लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने मनाया पारिवारिक होली मिलन समारोह
रक्सौल।(Vor desk)। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने अपने फेलोशिप कार्यक्रम के तहत लक्ष्मीपुर स्थित रॉयल पैलेस ग्राउंड में पारिवारिक होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में आकर्षक साज-सज्जा, कर्णप्रिय संगीत और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों ने शानदार डांस प्रस्तुत किया, वहीं लायन सदस्यों ने मधुर संगीत का आनंद लिया।इस आयोजन की पूरी व्यवस्था महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला लायन सदस्यों को सौंपी गई थी। कार्यक्रम में चेयर गेम, बैलून गेम और गाने की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहे।सभी सदस्यों ने घर से लाए विभिन्न व्यंजनों और मिठाइयों का आनंद लिया। विशेष रूप से, इस होली समारोह में फूलों से होली खेली गई और सांकेतिक रूप से गुलाल लगाया गया। मंच का संचालन लायन प्रियंका सोनी ,लायन शिल्पी भरतीया,और लायन भावना चौहान ने सम्मिलित रूप से प्रभावी ढंग से किया। लायन साइमन रेक्स...









