हिन्दू परिषद नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
रक्सौल।(vor desk )।हिन्दू परिषद् नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ।एक आवासीय होटल में आयोजित सम्मलेन व प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत के मधुमुनि गुरु, नेपाल के धर्मपाल गुरु, संयुक्त जनआन्दोलन मोर्चा के अध्यक्ष तारानाथ लुईटेल, बरिष्ठ अधिवक्ता डा. सुरेन्द्र भण्डारी, पूर्व डिआईजी कृष्णभक्त ब्रह्मचार्य आदि ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने एक स्वर से कहा कि नेपाल को विदेशी शक्तियों के ईशारे पर धर्मनिरपेक्ष घोषित किया गया,जो हिंदुओ को मान्य नही है।उन्होंने कहा कि नेपाल के हिन्दू जग चुके हैं।एकजुटता मुहिम रंग लाएगी।आने वाले दिनों में नेपाल शीघ्र हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा। नेपाल में 82 प्रतिशत ओमकार हिन्दू समुदाय के रहने के बावजूद विदेशी शक्तियों के लोभ में फंस कर कुछ राजनीतिक दल तुष्टिकरण का खेल खेल रहे ह...









