भारत-नेपाल जनस्तर सम्बंध की मजबूती को ले कर हुई गोष्ठी, बॉर्डर के हालात पर जताई गई चिंता!
रक्सौल ।( vor desk )।चम्पारण के महत्वपूर्ण सीमावर्ती शहर रक्सौल में बरिष्ठ समाजसेवी एवं भारत- नेपाल मैत्री के अभियंता महेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में दोनों देशों के जनसम्बन्ध को मजबूत बनाने को लेकर गंभीर विमर्श किया गया ।
बैठकी में इस बाबत संजीदगी से चर्चा हुई कि भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को कोरोना महाविपत के समय सील किया गया,लेकिन, उसके बाद से इसे पूर्व स्थिति में नेपाल की ओर सामान्य नहीं बनाया गया है । नेपाल सरकार कई तरह की अड्चन पैदा कर रही है । इससे सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले स्थायी बासिदो को दैनिक जीवन में कठिनाई भुगतान पर रहा हैं ।
बैठक में भारत की ओर से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम विहारी , विपी कोइराला भारत - नेपाल स्टडी सेंटर पटना के प्रमुख प्रोफेसर नवल किशोर चौधरी, प्राचार्य रविन्द्र कुमार चौधरी, प्रोफेसर नेहाल अहम...









