Tuesday, March 10

नेपाल

नेपाल पुलिस ने 8 किलो 440 ग्राम के हाथी दांत समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार ,जांच  शुरू

नेपाल पुलिस ने 8 किलो 440 ग्राम के हाथी दांत समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार ,जांच शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल पुलिस ने हाथी दांत के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है।बताया गया है कि बारा जिला के जीतपुर सिमरा उप महानगर पालिका वार्ड 21 स्थित अमलेखगंज बाजार से उक्त बरामदगी हुई।हाथी दांत 4 फिट लंबा और 12 इंच मोटा बताया गया है।वजन 8 किलो 440 ग्राम बताया गया है।इस मामले में निजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के रतनपुर निवासी सूर्य प्रताप तमांग ,दिल बहादुर घलान व हेतौड़ा के पद्मपोखरी निवासी निवासी सुभाष तामांग को हाथी दांत की तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए बारा जिला के पुलिस प्रवक्ता सह डीएसपी गौतम मिश्रा ने बताया कि हेतौड़ा से पथलैया की ओर आ रहे एक नेपाली नम्बर के बाइक को पुल नम्बर 2 स्थित जर्गा होटल के पास रोक कर जांच की गई।जिसमें लदे एक बोरा से उक्त हाथी दांत को बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। ...
इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक आयोजित, क्रॉस बॉर्डर इश्यू पर हुई चर्चा

इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक आयोजित, क्रॉस बॉर्डर इश्यू पर हुई चर्चा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
*बैठक में सीमा सौहार्द को अक्षुण्ण रखने और मैत्री रिश्ते की बेहतरी पर बल मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )। नेपाल में ओली सरकार बदलने के साथ ही भारत के साथ रिश्ते में सुधार की स्थिति बनती दिख रही है। भारत-नेपाल रिश्ते की बेहतरी और विभिन्न समस्याओं के निराकरण की पहल शुरू हुई है। इसी कड़ी में सोमवार को मोतिहारी समाहरणालय स्थित राधाकृष्ण भवन सभागार में इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समसामयिक सीमा पार मुद्दों जैसे बॉर्डर एरिया क्राइम कंट्रोल तस्करी नियंत्रण, कोविड-19 मैनेजमेंट,बाढ़ नियंत्रण, सीमा समस्या समेत रेगुलर ज्वाइंट मीटिंग इन बॉर्डर एरिया जैसे पर की गई चर्चा। उक्त बैठक में पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल और पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा एवं नेपाल सरकार की ओर से इंद्रदेव यादव चीफ डिस्ट्रिक ऑफिसर, (रौतहट) , सिद्धि विक्रम साहा...
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने हासिल कि‍या विश्वास मत, पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने हासिल कि‍या विश्वास मत, पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। देउबा ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 163 मतों के साथ विश्वास मत हासिल किया। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बाद देउबा को प्रधानमंत्री बनाया गया था। बता दे कि नेपाली कांग्रेस प्रमुख देउबा की सरकार के पक्ष में 165 वोट पड़े। 83 सांसदों ने नवगठित सरकार के विरोध में मतदान किया। इस तरह सरकार ने आसानी से संसद में अपना बहुमत साबित कर दिया। संसद की प्रतिनिधि सभा में 275 सदस्य हैं। देउबा ने 13 जुलाई को रिकार्ड पांचवीं बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व में पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पांच माह के भीतर दूसरी बार संसद को बहाल करने का आदेश दिया था। संसद के निचले सदन में नेपाली कांग्र...
नेपाल पुलिस के द्वारा भारतीय नागरिकों से दुर्व्यवहार को ले कर रक्सौल बॉर्डर पर बवाल,रवैये पर एसडीओ आरती ने जताया एतराज!

नेपाल पुलिस के द्वारा भारतीय नागरिकों से दुर्व्यवहार को ले कर रक्सौल बॉर्डर पर बवाल,रवैये पर एसडीओ आरती ने जताया एतराज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाली फोर्स द्वारा भारतीय मजदूरों -कामगारों को घण्टों रोक कर पिटाई व गाली गलौज के बाद स्थिति भड़क गई।बार बार इस तरह की घटना से आक्रोशित समूह ने सोमवार की सुबह विरोध -प्रदर्शन व नारेबाजी की।केपी ओली सरकार व पुलिस -प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।नेपाली वाहनों को वापस नेपाल लौटाने की कोशिश की गई।घण्टों आयात निर्यात बन्द रहा।हालात बेकाबू होने से पहले ही एसएसबी व पुलिस समेत इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने पहुंच कर मामला शांत कराया।नेपाल के पर्सा जिला के डीएसपी प्रह्लाद कार्की ने आश्वासन दिया कि भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यहार की घटना नही होने दी जाएगी।आर्म्ड पुलिस फोर्स के इंस्पेक्टर स्वर्ण बम ने कहा कि नेपाल बॉर्डर कैबिनेट के फैसले पर बन्द है,केवल भारत से लौटने वाले नेपाली नागरिकों के प्रवेश की ही अनुमति है।इस पूरे मामले से उच्चाधिकरियो को अवगत करा दिया गया है,उनके...
एसएसबी 71वी बटालियन के जवानों ने 75 किलो गाँजा के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा

एसएसबी 71वी बटालियन के जवानों ने 75 किलो गाँजा के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इंडो नेपाल बॉर्डर से 75 केजी गांजा (नारकोटिक्स) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की अगले सुबह महुअवा थाना क्षेत्र के कुरमिनिया के समीप से एसएसबी कोरैया ने गुप्त सूचना पर उक्त बरामदगी की।पकड़े गये तस्कर की पहचान नेपाल के बारा जिला के सिमरौनगढ अंतर्गत खजानी निवासी 52 वर्षीय सोनेलाल साह के रूप में हुई है।जब्त किये गये गांजे का अनुमानित मूल्य करीब 35 लाख रुपये बताया गया है। एसएसबी के 71 वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक अंशल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद गाँजा को स्थानीय पुलिस को सौप दिया गया है। ...
चाइनीज ड्रोन कैमरा के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

चाइनीज ड्रोन कैमरा के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।जम्मू कश्मीर में ड्रोन से हुए आतंकी हमला के बाद से ही बिहार- नेपाल सीमा के सीमाई इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।इसी बीच नेपाल बॉर्डर से लगे पूर्वी चंपारण जिला की सुरक्षा में लगे एस एस बी के 20 वी बटालियन को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है ।सोमवार की शाम में नेपाल से एक चार चक्का गाड़ी से आ रहे तीन लोगों को एसएसबी ने रोका और जाच के क्रम में उनके गाड़ी के डिक्की से 8 पैकेट में 8 पीस चाइनीज ड्रोन कैमरा को जपत किया गया ।पर एसएसबी के पूछताछ में उनके द्वारा कुछ भी नही बताया गया। तस्करी का मामला मानते हुए गाड़ी, ड्रोन समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए कुडवा चैनपुर थानां को सौप दिया गया है।इस संबंध में कुडवा चैनपुर के दयानंद कुशवाहा ने थाना में दर्ज केश में बताया कि 26 जून को उन्हें सूचना मिली कि भारतीय सीमा के पिलर संख्या 848 के पास से एक भारतीय नम्बर क...
नेपाल के जगदम्बा स्टील फैक्ट्री में आगलगी व भट्टी विस्फोट में 2 भारतीय की मौत,1 भारतीय समेत 4 जख्मी!

नेपाल के जगदम्बा स्टील फैक्ट्री में आगलगी व भट्टी विस्फोट में 2 भारतीय की मौत,1 भारतीय समेत 4 जख्मी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बारा जिला के सिमरा में स्थित जगदम्बा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे हुई आगलगी में दो भारतीय कामगार की मौत हो गई।जबकि, एक भारतीय समेत चार कामगार गम्भीर जख्मी हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीपक श्रेष्ठ के नेतृत्व में 15 सदस्यीय पुलिस टोली मौके पर पहुंच गई। वहीं, जीतपुर -सिमरा उप महानगर पालिका व अमलेखगंज डिपो की दो फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई । आगलगी पर करीब डेढ़- दो घण्टे की मेहनत व काफी मशक्कत से काबू पाया गया।बताया गया कि फैक्ट्री के फर्निस ऑयल की दो टँकी में बेल्डिंग की जा रही थी।इसी बीच घटना घटी ।इसके बाद आगलगी की तेज लपटों के बीच लोहा गलाने की भट्टी विस्फोट कर गई।इस हादसे में फैक्ट्री में फायर मैंन के पद पर कार्यरत भारतीय कामगार प्रदीप गोड ( 40) व बेल्डर राम नाथ महतो ( 45 )की घटनस्थल पर ही मौत हो गई। ...
नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय बाइक को लगातार जब्त कर नीलाम करने से आक्रोश,जुर्माना ले कर छोड़ने की मांग!

नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय बाइक को लगातार जब्त कर नीलाम करने से आक्रोश,जुर्माना ले कर छोड़ने की मांग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय बाइक की लगातार जब्ती से सीमा क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।आरोप है कि भारतीय वाहनों की जब्ती होने के बाद वीरगंज कस्टम द्वारा नीलाम कर दिया जाता है।जो औने पौने दामो पर अपने रिश्तेदारों व स्वजनों को नीलामी दे दी जाती है।पुलिस नए व कीमती बाइक या अन्य भारतीय वाहनों को ज्यादा निशाना बनाते हैं।इसमे कीमती बाइक जैसे प्लसर,अपाची,डिस्कवर,ग्लैमर,सिबिजेड,हीरो स्प्लेंडर जैसी बाइक को जब्त किया जाता है। जब वाहन जब्त किया जाता है,तब ,पुलिस यह दर्शाती है कि बाइक का कागज उपलब्ध नही है या फिर उसका कोई स्वामी सामने नही आया।जबकि, वाहनों का प्रपत्र और स्वामी दोनो ही मौजूद होते हैं,लेकिन, उनकी बात अनसुनी कर दी जाती है।इस बीच हाल के करीब डेढ़ माह के अंदर वीरगंज में 44 भारतीय बाइक जब्त किया गया है,जिसकी कीमत पर्सा पुलिस द्वारा 38 लाख 20 हजार रुपये नेपाली मुद्रा मे...
रक्सौल कस्टम ने आईसीपी एरिया से नेपाल जाने की तैयारी में खड़े ट्रक से 1 करोड़ 80 लाख का कफ सिरप किया बरामद!

रक्सौल कस्टम ने आईसीपी एरिया से नेपाल जाने की तैयारी में खड़े ट्रक से 1 करोड़ 80 लाख का कफ सिरप किया बरामद!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल कस्टम ने आईसीपी हो कर नेपाल जाने के इंतजार में खड़े एक ट्रक को नियंत्रण में लेने के साथ ही नशीली दवाओं के तस्करी का भंडाफोड़ किया है।इस दौरान नशा के रूप में उपयोग किये जाने के लिए ले जाये जा रहे कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह के निर्देशों के अनुसार रक्सौल कस्टम की एंटी स्मगलिंग यूनिट ने आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक संख्या NL 01AB 3612 से 1170 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है।बताया गया है कि उक्त प्रतिबंधित कफ सिरप को ट्रक के नीचे बने केबिन में छुपा कर रखा गया था ।ट्रक सहित समान का मूल्य 1 करोड़ 80 लाख रुपए आंका गया है। इस मामले में नारकोटिक्स एंड ड्रग्स कंट्रोल (एनडीपीएस एक्ट ) की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।टीम में सीमा शुल्क रक्सौल के अधीक...
3 लाख रुपये नेपाली मुद्रा व बाइक के साथ हुंडी कारोबार के आरोप में वीरगंज पुलिस ने युवक को पकड़ा

3 लाख रुपये नेपाली मुद्रा व बाइक के साथ हुंडी कारोबार के आरोप में वीरगंज पुलिस ने युवक को पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(  vor desk )। नेपाल के वीरगंज पुलिस ने एक युवक को हुंडी कारोबार में के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम द्वारा रक्सौल से वीरगंज जाते वक्त बाइक व तीन लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ उसे पकड़ा गया है।इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के एसपी बेल बहादुर पांडे ने बताया कि अवैध वित्तिय कारोबार (हुंडी) में शामिल होने की गुप्त सूचना पर उक्त सफलता मिली।बताया कि उक्त युवक के रक्सौल से ग्लैमर बाइक से वीरगंज आने की सूचना मिली।पुलिस ने उसे इनरवा चौक पर नियंत्रण में ले कर जांच की।जिसमें कपड़ो के नीचे छुपा कर रखे गए कुल तीन लाख रुपये नेपाली मुद्रा को बरामद किया गया।सभी नोट नेपाली एक हजार रुपये के हैं।पकड़े गए युवक की पहचान वीरगंज के वार्ड 6 निवासी अमित कुमार गुप्ता(39 वर्ष  ) के रूप में की गई।पूछ ताछ में वैध स्तोत्र नही बताने पर उसे हिरासत में ले कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!