वीरगंज से पद यात्रा करते 10 नेपाली युवक निकले राम जन्म भूमि अयोध्या,प्रभु श्री राम के लिए तोहफे में ले गए धनुष बाण!
10दिन की पद यात्रा के बाद पहुंचेंगे राम मंदिर
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज से 10 युवाओं का समूह पैदल राम जन्म भूमि अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।जय श्री राम,जय श्री राम,सियाराम जय राम जय जय राम जैसे नारों के बीच वीरगंज स्थित श्री गहवा माई मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यह जत्था पद यात्रा पर निकला ।इस दौरान वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह के नेतृत्व में भक्ति मय वातावरण में उन्हे वीरगंज से विदा किया गया।जगह जगह उनका पुष्प वर्षा और जय जयकार से स्वागत हुआ।
वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने फूल माला और मिस्ठान खिला कर किया विदा
वीरगंज के गहवा माई मंदिर प्रांगण में मेयर राजेश मान सिंह ने युवा समूह को दोशाला ओढ़ाने के साथ ही मुंह मीठा करने के बाद यात्रा के सफलता की शुभ कामनाओं समेत उन्हे विदा किया।उन्होंने धनुष बाण को इन युवाओं को सौंपते हुए कहा की नेपाल के युवाधर्म,संस्कृति के ...








