धादिङ भीषण बस हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी बस, ब्रिटिश नागरिक समेत 19 की मौत; जांच समिति गठित
धादिङ/काठमांडू।(Vor desk)। नेपाल के धादिङ जिले में सोमवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पृथ्वी राजमार्ग के बेनीघाट रोराङ गाउँपालिका-5, भैँसीगौडा स्थित सड़क से करीब 200 मीटर नीचे सीधे त्रिशूली नदी में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में एक ब्रिटिश नागरिक सहित 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 28 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
रात के अंधेरे में चीख-पुकार, त्रिशूली में समाई बस
सशस्त्र प्रहरी बल (APF) के प्रवक्ता विष्णु प्रसाद भट्ट के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे हुई। बस (नंबर: ग 1 ख 1421) तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई को चीरते हुए नदी में जा समाई। रात के अंधेरे और त्रिशूली नदी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी और नेपाली सेना की संय...









