Tuesday, March 17

सीमांचल

बकायेदारों के ख़िलाफ़ विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन..बिजली चोरी करने वाले 190 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज!

बकायेदारों के ख़िलाफ़ विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन..बिजली चोरी करने वाले 190 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अगर आप चोरी करके विधुत का उपयोग कर रहे है या बकाया रखे है तो सावधान हो जाइए!बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओ एवं बड़े विधुत बकायदारों के ख़िलाफ़ विद्युत विभाग का अभियान लगातार जारी है।विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रक्सौल में जहाँ जनवरी माह में बिजली चोरी करने वाले 154 उपभोक्ताओ पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी वहीँ 1759 बकयायेदारों का लाइन काटा गया था।उसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए फरवरी माह में अभी रक्सौल विद्युत आपूति प्रमंडल के अन्तर्गत सभी अभियंताओ द्वारा चलाये गये सघन जांच अभियान में बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान रक्सौल प्रमंडल के रक्सौल में 27, आदापुर में 4, छौड़ादानो में 5 व्यक्तियों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और 866 बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया है। कंपनी द्वारा लगातार नोटिस वितरण, डोर-टू-डोर मीटर जाँच, बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन...
70.026किलो ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर धराए, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त अभियान में मिली सफलता!

70.026किलो ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर धराए, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त अभियान में मिली सफलता!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कारवाई में करीब 70.026 किलो गाँजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।गुप्त सूचना पर अभियान के तहत हरैया थाना क्षेत्र के भरतमही के पास तिलावे पुल के निचे से उक्त गाँजा जब्त किया गया है। पकड़े गए दोनो तस्कर की पहचान रक्सौल के पंटोका पंचायत अंतर्गत भलूवाहा निवासी नंदू यादव (32)और चोकट यादव (50)के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक,तस्कर नेपाल से गांजा ले कर भारत में प्रवेश कर रहे थे।छापेमारी के बीच इन तस्करो को गांजा सहित नियंत्रण में लेने का प्रयास किया गया।इस बीचहिरासत में लेने के क्रम में चोकट ने भागने का प्रयास किया,जिसे खदेड़ कर दबोच लिया गया।गांजा 9 थैले में रखा गया था,जिसे जब्त कर लिया गया।इसकी पुष्टि करते हुए पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि मामले में ज...
अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में रक्सौल  में मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती!

अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में रक्सौल में मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्थानीय अम्बेडकर चौक पर अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में बुधवार को मंच के कोषाध्यक्ष श्रेयांश कुमार उर्फ बिट्टू गुप्ता की अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती मनाया गयी।मौके पर उपस्थित सदस्यों ने बारी बारी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के तैलीय चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर बारी बारी से प्रकाश डाला।मौके पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर भी सदस्यों ने माल्यार्पण किया।इस दौरान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने संत गुरू को सामाजिक क्रांति का उद्घोषक करार देते हुए कहा कि गुरु रविदास जी महाराज ने आजीवन जात पात, ऊंच नीच के भेदभाव के खिलाफ अपने अमृत वाणी से समाज को जागृत किया।उन्होंने बेगमपुरा राज की कल्पना की और कहा कि ऐसा चाहूं राज जहां मिले सभन को अन्न, बड़ छोट सम बसे रैदास रहे प्रसन्न,अर्...
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बच्चों को दवा खिलाने के बाद विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने किया पौधरोपण

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बच्चों को दवा खिलाने के बाद विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने किया पौधरोपण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बच्चों को दवा खिलाने के बाद प्रधानाध्यापक मुनेश राम की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने पौधरोपण किया।वही,फाइलेरिया व एलबेंडाजोल की खुराक बीएमसी अनिल कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को खिलाया गया।वही,ईको क्लब के सदस्यों के साथ शिक्षक सुभाष प्रसाद यादव के सौजन्य से विद्यालय में प्रदत गमले में सुभाष प्रसाद यादव,कुंदन कुमार व मो.सैफुल्लाह ने अलग अलग गमले में गुलाब के आकर्षक फूलों से लदे दो पौधे को कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगाया।मौके पर एचएम मुनेश राम ने विद्यालय परिसर में ईको कार्यक्रम के तहत जल,जीवन व हरियाली लाने के लिए शिक्षकों के क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमित संसाधन व छोटे परिसर होने के बाद भी विद्यालय को हरा भरा करने में अ...
लापता बालक अंश चौधरी का शव बरामद ,परिजन रो रो कर बेहाल

लापता बालक अंश चौधरी का शव बरामद ,परिजन रो रो कर बेहाल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बारा जिला के जीतपुर उप महानगर पालिका वार्ड7 जीतपुर शांति टोला स्थित ननिहाल आए एक बालक का शव बरामद हुआ है।बालक की पहचान रौतहट के दुर्गा भवानी गांव पालिका वार्ड1 निवासी रितेश चौधरी के पुत्र अंश चौधरी (3वर्ष)के रूप में हुई है।बालक करीब10दिनो से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।सूचना देने वालो को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की गई थी।इसी बीच पुलिस ने शनिवार को बालक के शव को  जीतपुर वार्ड7 टेढा स्थित कियासोती खोला से बरामद किया है।डीएसपी प्रकाश साप कोटा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की प्रथम दृष्ट्या बालक के डूबने से मौत होने की सूचना है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक करवाई शुरू कर दी गई है। ...
स्वच्छ रक्सौल द्वारा नागरिक समस्याओं पर नगर में व्यापक सर्वेक्षण शुरू, जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन

स्वच्छ रक्सौल द्वारा नागरिक समस्याओं पर नगर में व्यापक सर्वेक्षण शुरू, जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और उनकी टीम ने नगर की नागरिक समस्याओं को लेकर एक सर्वेक्षण शुरू किया है।पहले चक्र के सर्वेक्षण में 80 नागरिकों ने भाग लिया। इस सर्वेक्षण में नल जल योजना की आपूर्ति, सड़क और यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाएं, कर एवं अन्य शुल्क, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसी प्रमुख विषयों पर जनता की राय ली गई। सर्वेक्षण के परिणाम चौंकाने वाले रहे, क्योंकि अधिकांश नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं की दयनीय स्थिति को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। विशेष रूप से सड़कों की जर्जर स्थिति, नालों की सफाई की कमी, स्ट्रीट लाइट का न होना और नियमित फॉगिंग न किए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि पूरे 25 वार्डों का ...
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम की शुरुवात,एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने  खुराक खिलाने के साथ किया जागरूक!

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम की शुरुवात,एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने खुराक खिलाने के साथ किया जागरूक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ।इस अभियान का उद्घाटन रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने किया।इस क्रम में उन्होंने रक्सौल के नवकाटोला निवासी प्रेम शीला देवी को दवा की खुराक खिलाई।इस मौके पर उन्होंने आम लोगों और स्कूली बच्चों से अपील किया कि रोग से बचाव के लिए दवा की खुराक अवश्य लें। उन्होंने बताया कि यह एमडीए कार्यक्रम आज 10 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेटर( आशा, आंगनवाड़ी व अन्य वालंटियर) द्वारा घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए टीम घरों का दौरा कर लक्षित समूह को न केवल सिर्फ दवा वितरण करेंगे बल्कि उन्हें अपने सामने दवा खिलाएंगे।इस मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान प्र...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा खाने से रक्सौल में तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार, अनुमंडल अस्पताल में इलाज जारी!

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा खाने से रक्सौल में तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार, अनुमंडल अस्पताल में इलाज जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।फाइलेरिया नियंत्रण को ले कर दवा की खुराक लेने से रक्सौल प्रखंड के तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए है।इससे खलबली मच गई।ज्यादातर बच्चे रक्सौल के हरदिया पंचायत के हरदिया गांव के हैं,जिन्हे स्थानीय सरकारी स्कूल में एमडीए प्रोग्राम के तहत फाइलेरिया की दवा खिलाई गई थी।वहीं, पंटोका मध्य विद्यालय में भी दो बच्चे बीमार हुए।मिली जानकारी के मुताबिक,विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बच्चों को डीसी फोर्ट और अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई थी।अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने से स्कूल में अफरातफरी मच गई और परिजनों में हड़कंप हो गया।सूचना पर हरदिया के तीन दर्जन बच्चों को अनुमंडल अस्पताल स्थित इमरेजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है,जहां अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डा अमित जायसवाल के देख रेख में मेडिकल टीम द्वारा इलाज जारी है ।सूचना मिलते ही अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन ...
156 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

156 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में जारी मादक पदार्थो की तस्करी नियंत्रण को ले कर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश परविशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में नकरदेई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस तस्करो की योजना को नाकाम करते हुए बाइक सवार दो तस्करो को 156 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकदेई थानाक्षेत्र के त्रिमोहानी गांव के पास श्रीरामपुर जाने वाली रास्ते पर सघन वाहन जांच शुरू किया गया। इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट के मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। इनके पास 156 ग्राम मादक पदार्थ (ब्राउन सुगर) एवं मोबाइल बरामद किया गया है।गिरफ्तार तस्करों में जाकिर हुसैन, थाना-नकरदेई व बब्लु कुमार थाना-नकरदेई है। गिरफ्तार तस्कर जाकिर हुसैन का अपराधिक इतिहास है। इसके विरूद्ध नकरदेई थाना में मामला दर्ज है, जिस पर आगे की कार्...
मृत्युपरांत एसएसबी जवान आदित्य राज को एसएवी स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि,गमगीन हो गया माहौल!

मृत्युपरांत एसएसबी जवान आदित्य राज को एसएवी स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि,गमगीन हो गया माहौल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्थानीय लक्ष्मीपुर में अवस्थित एस ए वी स्कूल के बच्चों तथा शिक्षकों ने एसएसबी जवान आदित्य पटेल के पुण्यात्मा की शांति के लिए स्कूल प्रांगण में 1 मिनट का मौन रखा। शहीद जवान आदित्य पटेल पूर्व में एस ए वी विद्ययालय का ही छात्र रहा है, जिसकी प्रारंभिक शिक्षा एस ए वी स्कूल में हुई थी।विगत 5फरवरी को सिकटा में दुर्घटना के शिकार हो गए थे ,जिनकी इलाज के दौरान पटना में हो गई थी। रक्सौल निवासी जवान आदित्य को यहां श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम संस्कार कर दिया गया,जिसमे एसएसबी के जवान भी अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।इधर,इस खबर से एस ए वी स्कूल में माहौल गमगीन रहा। कई छात्र आहत दिखे और उनकी आंखों में आंसू छलक गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य साइमन रेक्स ने कहा कि जिस बच्चे को मैंने शिक्षा दी, आज वह मेरे बीच नहीं रहा, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद खबर है। सभी ने शोक सं...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!