पाक के खिलाफ लड़ाई लड़ चुके पायलट बाबा ने कहा-‘भारत की मर्जी पर है पाक,वरना नामोनिशान मिट जाएगा
सीमा जागरण मंच द्वारा रक्सौल में हुआ स्वागत,बैठक में भारत नेपाल रिश्ते व सीमा के हालात पर हुई चर्चा!
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल समेत दुनियां के देशों में चर्चित पायलट बाबा का रक्सौल बॉर्डर पर खूब स्वागत हुआ।सीमा जागरण मंच व नेपाल हिन्दू महासंघ द्वारा यहां उनकी अगवानी की गई।इस दौरान सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भारत -नेपाल के रिश्तों व सीमा के हालात पर चर्चा हुई।
अपने विदेशी शिष्याओं के साथ पहुचे पायलट बाबा करीब दो घण्टे रक्सौल में उक्त बैठक व कार्यक्रमो से निपटने के बाद vor team से बात चीत में कहा कि- 'पाकिस्तान भारत का कुछ भी नही बिगाड़ सकता।कश्मीर पहले भी भारत का था।अब भी है।कल भी रहेगा।जम्मू कश्मीर को ले कर जो मिस्टेक पहले हुई थी।उसे सुधार लिया गया है।भारतीय लोगों को वहां आने-जाने रहने और कुछ करने का अधिकार मिल गया है।भारत सरकार क...






