Monday, March 16

सीमांचल

एडीआरएम आलोक कुमार झा ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल ने सौंपा ज्ञापन

एडीआरएम आलोक कुमार झा ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल ने सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।गुरुवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा ने अन्य अधिकारियों के साथ रक्सौल स्टेशन स्थित क्रू लॉबी तथा रनिंग रूम का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस बीच स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने मिल कर एडीआरएम को सात सूत्री मांग पत्र दिया और कहा कि यदि मांग पूरी हुई तो आंदोलन किया जायेगा । रेलवे से जुड़ी जनहित की समस्या समाधान के लिए सौंपे गए ज्ञापन में रक्सौल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 पर तत्काल महिला शौचालय का निर्माण कराने, प्लेटफार्म 1 से 2 के बीच निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज का विस्तार स्टेशन परिसर से बाहर तक किया जाए, जिससे यात्रियों को सुविधा हो,किसी दुर्घटना की स्थिति में मृतकों के शवों को सुरक्षित रखने हेतु स्टेशन पर शीतगृह (Cold Storage) का निर्माण कराया जाए,महिला प्रतीक्षालय को पूरी तरह से सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जाए, प्लेटफार्म पर आ...
रक्सौल में फैंसी लाइट हाउस का हुआ भव्य उद्घाटन ,फैंसी झूमर लाइट समेत कई तरह के इलेक्ट्रिक सजावटी सामान उपलब्ध

रक्सौल में फैंसी लाइट हाउस का हुआ भव्य उद्घाटन ,फैंसी झूमर लाइट समेत कई तरह के इलेक्ट्रिक सजावटी सामान उपलब्ध

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शुक्रवार को शहर के मयूर गली में फैंसी लाइट हाउस का भव्य उद्घाटन हुआ। लाइट हाउस का उद्घाटन पंडित बृजनंदन मिश्रा के संयोजन में लाइट हाउस के संचालक के पिता संतोष केशान एवं माता मधु केशान ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काट कर किया। इस मौके पर लाइट हाउस के संचालक गौरव केशान एवं सौरभ केशान ने संयुक्त रूप से बताया कि उनका आज उद्घाटित फैंसी लाइट हाउस जिले का पहला ऐसा प्रतिष्ठान है जहां एक ही छत के नीचे फैंसी झूमर विभिन्न आकर्षक डिजाइन में साथ ही वाल लाइट ,गेट लाइट,हाउस लाइटनिंग,कुलर समेत विभिन्न इलेक्ट्रिक सामान बेहद ही उचित मूल्य पर उपलब्ध है। वहीं इस मौके पर उपस्थित गोल्ड मेडल कम्पनी के प्रतिनिधि राजीव कुमार ने बताया कि रक्सौल शहर आधुनिकता के मामले में बड़े शहरों की तरह तरक्की कर रहा है। ग्राहकों की भारी माँग पर इस लाइट हाउस की परिकल्पना को साकार किया गया है। उम्मी...
लावारिस स्थिति में पड़ी मिली लाश,समय पर होती करवाई तो बच सकती थी जान

लावारिस स्थिति में पड़ी मिली लाश,समय पर होती करवाई तो बच सकती थी जान

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।शुक्रवार की सुबह शहर के स्टेशन रोड़ में एक अज्ञात युवक की लाश लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली। लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे स्वच्छ रक्सौल संस्था के रंजीत सिंह ने तत्काल जीआरपी रक्सौल और नगर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान के बारे में लोगों ने बताया कि वह नेपाल के परसा जिला अंतर्गत बीरगंज के कृष्णा होटल में काम करता था और इधर चार- पांच दिनों से रक्सौल में ही इधर उधर भटक रहा था। मृतक कहाँ का है, इसकी पुष्टि अभी नही हो पाई है। सूचना पर पहुंचे डायल 112 की टीम के एसआई कमलेश शर्मा के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि मौत कैसे हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है और जल्दी ही इसका खुलासा किया जायेगा।इधर,मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पॉकेट से एक पहचान पत्र मिला है।जिसमें प्रेम राय,वीरगंज,न्यू ड्रायर हेल्पर,ओम एग्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिम...
लायंस क्लब रक्सौल की बड़ी उपलब्धि,डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट 2025-26 में 7 सदस्य हुए शामिल

लायंस क्लब रक्सौल की बड़ी उपलब्धि,डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट 2025-26 में 7 सदस्य हुए शामिल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E की आगामी कैबिनेट (लायनिस्टिक वर्ष 2025-26) में लायंस क्लब रक्सौल के 7 सदस्य शामिल किए गए है।इसमें लायन शंभू प्रसाद चौरसिया जोनल चेयरपर्सन, नारायण रुंगटा स्पेशली एबल्ड सेवा, पंकज बरनवाल रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बिमल सर्राफ इंडो-नेपाल मीट, पवन किशोर कुशवाहा पीस पोस्टर, सीमा बरनवाल पब्लिक स्पीकिंग व मोहम्मद निजामुद्दीन ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट में नामित हुए हैं।इसकी जानकारी क्लब सचिव लायन बिमल सर्राफ ने देते हुए बताया कि इनका कार्यकाल 1जुलाई2025 से शुरू होगा। ...
नेपाल एपीएफ ने बेतिया के तीन लोगों को 9लाख59हजार रूपये नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा,स्कॉर्पियो से जा रहे थे वीरगंज!

नेपाल एपीएफ ने बेतिया के तीन लोगों को 9लाख59हजार रूपये नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा,स्कॉर्पियो से जा रहे थे वीरगंज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने वीरगंज बॉर्डर से तीन भारतीय नागरिकों को 9लाख59हजार रूपये नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा है।तीनो एक भारतीय स्कॉर्पियो संख्या बीआर 22पी8300पर सवार थे।ये रक्सौल से वीरगंज जा रहे थे,इसी बीच जांच के दौरान इन्हें नियंत्रण में लिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए फोर्स के डीएसपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनो को त्रिभूवन राज मार्ग अंतर्गत वीरगंज वार्ड16स्थित बीरगंज कस्टम एरिया के पास जांच में पकड़ा गया ।उजले रंग के स्कॉर्पियो में पीछे की सीट में उक्त रकम छुपा कर नेपाल लाया जा रहा था।पकड़े गए तीनों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया वार्ड 7निवासी विजय प्रसाद(59), जौकटिया वार्ड12निवासी मनोज कुमार साहनी, और छावनी चौक वार्ड27 निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है।बरामद रकम का वैध स्त्रोत नहीं बताने पर नकद,वाहन सहित इन्हें हिरासत में ले कर ...
मंजू साह दुबारा बने राजद के जिला उपाध्यक्ष, मिल रही बधाई

मंजू साह दुबारा बने राजद के जिला उपाध्यक्ष, मिल रही बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) रक्सौल निवासी मंजू साह को राजद द्वारा फिर एक बार भरोसा दिखाते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिनका स्वागत फूलमाला से किया गया। जिलाध्यक्ष नूर अलम खान ने उन्हें मनोनीत करते हुए बधाई दिया है। उनके मनोनयन पर महागठबंधन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि उनके मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी । उक्त कार्यक्रम लक्ष्मीपुर में आयोजित किया गया। इस दौरान युवा नेता भूलेन्द्र यादव के जन्मदिन पर केक भी काटा गया। वही बधाई देने वालों में जिला प्रवक्ता रवि मस्करा, जिला महासचिव राजेश साह, अवधेश यादव, अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राम, जितेंद्र कुमार, राहुल प्रसाद, धर्मलाल महतो, सुरेन्द्र महतो, धनेश्वर पंडित, एजाजुल हक, अनुरोध यादव, जयप्रकाश अग्रहरी, ओमप्रकाश दास, रामानंद यादव आदि शामिल थे। ...
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बने राकेश कुशवाहा तो महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया

रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बने राकेश कुशवाहा तो महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी व संस्थापक सदस्यों की बैठक हुई।बैठक में अध्यक्ष पद पर राकेश कुशवाहा और महासचिव पद पर शम्भु प्रसाद चौरसिया सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए।मौके पर संरक्षक ध्रुव नारायण श्रीवास्तव एवं शिवपूजन प्रसाद,निवर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, महासचिव आलोक श्रीवास्तव,सचिव राज कुमार गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।इस दौरान एक सप्ताह के भीतर कैबिनेट का गठन करने पर चर्चा हुई।वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुशवाहा एवं महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया ने चैम्बर के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन मे कहा कि आप सभी ने जो आशा एवं विश्वास हम पर जताया है उसपे शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करते हुए चैम्बर की संवैधानिक प्रक्रिया को अक्षुण्ण रखते हुए कर्त्तव्यपरायणता के साथ व्यवसायिक व सामाजिक हितार...
शिव शक्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया फॉर्मर मिट,बेहतर करने वाले फॉर्मर परमीत कुमार सहित कई हुए सम्मानित

शिव शक्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया फॉर्मर मिट,बेहतर करने वाले फॉर्मर परमीत कुमार सहित कई हुए सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
यहां के किसानों को जागरूक करने की है जरूरत: संजय गुप्ता रक्सौल।( vor desk ) ।भारत नेपाल सीमा को जोड़ने वाली एन एच 28 मझरीया में अवस्थित शिव शक्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रांगण में हुआ फॉर्मर्स मीट का आयोजन हुआ। आयोजन को संबोधित करते हुए मुर्गी दाना उत्पादक शिव शक्ति इंडस्ट्रीज, न्यूट्रिनो ब्रांड के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि बड़े ही दुःख की बात है कि हमारे पास संसाधन होते हुए भी अन्यत्र राज्यों से चिकेन का आयात चंपारण में करते हैं, जबकि जरूरी है कि हमारे यहां इसकी फार्मिंग हो और हम इसका निर्यात करें और खुद के लिए उपज करें, जबकि फीड यहां से बाहर राज्यों में जाता है। उन्होंने बताया कि पूरे चंपारण में शिव शक्ति इंडस्ट्रीज अकेला हैं, जहां से 45 प्रतिशत उत्तरप्रदेश, 25 प्रतिशत झारखंड एवं इसके अलावा बंगाल के कुछ क्षेत्रों के साथ पूरे बिहार में जाता है। अगर गुणव...
धर्मगुरुओं ने संभाली बाल विवाह रोकथाम की कमान,अक्षय तृतीया पर प्रयास संस्था की विशेष पहल जारी

धर्मगुरुओं ने संभाली बाल विवाह रोकथाम की कमान,अक्षय तृतीया पर प्रयास संस्था की विशेष पहल जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्कूली छात्राओं/ नाई , हलवाई, टेंट हाउस,ने भी बाल विवाह रोक थाम हेतु किया समर्थन सशस्त्र सीमा बल 47 वीं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का भी मिल रहा साथ रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित कस्तुरबा बालिका उच्य विद्यालय के प्रांगण में छात्राओं के बीच अक्षय तृतीय पर होने वाले बाल विवाह रोक थाम हेतु जागरूगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एस एस बी 47वीं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के इंस्पेक्टर विकास कुमार के द्वारा किया गया ।उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बता दे कि पूर्वी चम्पारण जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण ने बाल विवाहों की रोकथाम के लिए धर्मगुरुओं एवं स्कूली छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प...
लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत कोरैया पंचायत में कचरा घर एवं कचरा उठाव गाड़ी का हुआ उद्घाटन

लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत कोरैया पंचायत में कचरा घर एवं कचरा उठाव गाड़ी का हुआ उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)।बिहार सरकार के लोहिया स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत कोरैया पंचायत को सोमवार को कचरा मुक्त बनाने की पहल शुरू हुई है।ओडीएफ घोषित होने के बाद पंचायत में कचरा घर एवं पंचायत के अंदर सभी वार्डो के लिए कचरा उठाव वाहन (कचरा वाला गाड़ी) को पंचायत की मुखिया श्रीमति शकुन्तल देवी के द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर उद्घाटन किया गया। यानी की अब पंचायत में घरों के कचरे 14 रिक्शे और ईरिक्शे के द्वारा उठाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 'कचरा वाला आया.. घर से गाड़ी निकाल' गाना फेम सिंगर श्याम बैरागी मध्यप्रदेश से ऑनलाइन कॉलिंग के माध्यम से पंचायत के लोगों का संबोधन किया और गाना गा कर भी सुनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार मौजूद रहे। इनके अलावे मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रमोहन यादव, पंचायत सचिव इंद्रजीत कुमार, चन्देश्वर प्रसाद यादव, रामईश्वर यादव, सुरेंद...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!