श्री लंका की राह चला नेपाल,नेपाल रिजर्व बैंक के निर्देश पर 300 से ज्यादा वस्तुओं के आयात पर कड़ाई शुरू!
-रक्सौल कस्टम को राजस्व हानि ,कस्टम क्लियरिंग एजेंट भुखमरी की आशंका से सहमे
रक्सौल।(vor desk )।बढ़ते शोधनान्तर घाटा व घटते विदेशी मुद्रा संचिति की वजह से प्रभावित हो रहे अर्थतंत्र को देखते हुए नेपाल ने आयात पर कड़ाई शुरू कर दिया है।नेपाल राष्ट्र बैंक ने एहतियाती उपाय के तहत फोर व्हीलर, टू व्हीलर ,सोना -चांदी समेत विलासी वस्तुओं के आयात पर कड़ाई करते हुए बैंकों को एलसी( लेटर ऑफ क्रेडिट )जारी नही करने का निर्देश दिया है।जिसके बाद नेपाल के विभिन्न 27 वाणिज्य बैंकों ने इसके लिए सर्कुलर जारी कर दिया है।जिसका सीधा असर भारत-नेपाल व्यापार पर पड़ता दिखने लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक,नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर महा प्रसाद अधिकारी के निर्देशन पर आयोजित बैठक के बाद देश के विभिन्न वाणिज्य बैंकों ने अपने शाखाओं को ऊक्त सर्कुलर जारी किया है।बताया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ने हालांकि, यह निर...









