पीएम मोदी ने दिया नेपाल को हर सम्भव सहयोग का भरोसा, भारत-नेपाल के बीच 6 समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर
लुंबिनी (नेपाल)।भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी ने भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय भागीदारी बढ़ाने और मौजूदा सहयोग संंबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की।
बता दे कि नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा के निमंत्रण पर मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को लुम्बिनी पहुंचे थे।दोनों नेताओं की बैठक के बाद सांस्कृतिक संबंधों, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और पनबिजली परियोजना सहित छह समझौता पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
*बौद्ध अध्ययन पीठ की स्थापना के लिए सहमति पत्र पर हुआ हस्ताक्षर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया है-'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुंबिनी में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से द्विपक्षीय वार्ता की। यह हमारी बहुआयामी साझेदारी में जारी सहयोग ...









