आगामी लोक सभा चुनाव, सीमा सुरक्षा और मैत्री संबंध को लेकर एसएसबी के आईजी पंकज दराद के नेतृत्व में भारत नेपाल के उच्चाधिकारियों की बैठक
voiceofraxaul.com
रक्सौल।(vor desk)।भारत नेपाल के उच्चाधिकारियो के साथ एस एस बी के महानिरीक्षक पंकज दराद (आईपीएस) सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना( बिहार) द्वारा बुधवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने,भारत नेपाल के मध्य मैत्रिक संबंधों में सुधार, आम लोगों की असुविधा को दूर करने, भारत नेपाल की सीमा क्षेत्र में कार्य करने वाली दोनों ओर की सरकारी एजेंसीयों के मध्य आपसी सहयोग, लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष दिशा निर्देशन हेतु चर्चा की गयी।भारत नेपाल के मध्य मैत्रिक संबंधों के विषय में कहा कि भारत नेपाल के प्राचीन काल से ही सम्बन्ध रहे हैं ।इसलिए सशस्त्र सीमा बल का भी मोटो है कि यह रोटी बेटी का रिश्ता बना रहे। इसलिए आप जनता की सुविधा और सुरक्षा का पहला दायित्व मानते हैं। इसी सन्दर्भ में सशस्त्र सीमा बल के सभी बल कर्मियों को समय समय पर दिशा...








