Tuesday, March 10

नेपाल

कुम्भ में शाही स्नान कर लौटे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह व रानी कोमल शाह कोरोना संक्रमित्त

कुम्भ में शाही स्नान कर लौटे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह व रानी कोमल शाह कोरोना संक्रमित्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह और उनकी पत्नी कोमल शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ज्ञानेंद्र शाह 11 अप्रैल को कुंभ दर्शन के लिए हरिद्वार में पहुंचे थे. स्वास्थ्य मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि पोजिटिब मिलने पर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। बताया गया है कि लौटने पर वे सबसे पहले सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। उन्होंने महाकुंभ मेले में शिरकत की थी. इसके अलावा वे तीन दिनों तक हरिद्वार में शाही स्नान किये थे। इधर,पूर्व राजा रानी के पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर बॉर्डर पर जांच और बढाई गई है।कुम्भ से लौटने वालों पर खास नजर है। ...
नेपाली टेम्पू से हो रही चरस की तस्करी,एसएसबी ने 20 किलो चरस के साथ दो नेपाली तस्कर को दबोचा

नेपाली टेम्पू से हो रही चरस की तस्करी,एसएसबी ने 20 किलो चरस के साथ दो नेपाली तस्कर को दबोचा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाली टेम्पू पर चरस की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एसएसबी ने दो नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एसएसबी 47 वीं बटालियन के समवाय पंटोका के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान के तहत उक्त बरामदगी की है।छापेमारी में कुल 20 किलो चरस बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेन्ट अनेन्द्र मणि सिंह ने बताया कि जब्त चरस की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपये आँकी गयी है। साथ ही नेपाली टेम्पू संख्या ना रह 1324 को नियंत्रण में ले लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के बीरगंज के छपकैया निवासी विष्णु साह सोनार के 32 वर्षीय पुत्र रामबाबू साह व बिहार के पश्चिमी चंपारण के पाली थाना के महामादी निवासी नगीना मंडल के 21 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार मंडल के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरो...
हिन्दू नव वर्ष पर वीरगंज में हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सम्मेलन आयोजित,निकला मार्च पास्ट!

हिन्दू नव वर्ष पर वीरगंज में हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सम्मेलन आयोजित,निकला मार्च पास्ट!

नेपाल, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।हिन्दू स्वयंसेवक संघ ( पर्सा) द्वारा शनिवार को हिन्दू नव वर्ष 5123 तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार की जन्मजयंती समारोह के बीच धूम धाम से मनाई। इस मौके पर वीरगंज में स्वयंसेवको ने गण वेश में हाथ मे दंड व बैंड बाजे के साथ मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।जो नगर परिक्रमा के बाद समाप्त हुआ।नगरवासियों ने पुष्प वर्षा के बीच भव्य स्वागत किया।साथ ही वीरगंज के श्री पुर स्थित नेपाल राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय में संघ द्वारा हिन्दू स्वयंसेवक सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसमें अपने सम्बोधन में हिन्दू स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संघ चालक हेम शर्मा ने कहा कि हिन्दू संस्कृति को जीवित रखने के लिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा। वीरगंज के मेयर विजय सरावगी ने कहा कि हिन्दू शब्द वर्ग विशेष का नही है,बल्कि,यह संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है।वहीं,संघ के...
नेपाल के बीरगंज बॉर्डर पर कोविड जांच में सख्ती, बिना मास्क आवागमन पर रोक!

नेपाल के बीरगंज बॉर्डर पर कोविड जांच में सख्ती, बिना मास्क आवागमन पर रोक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना के बढ़ते वेब को देखते हुए नेपाल के महत्वपूर्ण बॉर्डर वीरगंज पर कड़ाई से हेल्थ चेक अप जांच शुरू कर दी गई है।रक्सौल  -वीरगंज के बीच आवाजाही करने वाले नागरिकों को बिना मास्क के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।वीरगंज से भी रक्सौल जाने वाले नेपाली नागरिको को भी बिना मास्क आवाजाही से रोका जा रहा है।आर्म्ड पुलिस फोर्स बॉर्डर पर पूर्णतः सख्त रवैये में दिख रही है।शंकराचार्य गेट पर हेल्थ कैम्प में मेडिकल टीम द्वारा प्रत्येक नागरिको की स्क्रीनिंग व कोविड जांच की जा रही है। मेडिकल टीम के सह इंचार्ज विपिन कुमार चौरसिया ने बताया कि होली बीतने के साथ ही जांच बढा दी गई है।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार,बॉर्डर पर प्रत्येक नागरिकों की इन्ट्री व जांच की जा रही है।मेडिकल टीम द्वारा भारत से आने वाले नागरिकों कोविड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है,जिसकी जांच रिपोर्ट आधा घन्ट...
बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के तृतीय उपाध्यक्ष के रूप में माधव राजपाल मनोनीत, दिलाई गई शपथ!

बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के तृतीय उपाध्यक्ष के रूप में माधव राजपाल मनोनीत, दिलाई गई शपथ!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के तृतीय उपाध्यक्ष के रूप में माधव राजपाल को शपथ दिलाया गया है।शनिवार को उन्हें संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया।बताया गया है कि संघ की प्रथम बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से संघ के रोजगार दाता परिषद ( एचआर कमिटी ) का संयोजक मनोनीत किया गया।नियम के अनुसार ,यह जिम्मेवारी तृतीय उपाध्यक्ष को दी जाती है।ऐसे में उन्हें उक्त पद के लिए शपथ दिलाई गई।मौके पर प्रदेश दो के सीएम लालबाबू राउत ने उन्हें गुलाल लगाने के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया।श्री राउत ने कहा कि प्रदेश दो में उधम व व्यापार की प्रगति के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।शीघ्र ही नई कार्य नीति लाई जाएगी,ताकि,उद्योग-व्यापार को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष अनिल पटवारी,हरि गौतम,पूर्व अध्यक्ष गोपाल केडिया समेत नई कमिटी के सभी अधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे...
रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता को दी शुभकामनाएं, प्रदान किया प्रतीक चिन्ह व गीता

रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता को दी शुभकामनाएं, प्रदान किया प्रतीक चिन्ह व गीता

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता,महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, सचिव राजकुमार गुप्ता ने वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध गुप्ता को बधाई देते हुए प्रतीक चिन्ह व गीता भेंट स्वरूप प्रदान किया। साथ ही मिल जुल कर भारत नेपाल मैत्री व आर्थिक मजबूती की दिशा में बढ़ने की आशा जताते हुए सफल कार्यकाल पूर्ण करने की शुभ कामनाएँ दी।उन्होंने कहा कि मिल जुल कर ही सीमा क्षेत्र की तरक्की हो सकती है।रक्सौल व वीरगंज के उद्यमी -व्यवसायियों में सहकार्य जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री लाल बाबू राउत, पर्सा जिला के क्षेत्र नं. 1 के सांसद प्रदीप यादव, बीरगन्ज महानगरपालिका के मेयर विजय कुमार सरावगी, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष चन्द्र प्रसाद ढकाल, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ प...
नेपाल के बीरगंज में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण:मिले 8 संक्रमित,एक की मौत

नेपाल के बीरगंज में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण:मिले 8 संक्रमित,एक की मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )एक ओर जहां भारत मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को ले कर नेपाल सरकार अलर्ट मोड पर है,वहीं,दुसरीं ओर रक्सौल से लगे नेपाल के वीरगंज में लगातार कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पिछले एक पखवाड़े में संक्रमितों की संख्या 32हो गई है।पिछले दिनों 24 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ पावँ फूल गए थे।वहीं,ताजा जांच में शुक्रवार को फिर 8 संक्रमित मिलने से हड़कम्प है। वीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल के कोविड संयोजक सरोज रोशन दास ने बताया कि कुल 29 लोगो की थ्रोट सवाब की जांच हुई थी।जिसमे 8 संक्रमित मिले, जिसमे 6 पुरूष व 2 महिला शामिल हैं।सभी वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के हैं। गुरुवार को भी 8 संक्रमित मिले थे।जिसमें 6 बीरगंज व 2 बारा जिला के थे। इधर,कोरोना से पर्सा जिला के कौवा बनकटैया निवासी नेपाली कांग्रेस नेता साबिर हुसैन की बीते दिनों मौत...
बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने लिया शपथ,सीएम लालबाबू राउत ने दी शुभकामनाएं!

बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने लिया शपथ,सीएम लालबाबू राउत ने दी शुभकामनाएं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रबार को एक कार्यक्रम के बीच शपथ लिया। क्लार्क रिर्सोट में शुक्रबार को प्रमुख निर्वाचन अधिकारी बालमुकुन्द खरेल ने बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के 45 साधारण सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सुबोध गुप्ता को चुना गया।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार अग्रवाल(पाटवारी), द्वितिय उपाध्यक्ष हरि गौतम सर्वसम्मति से चुने गए।जबकि महासचिव पद पर मनोजकुमार दास, कोषाध्यक्ष नवनित अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अंकित चाचान समेत अन्य पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में प्रमुख निर्वाचत अधिकारी खरेल ने पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। उक्त कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रदेश नं. 2 के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउ...
नेपाल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आजादी महोत्सव का शुभारंभ, बीरगंज में आयोजित हुई स्वतंत्रता दौड़!

नेपाल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आजादी महोत्सव का शुभारंभ, बीरगंज में आयोजित हुई स्वतंत्रता दौड़!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय महावाणिज्य दुतावास द्वारा वीरगंज में आजादी का महोत्सव( इंडिया@75 )का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शुक्रवार को 'स्वतंत्रता दौड़ ' का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय महावाणिज्यदूत नितेश कुमार व पर्सा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी आसमान तामांग ने सँयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर की। इस दौड़ प्रतियोगिता में नागरिक समाज के सदस्य,जिला प्रशासन कार्यालय के कर्मी,डॉक्टर ,पत्रकार,व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत किया।इसमे भारतीय महावाणिज्य दुतावास के सभी अधिकारी व कर्मी भी शामिल हुए। दुतावास के सूचना अधिकारी बी.सुरेश कुमार ने बताया कि यह छोटी दूरी की चार किलोमीटर की दौड़ घण्टाघर चौक के पास अवस्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास कार्यालय गेट से शुरू हो कर पावर हाउस चौक से होते हुए वापस दुतावास कार्यालय गेट पर समाप्त हुई। मौके पर प...
आइसीपी के रास्ते हो रही कारगुजारियों का भंडाफोड़,एपीएफ ने किया धान लदे ट्रक से करोडो का कपड़ा बरामद!

आइसीपी के रास्ते हो रही कारगुजारियों का भंडाफोड़,एपीएफ ने किया धान लदे ट्रक से करोडो का कपड़ा बरामद!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आर्म्ड पुलिस फोर्स ने एक भारतीय ट्रक को नियंत्रण में लिया है,जिसमे धान के नाम कपड़ा लदा था। ट्रक को नियंत्रण में ले कर जांच पडताल शुरू कर दी गई है।वहीं भारतीय ट्रक चालक सुनील यादव को भी हिरासत में लिया गया है।बताया गया है कि रक्सौल-बीरगंज आईसीपी के रास्ते उक्त ट्रक नेपाल गया था।इस तस्करी के बड़े खुलासे से सनसनी है।वहीं, आईसीपी के रास्ते हो रही कारगुजारियों की पोल भी खुल गई है। सूत्रों ने बताया कि उक्त ट्रक को येलो पेपर के तहत यह बता कर क्लियरेंस दिया गया था कि उस पर धान लदा था। जबकि, जांच में ट्रक की कीमत 1 करोड़ 38 लाख आंकी गई।जिसमे ट्रक 30 लाख व कपड़ा 1 करोड़ 5 लाख व धान 3 लाख का लदा पाया गया।कपड़ा की खेप में शर्टिंग शूटिंग,कुर्ती,सलवार सूट,साड़ी समेत 93 बंडल कपड़ा बरामद हुआ।इन्हें धान के बोरियों के नीचे छुपाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक,पूछ त...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!