Tuesday, March 17

सीमांचल

गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हर घर दस्तक पर जोर,एनसीडी फॉर्म की इंट्री में तेजी लाने का निर्देश

गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हर घर दस्तक पर जोर,एनसीडी फॉर्म की इंट्री में तेजी लाने का निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।रक्सौल स्थित अनुमण्डलिय अस्पताल में हुई एक बैठक में  गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गई।अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान अभियान के लक्ष्य से पीछे होने पर नाराजगी जताई गई और सम्बंधित सी एच ओ और ए एन एम को फटकार लगाई गई।एनसीडी स्क्रीनिंग पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि  स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एनसीडी स्क्रीनिंग का कॉलम नहीं भरा गया था और प्रगति भी धीमी थी। एनसीडी फॉर्म की इंट्री में लापरवाही पाए जाने भी चिंता जताई गई और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया।अस्पताल उपाधीक्षक ने निर्देशित किया की गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत  हर घर दस्तक दें और लक्षण वाले मरीज की पहचान कर उसे अस्पताल रेफर करें।यह गंभीर बीमारी है,जो,कम्यूनिटी में संक्रमण पैदा नहीं करती,लेकिन,मरीज ...
एईएस/जेई को ले कर रक्सौल अनुमण्डल अस्पताल में 6 बेड का वार्ड ,आंकलन को ले कर जिला से आई टीम ने लिया जायजा

एईएस/जेई को ले कर रक्सौल अनुमण्डल अस्पताल में 6 बेड का वार्ड ,आंकलन को ले कर जिला से आई टीम ने लिया जायजा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अस्पताल उपाधीक्षक ने दिया जरूरी निर्देश रक्सौल।( Vor desk )।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर एईएस/जेई रोग के रोक थाम हेतु  जोर शोर से तैयारी शुरू हो गई  है।इसको ले कर बुधवार को जिला वेक्टर डिजीज कंट्रोल ऑफिसर राकेश कुमार एवं सत्य नारायण उरांव के नेतृत्व में एक जिलास्तरीय टीम यहां उपलब्ध सुविधा,संसाधन के आंकलन के लिए पहुंची।टीम ने मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार, पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में बने छह बेड के वातानुकूलित व  सुविधायुक्त एईएस/जेई वार्ड की व्यवस्था और सुविधा,संसाधन का गहन आंकलन किया।दवा,उपकरण,बेड की स्थिति आदि की जानकारी जुटाई।इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार उपस्थित रहे।मौके पर जीएनएम हरिनंदन कुमार ,जीएनएम मोहम्मद अरशद,अभय कुमार आदि को आवश्यक निर्देश दिया गया।कहा गया कि एसओपी के अनुसार सभी दवा ,संसाधन और व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त क...
विस्फोटक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार,मची खलबली

विस्फोटक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार,मची खलबली

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल पुलिस ने अति विस्फोटक पदार्थ की खेप के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने से खलबली मच गई है।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मकवानपुर जिला के हेतौडा वार्ड19 निवासी अमृत घलान(43) के रूप में हुई है।उसे मंगलवार को मकवानपुर पुलिस टीम ने हेतौडा उप महानगर पालिका वार्ड3 बसा माडी स्थित सड़क में जांच के दौरान एक यात्री बस से पकड़ा गया है।बस बस्तीपुर से हेतौडा जा रही थी। युवक के पास रखे झोला से 90प्रीमियर32 एम एम एक्सप्लोसिव क्लास 2 अंकित विस्फोटक पदार्थ,नियोजेल901,कैप सेंसेटिव एमुलसन एक्सपलोसिव  सहित कुल सात प्रकार का विस्फोटक लिक्विड रूप में अलग अलग रंग के प्लास्टिक बैग में बरामद हुआ।साथ ही काले टेप लगा उजला,लाल, काला रंग का  तार लगा  इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 33पिस ,बिना तार लगा इलेक्ट्रिक डेटोनेटर14पिस, डेटकोर्ड  वायर अल...
आदापुर में बाल विवाह पर प्रशासन ने लगाई रोक,प्रयास संस्था के पहल पर नाबालिक की शादी रुकी

आदापुर में बाल विवाह पर प्रशासन ने लगाई रोक,प्रयास संस्था के पहल पर नाबालिक की शादी रुकी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
घर घर शिक्षा का दीप जलाए बाल विवाह को बन्द कराए रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आदापुर प्रखंड के समुदाय में बाल विवाह होने की सूचना के बाद प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की पहल रंग लाई और विवाह रुक गया।जानकारी के मुताबिक,सूचना के बाद प्रयास की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी द्वारा लिखित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी शिवाक्षी दिक्षित , प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध अधिकारी विकास कुमार , प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी राखी, जिला बाल कल्याण समिति पूर्वी चम्पारण, जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्वी चम्पारण, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) पूर्वी चम्पारण एवं आदापुर थाना सब इंस्पेक्टर नूतन कुमारी, व हरपुर थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान को दिया गया। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दिक्षित द्वारा संबंधित पदाधि...
आर्ट ऑफ लिविंग के पाँच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का हुआ समापन

आर्ट ऑफ लिविंग के पाँच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का हुआ समापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।आर्ट ऑफ लिविंग के पांँच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम मंगलवार को समापन हुआ, जिसमें 25 प्रतिभागियों ने कोर्स में भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन में पूरे भारतवर्ष सहित अन्य देशों में आयोजन किया जाता है , जिसके तहत इस वर्ष दूसरी बार हैप्पीनेस प्रोग्राम कराने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु से विशेष प्रशिक्षित चंदेश्वर प्रसाद शाह द्वारा पाँच दिनों की कार्यशाला में नगर के 25 लोगों को हैप्पीनेस प्रोग्राम के तहत सुदर्शन क्रिया,योग, ध्यान, विभिन्न व्यायाम, क्रियाएं व जीवन जीने की कलाओं के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। वहीं प्रशिक्षक चंदेश्वर प्रसाद शाह ने बताया कि हैप्पीनेस प्रोग्राम से मानसिक शांति में वृद्धि, तनाव और चिंता से मुक्ति, उर्जा स्तर में वृद्धि,मन पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। हैप्पीनेस प्रोग्राम की आधारशिला सुदर्शन ...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल टीम को भागलपुर में लायंस इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट-322ई द्वारा किया गया सम्मानित !

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल टीम को भागलपुर में लायंस इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट-322ई द्वारा किया गया सम्मानित !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की टीम को भागलपुर में लायंस इंटरनेशनल,डिस्ट्रिक्ट 322 ई द्वारा सम्मानित किया गया।भागलपुर स्थित क्रिस्टल पैलेस के सभागार में लायनिस्टिक वर्ष 2023-2024 के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन लायंस क्लब ऑफ भागलपुर गोल्ड द्वारा किया था।रक्सौल क्लब को कई पुरस्कार, विभिन्न श्रेणियों के लिए प्राप्त हुए।क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन नारायण रुंगटा एवं क्लब कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निजामुद्दीन ने समारोह में पुरस्कार हेतु ट्रॉफी प्राप्त किया।निवर्तमान 2023- 2024 सत्र के जिलापाल लायन विनोद अग्रवाल एवं लायन बबीता अग्रवाल साथ ही वर्तमान जिलापाल लायन गणवंत मल्लिक ने सभी क्लबों को पुरस्कार हेतु ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।पूर्व जिलापाल लायन प्रकाश नंदा,पूर्व जिलापाल लायन देशबंधु गुप्ता,पूर्व जिलापाल लायन बीना गुप्ता,पूर्वावजिलपाल अनुपम सिंघानिया,प्रथम उप जिलाप...
भारत विकास परिषद रक्सौल का नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा 22वें महीने भी जारी!

भारत विकास परिषद रक्सौल का नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा 22वें महीने भी जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के पोस्ट ऑफिस के समीप भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में 5 मार्च को अपराह्न तीन बजे से नि: शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत 450 से अधिक लोगों को नि:शुल्क भरपेट भोजन कराया गया । सर्वप्रथम माँ अन्नपूर्णा का भोग लगाकर लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया । परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं सचिव सह मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि परिषद सेवा , सहयोग , समर्पण एवं राष्ट्र सेवा के संस्कार के भाव को आत्मसात कर बीते 21 महीने से इस सेवा कार्य में लगी हुई है । गौरतलब है कि परिषद द्वारा नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा के माध्यम से सेवा प्रकल्प के तहत आज लगातार बाईसवें महीने समाज के गरीब ,असहाय , जरूरतमंद , दैनिक मजदूर , रिक्शा , ठेला एवं टेंपो चालक के बीच नि:शुल्क भरपेट भोजन वितरित किया गया । परिषद के सचिव सह मीडिया प्रभारी...
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नेपाली स्टेशन की तरफ रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: डीआरएम

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नेपाली स्टेशन की तरफ रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: डीआरएम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रेलवे यार्ड से लेकर नेपाली स्टेशन तक के एरिया का डीआरएम ने किया निरीक्षण रक्सौल।(Vor desk)।समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।बुधवार की दोपहर स्पेशल सैलून से यहां पहुंचने के बाद प्लेटफार्म के उतरी एरिया स्थित रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने नेपाली रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया,जो इन दिनों जीर्ण शीर्ण पड़ा है।निरीक्षण में अधिकारियों से इसके इतिहास और भूगोल से संबंधित जानकारी जुटाई।इसके साथ ही उन्होंने रेलवे गुमटी पर पहुंच कर जायजा लिया ।रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्षेत्र में निर्माण के लिए प्रस्तावित नए वाशिंग पिट के भूमि का भी अवलोकन किया। इस क्रम में लाइन विस्तार के लिए लाइन नंबर 9 के उतरी क्षेत्र में बने झुग्गी झोपड़ी को हटाने के लिए नोटिस जारी करने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने वाशिंग पिट ,न...
नगर परिषद रक्सौल के ‘खरीद घोटाला’ की गूंज बिहार विधान परिषद में, जद (यू) एमएलसी खालिद अनवर के सवाल पर राज्य सरकार द्वारा उच्चस्तरीय विभागीय जांच समिति गठित!

नगर परिषद रक्सौल के ‘खरीद घोटाला’ की गूंज बिहार विधान परिषद में, जद (यू) एमएलसी खालिद अनवर के सवाल पर राज्य सरकार द्वारा उच्चस्तरीय विभागीय जांच समिति गठित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। घपले घोटाले को ले कर नगर परिषद रक्सौल सूबे में बदनाम हो चुका है। बूचड़खाना घोटाला के बाद अब अवैध नियुक्ति के साथ उपकरण सहित अन्य सामग्री के खरीद में घोटाला का मामला सुर्खियों में हैं।बूचड़खाना घोटाला में जहां सभापति,उप सभापति,कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य पर कारवाई की गाज गिरी थी,वहीं,अब डायरेक्ट चुनाव में निर्वाचित सभापति धुरपति देवी के विरुद्ध जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम के जांच प्रतिवेदन में कई आरोप की पुष्टि के बाद नगर विकास विभाग ने 25फरवरी को नोटिस जारी कर चार बिंदुओं पर जवाब मांगा है और इसके लिए दो सप्ताह का समय अवधि भी निर्धारित कर दी है।ऐसे में उनकी कुर्सी पर संकट के बादल छाए हुए हैं।वित्तीय अनियमितता के तूल पकड़ते मामले में बुधवार को फिर एक नई कड़ी जुड़ गई।ताजा कदम में बिहार सरकार ने मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय विभागीय जांच समिति गठित कर दी है।विधा...
रक्सौल बॉर्डर पर संदिग्ध यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार,एसएसबी ने अवैध रूप से नेपाल जाते वक्त पकड़ा, वीजा था फेल!

रक्सौल बॉर्डर पर संदिग्ध यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार,एसएसबी ने अवैध रूप से नेपाल जाते वक्त पकड़ा, वीजा था फेल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk )।भारत- नेपाल सीमा पर एक यूक्रेनी नागरिक को पकड़ा गया है।एसएसबी 47वीं बटालियन की टीम द्वारा मंगलवार की रात्रि रक्सौल से अवैध रूप से सीमा पार नेपाल के वीरगंज जाते वक्त उक्त विदेशी नागरिक को नियंत्रण में लिया गया।जांच में विदेशी नागरिक का भारत के लिए जारी वीजा अवधि खत्म पाया गया,जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।उसकी पहचान यूक्रेनी नागरिक बोरी बांद्रेको के रूप में की गई हैं।जो फिलहाल,भारत के पश्चिम बंगाल के मायापुरी,भक्ति सिद्धांत सरस्वती रोड स्थित निनांचल रोड में रह रहा था।जांच में सामने आया है की वह नेपाल घूमने निकला था। जहां उसकी योजना अपने यूक्रेनी सीम को रोमिंग में एक्टिवेट कर बैंक बैलेंस ट्रांसफर करने और करेंसी चेंज करने की थी।उसने बताया की यूक्रेनी सीम भारत में काम नहीं करता है,इसलिए नेपाल जा रहा था। इधर,एसएसबी ने यूक्रेनी नागरिक से जरूरी पूछ ताछ के बाद उसे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!