शहर के लिए नए फीडर के निर्माण को लेकर सुबह 10बजे से दोपहर के 2बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
रक्सौल।(Vor desk)। पावर ग्रीड रक्सौल से चलने वाले केबल फीडर की विद्युत आपूर्ति मंगलवार को बाधित रहेगी।जिसमें सुबह के दस से दो बजे तक तक विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि विधुत आपूर्ति हेतु नए फीडर का निर्माण कार्य किया जाना है। इसलिए रक्सौल शहर कि लाइन चार घंटे के लिए बाधित रहेगी। वहीं दिन के दो बजे के उपरांत पुनः विद्युत सेवा सुचारू हो जाएगी। विद्युत एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपने सभी विद्युत से जुड़े जरूरी कार्य उपरोक्त समय के पहले ही निबटा लेने की अपील की है।
...









