99किलो गांजा के साथ 8तस्कर गिरफ्तार,मजदूर के भेष में पिट्ठू बैग में गांजा ले कर नेपाल से आते वक्त हरपुर पुलिस ने पकड़ा!
रक्सौल।(Vor desk)।मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान आदापुर प्रखंड अंतर्गत नेपाल सीमावर्ती हरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैनिक रोड़ कड़ियां पुल के समीप घेराबंदी कर नेपाल से पिठ्ठु बैग में रख कर लाये जा रहे 99 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत चालीस लाख रुपए आंकी गई है।सभी लोग मजदूर के भेष में थे,ताकि,पकड़े न जा सके।
पकड़े गये तस्करो की पहचान प्रभु महतो उम्र 41 वर्ष ग्राम नरूलाहा भटवालिया थाना संग्रामपुर जो लाइनर की भूमिका में काम कर रहा था।गोपी महतो उम्र 28 वर्ष ग्राम सागर चूड़ामन थाना केसरिया,मुन्ना पासवान पिता नंद किशोर पासवान उम्र 25 वर्ष ग्राम माधोपुर थाना तुरकौलिया,नवल प्रसाद यादव उम्र 46 वर्ष ग्राम अमवा थाना तुरकौलिया,रविंद्र राय ग्राम अमवा थाना तुरकौलिया,...









