अविलम्ब पूर्ण रूपेण खोला जाए।क्योंकि, सीमा क्षेत्र के लोग अनावश्यक परेशान हो रहे हैं।कोरोना के कारण लम्बे समय से सीमा बन्द थी।लेकिन,नेपाल सरकार ने भारत से जुड़े करीब 28 बॉर्डर को खोलने की घोषणा की,लेकिन,इसका अनुपालन नही हो सका है।भारतीय वाहनों के आवागमन नही होने से पर्यटन व होटल उद्योग समेत व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है।इससे नेपाल का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होने के साथ राजस्...









