Wednesday, March 11

नेपाल

सेवानिवृत्त प्राध्यापक को दी गई भावपूर्ण विदाई : ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस के भौतिक विज्ञान विभाग में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सेवानिवृत्त प्राध्यापक को दी गई भावपूर्ण विदाई : ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस के भौतिक विज्ञान विभाग में आयोजित हुआ कार्यक्रम

नेपाल, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस में भौतिक विज्ञान के अवकाश प्राप्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामाकांत प्रसाद को भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम का आयोजन भौतिक विज्ञान विभाग के द्वारा किया गया। उन्हें विभाग के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ व दोशाला के साथ स्नेह भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. अमर कुमार मिश्रा, डॉ. स्वयंभू शलभ, प्रो. कामेश्वर महासेठ, प्रो. जयप्रकाश पांडेय, प्रो. आशुतोष चौबे, प्रो. रंजीत प्रसाद यादव एवं प्रो. शिव कुमार दास ने डॉ. प्रसाद के तीन दशकों की सेवा और योगदान को याद किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना करते हुए अपने अपने उद्गार व्यक्त किये। विदाई समारोह के बाद सहभोज कार्यक्रम भी रखा गया जहाँ एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभाग के सभी सदस्य शामिल हुए और डॉ. प्रसाद के साथ जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। ...
वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस में मूर्ति स्थापना को लेकर हुई बैठक!

वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस में मूर्ति स्थापना को लेकर हुई बैठक!

नेपाल, सीमांचल
● कार्य योजना को दिया गया अंतिम रूप रक्सौल।( vor desk )।वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी कैम्पस में संस्थापक स्व. महावीर प्रसाद जी एवं स्व. रघुबीरराम जी की मूर्ति स्थापना के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक कैंपस प्रमुख डॉ. उमेश प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इस कार्य योजना पर विचार विमर्श कर इसे अंतिम रूप दिया गया। ई. सरोज उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा स्थलगत निरीक्षण कर निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर कैंपस प्रमुख डॉ. उमेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि इस कैंपस के संस्थापक स्व. महावीर प्रसाद जी एवं स्व. रघुबीरराम जी के महान योगदान को याद करते हुए उनकी मूर्ति स्थापना किये जाने का जो निर्णय लिया गया था उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। कैंपस के सभी शिक्षक व कर्मचारीगण इस कार्य से स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बैठक में उपस्थित प्राध्यापक डॉ. स्वय...
सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने दिया कार्रवाई का निर्देश

सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने दिया कार्रवाई का निर्देश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● सरिसवा नदी के प्रदूषण को रोके बगैर गंगा को भी शुद्ध नहीं किया जा सकता ● भारत और नेपाल दोनों ही देश पर्यावरण संरक्षण के हिमायती फिर भी एक नदी को बचाने में अब तक रहे असफल रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नदी विकास व गंगा संरक्षण, जल शक्ति मंत्रालय (भारत सरकार) ने सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में बीते 30 जून को बिहार सरकार के एसपीएमजी (स्टेट लेवल प्रोग्राम मैनेजमेंट ग्रुप) को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ में निबंधित अपील के आलोक में जारी किया गया है। इसकी जानकारी नमामि गंगे से जुड़े राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अनुभाग अधिकारी दिनेश कोछड़ ने डॉ. शलभ को मेल के जरिये दी है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इस मामले को रवि परमार, सचिव, लघु जल संसाधन विभाग समेत जल संसाधन विभाग, बिहार को आवश्यक क...
रक्सौल-बीरगंज मैत्री पुल के नेपाली हिस्से की मरम्मती व सड़क का निर्माण कार्य शुरू!

रक्सौल-बीरगंज मैत्री पुल के नेपाली हिस्से की मरम्मती व सड़क का निर्माण कार्य शुरू!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज( vor desk )।बीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह की पहल पर रक्सौल और बीरगंज के मध्य स्थित मैत्री पुल और सड़क का निर्माण कार्य रविवार से आरंभ हुआ। बीरगंज के रजत जयंती चौक से मैत्री पुल के बीच की सड़क की हालत जर्जर हो गई थी जिसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटना की खबर मिल रही थी। हाल ही में एक ऑटो सवारी समेत पुल के गड्ढे में पलट गया था। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में मैत्री पुल और रक्सौल बीरगंज को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क का प्रमुख स्थान है। इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ होने से सीमा क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। ...
नेपाल -भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक वैध ने मोतिहारी डीएम से सीमा क्षेत्र के जन मुद्दों के समाधान पर की चर्चा!

नेपाल -भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक वैध ने मोतिहारी डीएम से सीमा क्षेत्र के जन मुद्दों के समाधान पर की चर्चा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*मंच के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को अंग वस्त्र व स्मारिका दी भेंट रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल -वीरगंज को ट्विन सिटी के रूप में जाना जाता है।यही नही रक्सौल की बेहतरी के लिए वीरगंज लगातार लॉबिंग भी करता रहा है। नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद रक्सौल के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं ।इस बार उन्होंने पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र से जुड़े जन मुद्दों के समाधान के साथ रक्सौल को अंतराष्ट्रीय छवि के अनुरूप विकसित करने व सुविधाओ की बहाली की मांग रखी है।मोतिहारी स्थित समाहरणालय कार्यालय में जिलाधिकारी से मुलाकात कर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद ने सीमावर्ती क्षेत्र के समस्याओं पर प्रकाश डाला । उन्होंने रक्सौल मे एयरपोर्ट संचालन , रक्सौल - वीरगंज ट्वीन शहर की अवधारणा , श्रीसिया नदी की स्वच्छता , बेहतर सुरक्षा प्रबंध एवं सहज ब्यापारि...
इंडियन इमिग्रेशन ने रक्सौल बॉर्डर पर नाइजेरियन नागरिक को पकड़ा,बिना वीजा के कर रहा था भारतीय सीमा मे प्रवेश !

इंडियन इमिग्रेशन ने रक्सौल बॉर्डर पर नाइजेरियन नागरिक को पकड़ा,बिना वीजा के कर रहा था भारतीय सीमा मे प्रवेश !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इंडियन इमिग्रेशन ने रक्सौल बॉर्डर पर नाइजेरियन नागरिक को पकड़ा है।वह बिना वीजा के भारतीय सीमा मे घुस आया था ।लेकिन,इस क्रम में इंडियन इमिग्रेशन की टीम ने पकड़ लिया।बताया गया है कि विगत ऊक्त नाइजेरियन नागरिक 13जून से नेपाल में रह रहा था।उसके पास भारत प्रवेश के लिए वैध वीजा नही था। पकड़े गए नाइजेरियन से इमिग्रेशन विभाग सहित अन्य खुफिया एजेंसी पूछ ताछ के साथ जांच में जुटी हुई है।  यहाँ बता दे की नाइजेरियन नागरिक नेपाल से नार्कोटिक्स की तस्करी के लिए बदनाम रहे हैं।कई मामले भी सामने आए हैं। हालांकि,पकड़े गए युवक के पास से नार्कोटिक्स बरामदगी नही हुई है।लेकिन,संदेह से बरी भी नही की गई है। अधिकारियों के मुताबिक,ऊक्त नाइजेरियन रक्सौल के रास्ते पटना होते हुए दिल्ली जाने वाला था।जिसकी पहचान नाइजेरिया के इनुगु  ,इहेकपुओका न...
‘का हो श्री श्री 108 विश्वगुरु मोदी जी महाराज, हमरे बिहार को काहे हरमेसा भुला जाते हैं ?’

‘का हो श्री श्री 108 विश्वगुरु मोदी जी महाराज, हमरे बिहार को काहे हरमेसा भुला जाते हैं ?’

खास खबर, जरा हटके, नेपाल, सीमांचल
व्यंग्य / आपदा में अवसर 'का हो श्री श्री 108 विश्वगुरु मोदी जी महाराज, आपको सारी दुनिया के कल्याण की बात याद रहती है, हमरे बिहार को काहे हरमेसा भुला जाते हैं ?' 'आपको क्या हुआ, सुशासन बाबू ? आप तो हमारे एन.डी.ए के सबसे मजबूत सहयोगी हैं।' 'बिहार को स्पेशल स्टेटस और स्पेशल पैकेज तो आप दिए नहीं। वादा तेरा वादा ही रह गया। यहां जो थोड़ा-बहुत है वह भी हर बरसात में नेपाल से आनेवाले पानी में डूब जाता है। इधर या उधर कोई कुछ नहीं करता। अभी साल भर पहले नेपाल वाले ओली जी हमरी नाक में दम किए हुए थे। बिहार की जमीन पर दावा भी ठोके और आधा बिहार को डुबा भी मारे। अबकी साल नहीं कुछ करिएगा तो प्रलये नू आएगा बिहार में ?' 'तो इसमें समस्या क्या है ? जैसे को तैसा वाला मुहाबरा भुला गए क्या ? वो नेपाल का पानी बिहार में घुसाते हैं। आप बिहार का पानी नेपाल में घुसा दीजिए। हिसाब बराबर।' 'ऐ महाराज, ई ...
रक्सौल कस्टम ने ऑयल टैंकर से 1.31 करोड़ का 550 किलो गाँजा किया जब्त,दो नेपाली धराये

रक्सौल कस्टम ने ऑयल टैंकर से 1.31 करोड़ का 550 किलो गाँजा किया जब्त,दो नेपाली धराये

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*पेट्रोलियम ढोने वाले नेपाल ऑयल निगम ऑयल टैंकर से बरामद हुआ गाँजा की खेप,बॉर्डर के सिक्युरिटी सिस्टम पर उठे सवाल *ऑयल टैंकर पेट्रोलियम लाने जा रही थी बरौनी,नेपाली चालक प्रेम लामा समेत दो से पूछ ताछ जारी रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर कस्टम टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ऑयल टैंकर से करीब 1.31 करोड़ रुपये अंतराष्ट्रीय कीमत का 37 बंडल में पैक 550 किलो गांजा बरामद किया है।साथ ही दो नेपालियों को भी हिरासत में लिया है।इसमे प्रेम लामा चालक है।जबकि, विक्रम लामा उप चालक है। गाँजा एक ऑयल टैंकर में तहखाना बना कर छुपाया गया था,जो ,नेपाल से आइसीपी होते रक्सौल पहुंचा।इसी बीच गुप्त सुचना पर दबोच लिया गया।टीम ने रात्रि करीब 11बजे ही बरामद ऑयल टैंकर ,गाँजा व पकड़े नेपालियों को रक्सौल कस्टम ला कर आवश्यक कारवाई शुरू कर दी ।अधिकारियो ...
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय महा बाणिज्य दूतावास में रक्तदान शिविर आयोजित

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय महा बाणिज्य दूतावास में रक्तदान शिविर आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आजादी के अमृत महोत्सव (भारत @75)अन्तर्गत तथा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में 14जून को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर भारतीत महावाणिज्य दूतावास के अधिकारी- कर्मी, नेपाल आर्म्ड फोर्स, नेपाल पुलिस तथा नेपाल युवा उद्यमी मंच के पदाधिकारी सहित करीब 20लोगो ने रक्त दान किया। रक्त दान जीवन दान नारा के साथ विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय महा वाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने कहा कि रक्त दान से शरीर का कोई नुकसान या परेशानी नहीं होता है,बल्कि,स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।आपका रक्त किसी का जिंदगी बचाने का काम करता है। उन्होंने अपील किया कि समय समय रक्तदान जरूर करना चाहिए। गौरतलब हो कि भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस पहले भी विश्व एड्स दिवस 1दिसंबर को रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया था। महावाणिज्य दुतावास...
नेपाल पुलिस ने वीरगंज व काठमांडू में बरामद किया 123 पीस दुर्लभ कछुवा,तीन गिरफ्तार!

नेपाल पुलिस ने वीरगंज व काठमांडू में बरामद किया 123 पीस दुर्लभ कछुवा,तीन गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। नेपाल पुलिस ने बॉर्डर पर कछुवा की तस्करी का भंडाफोड़ किया है।खुलासा हुआ है कि अंतराष्ट्रीय रैकेट इस तस्करी में जुटा हुआ है।जिसके तार काठमांडु समेत विदेश तक जुड़े हुए हैं। पुलिस टीम ने सोमवार को वीरगंज के इनरवा क्षेत्र से तस्करी के अवैध 113 पीस दुर्लभ किस्म के कछुवा बरामद किया है,साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पकडा गया व्यक्ति बारा जिला के कलैया वार्ड 7 निवासी आनन्द लाल टेमानी(45 )है।उसने भारतीय नम्बर प्लेट लगे डिस्कवर बाइक की डिक्की में एक हरे रंग के झोले में इन जीवित कछुओं को छुपा कर रखा था।गुप्त सूचना पर इनरवा पुलिस चौकी के अधिकारियो ने ऊक्त बरामदगी की। वहीं,दूसरी ओर नेपाल की राजधानी काठमांडु के कोटेश्वर स्थित पोर्टोबेलो कैफे हाउस से 10 कछुवा बरामद किया गया।साथ ही किर्तिपुर नगर पालिका वार्ड 9 निवासी राज देउला(25 ) व राहुल देउला ( 20 )को गिर...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!