आजादी के अमृत महोत्सव पर द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए’ भारत-नेपाल मैत्री दौड़’आयोजित!
रक्सौल।( vor desk)।भारत के आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन (पूर्वी चंपारण) व नेपाल स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास(वीरगंज ) द्वारा 'भारत- नेपाल फ्रेंडशिप दौड़ 'का आयोजन किया गया।
मंगलवार की सुबह 7 बजे रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल से दौड़ का शुभारंभ पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक,एसपी डॉ कुमार भारतीय आशिष, नेपाल के पर्सा जिला के जिलाधिकारी उमेश ढकाल,महावणिज्य दुत नितेश कुमार,रक्सौल एसडीओ आरती समेत भारत-नेपाल के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया।
रक्सौल-वीरगंज के बीच पहली व ऐतिहासिक दौड़ प्रतियोगिता मैत्री पुल से शुरू हुई,जो दोस्ती व परस्पर सहयोग-सद्भाव का संदेश देती दिखी।कहा गया कि इस दौड़ के आयोजन से दोनों देशों के नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में सकारात्मक समानता एवं भाईचारे का फ्रेंडशिप ह...









