Sunday, March 15

सीमांचल

रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद शुरू होगा रक्सौल में रेल ओवरब्रिज निर्माण का कार्य:महाप्रबंधक छत्र साल सिंह

रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद शुरू होगा रक्सौल में रेल ओवरब्रिज निर्माण का कार्य:महाप्रबंधक छत्र साल सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रछाल सिंह और समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव शनिवार को विंडो निरीक्षण करते हुए रक्सौल पहुंचे ,जहां स्टेशन का निरीक्षण किया।साथ ही जन प्रतिनिधियों सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती शहर रक्सौल को जाम से निजात दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाए जाने का संकेत देते हुए कहा कि रेलवे फाटक संख्या 33 और 34 पर जल्द ही रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शुरू हो सकता है।उन्होंने कहा कि दोनो ओवरब्रिज का डीपीआर( डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट)बन गया है और स्वीकृति के लिए भेजा गया हैं।रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इस क्रम में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने स्पेशल सैलून में सांसद की ओर से अधिकारियों से मुलाकात की और आरओबी के जल्द निर्माण की पहल करने का मुद्दा उठा...
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सड़क-पुल निर्माण की समीक्षा बैठक:67 करोड़ में बनेगा कोईरिया टोला ओवरब्रिज, रेलवे क्रॉसिंग का काम इरकॉन को सौंपा

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सड़क-पुल निर्माण की समीक्षा बैठक:67 करोड़ में बनेगा कोईरिया टोला ओवरब्रिज, रेलवे क्रॉसिंग का काम इरकॉन को सौंपा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) के सभागार में शनिवार को सड़क और पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल, रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शीर्षत कपिल अशोक सहित एनएचएआई, पथ निर्माण विभाग एवं पुल निर्माण निगम के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में रक्सौल, बेतिया और बगहा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी व प्रशासनिक चुनौतियों और भावी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि रक्सौल के नहर चौक पर वर्षों से लंबित कोईरिया टोला ओवर ब्रिज निर्माण क...
वीरगंज में निकाली गई श्री गहवा माई मंदीर से भव्य रथ यात्रा, उमड़ा जन सैलाब!

वीरगंज में निकाली गई श्री गहवा माई मंदीर से भव्य रथ यात्रा, उमड़ा जन सैलाब!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के बीरगंज में स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ गहवा माई मंदिर से शुक्रवार की सुबह गहवा माई रथ यात्रा आयोजित हुई।मंदिर के संरक्षण संवर्द्धन के लिए गठित गहवा माई मंदिर तीर्थ क्षेत्र विकास समिति के देख रेख में शुक्रवार को यह भव्य रथ यात्रा आयोजित हुई। रथ यात्रा में नेपाल के साथ-साथ भारत के कई जिलों से हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।नगर परिक्रमा के दौरान आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रथ यात्रा रक्सौल से सटे बीरगंज के गहवा माई मंदिर परिसर से चंदन की लकड़ी से बने रथ पर निकाली गई,जो नगर परिक्रमा के बाद समाप्त हुई।रथ पर बने26किलो के चांदी सिंहासन पर माता विराजमान थीं। इस दौरान भगवा ध्वज लहराते श्रद्धालु देवी देवताओं की झांकी के बीच गाजे बाजे के साथ जय जयकार करते चल रहे थे।जगह जगह पुष्प वर्षा हो रही थी। बताया गया कि प्राच...
नेपाल: वीरगंज बॉर्डर पर दो भारतीय पाए गए कोविड संक्रमित, बॉर्डर पर एलर्ट के बीच वीरगंज हेल्थ डेस्क सक्रिय!

नेपाल: वीरगंज बॉर्डर पर दो भारतीय पाए गए कोविड संक्रमित, बॉर्डर पर एलर्ट के बीच वीरगंज हेल्थ डेस्क सक्रिय!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के वीरगंज बॉर्डर पर दो कोविड संक्रमित भारतीय नागरिकों के मिलने के बाद बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोनों संक्रमित व्यक्ति नेपाल जा रहे थे, जब शंकराचार्य गेट पर वीरगंज कोविड हेल्थ डेस्क पर उनकी जांच हुई,तब इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।बताया गया है कि नेपाल में नए कोविड संक्रमितों की संख्या 180 से ज्यादा हो गई है, और हाल ही में विराटनगर के एक अस्पताल में एक 29 वर्षीय महिला की कोविड संक्रमण से मौत हो गई थी। नेपाल में कोविड की स्थिति नेपाल में कोविड के नए वेरिएंट के संक्रमित मिलने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है और पूरे नेपाल-भारत सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वीरगंज बॉर्डर पर हेल्थ डेस्क सक्रिय कर दिया गया है ताकि आगे और मामलों का पता लगाया जा सके¹। भारत में कोविड की स्थिति भारत में...
रक्सौल बॉर्डर पर मिले हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के दौरान धमाके से दहला इलाका, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित!

रक्सौल बॉर्डर पर मिले हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के दौरान धमाके से दहला इलाका, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*रक्सौल बॉर्डर पर बम मिलने के बाद इंडो नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा *और भी बम होने की आशंका में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रक्सौल ।(Vor desk)। इंडो नेपाल बोर्डर स्थित मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी तट पर मिले जिंदा हैंड ग्रेनेड बम को एसएसबी और बिहार के पुलिस के बम डिस्पोजल दस्ते ने संयुक्त रूप से नष्ट कर दिया है।इस अभियान में मुजफ्फरपुर से आई टीम के साथ ही एसएसबी और पुलिस सहित अन्य सुरक्षा निकाय के अधिकारी मौजूद रहे ।बम डिस्पोज के दौरान इतना तेज धमाका हुआ, कि इलाका दहल गया।इससे साफ हो गया है यह हैंड ग्रेनेड शक्तिशाली जिन्दा बम था और कोई बॉर्डर पर कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना थी,जिसकी जांच चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक,मैत्री पुल से बम को हटा कर एयरपोर्ट ले जाया गया।वहां कड़ी सुरक्षा के बीच गढ़ा खोद कर बालू के बोरा की चारदिवारी बना कर बम को रखा गया।उपरांत,करीब 30...
गहवा माई मंदिर के 13वे वार्षिकोत्सव पर 27जून को आयोजित होगी भव्य रथ यात्रा,मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह ने भी लिया है जायजा!

गहवा माई मंदिर के 13वे वार्षिकोत्सव पर 27जून को आयोजित होगी भव्य रथ यात्रा,मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह ने भी लिया है जायजा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में शक्ति पीठ की मान्यता रखने वाले प्रसिद्ध गहवा माई मंदिर के 13वें वार्षिकोत्सव पर 27 जून को भव्य रथ यात्रा का आयोजन होगा। इस अवसर पर चंदन की लकड़ी से बना रथ और 60 लाख की लागत से बना चांदी का सिंहासन आकर्षण का केंद्र होगा,जिसमे गहवा माता की सवारी मिलेगी। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में नेपाल और भारत के सीमा क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे। इस आयोजन के मद्देनजर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने बीते दिनों मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और तैयारी का जायजा लिया। वहीं,श्री गहवा माई रथ यात्रा समिति की बैठक हुई,जिसमे तैयारी की समीक्षा की गई और आयोजन को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के मुताबिक,28 जून को भव्य भंडारा भी आयोजित होगी।पूरे कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल और अन्य सदस्यों ने आयोजन को स...
जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे बच्चे,एसएसबी का ‘एक्शन’ शुरू होते ही रक्सौल बॉर्डर पर मचा हड़कंप!

जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे बच्चे,एसएसबी का ‘एक्शन’ शुरू होते ही रक्सौल बॉर्डर पर मचा हड़कंप!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर अंतर्गत रक्सौल के सरिसवा नदी पर बने मैत्री पुल के पास बुधवार को हैंड ग्रेनेड बम मिलने के बाद सीमा की सुरक्षा और संवेदनशीलता का मामला गहरा गया।रक्सौल नेपाल का प्रमुख प्रवेश द्वार है,जहां यह बम मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।जहां यह बम मिला ,वह लैंड कस्टम से जुड़ा एरिया है।मैत्री पुल पर जहां एसएसबी की टीम चौकसी में बैठती है,ठीक उसी के नीचे नदी क्षेत्र से बम मिलना आशंकाएं उत्पन्न कर रही है।यह जांच जारी है कि हैंड ग्रेनेड किस देश में बना है।कैसे और किसके द्वारा बॉर्डर तक आया और इसे लाने का मकसद क्या था।देश की सुरक्षा नजरों से देखें तो यह गंभीर मामला है और यह समझा जा सकता है कि निशाने पर सुरक्षा एजेंसियां थीं।सीमा पर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने का मकसद हो सकता है।वैसे भी,ऑपरेशन सिंदूर के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा संवेदनशीलता काफी बढ़ी हुई है। बच्चो...
राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में स्थानांतरित शिक्षक व शिक्षिकाओं ने दिया योगदान!

राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में स्थानांतरित शिक्षक व शिक्षिकाओं ने दिया योगदान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में स्थानांतरित शिक्षक व शिक्षिकाओं ने योगदान दिया। इसी कड़ी में दो दिनों में राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में मुकेश रंजन व अस्मिता कुमारी ने बारी- बारी योगदान दिया। दोनों शिक्षक व शिक्षिकाओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुनेश राम ने मुकेश रंजन नव पदस्थापित विद्यालय में योगदान स्वीकृत किया। वही, एचएम मुनेश राम के आकस्मिक अवकाश में रहने पर वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने अस्मिता कुमारी का योगदान लिया। अब इस विद्यालय में शिक्षकों की कुल संख्या दस से बढ़कर बारह हो गयी है। इस आशय की पुष्टि करते हुए एचएम मुनेश राम ने बताया कि दोनों नव पदस्थापित शिक्षक/ शिक्षिकाओं के योगदान स्वीकृत कर लिए गए है। ...
रक्सौल रेलवे पार्क जो कल तक था गुलजार …आज हो गया है बदहाल!

रक्सौल रेलवे पार्क जो कल तक था गुलजार …आज हो गया है बदहाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। गेटवे ऑफ नेपाल के नाम से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शहर रक्सौल रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन एवं ए ग्रेड का दर्जा प्राप्त है। लेकिन दुर्भाग्यवश वह व्यवस्था कम से कम रेलवे पार्क में दूर-दूर तक नजर नहीं आती है। गौरतलब है जब इस पार्क का निर्माण हुआ था तो स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को काफी हर्ष हुआ था। लेकिन कालांतर में यह पार्क आवारा मवेशियों एवं असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया था, लेकिन वर्ष 2019 में स्वयंसेवी समाज सेवी संगठन भारत विकास परिषद शाखा -रक्सौल जब अस्तित्व में आया तो परिषद ने भारत -नेपाल के इस प्रमुख रेलवे पार्क को विकसित करने तथा इसे हरा-भरा रखने का जिम्मा लिया। परिषद द्वारा पार्क को हरा भरा रखने का जिम्मा लेकर रंग बिरंगे फूल, औषधीय एवं फलदार पौधे समय-समय पर जाली सहित लगाकर एक नया क्लेवर प्रदान किया गया था। साथ ही परिषद द्वारा पार्क के रख रखाव के लिए...
लालू प्रसाद यादव के पुनः राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी,पार्टी नेताओं -कार्यकर्ताओं ने दी बधाई!

लालू प्रसाद यादव के पुनः राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी,पार्टी नेताओं -कार्यकर्ताओं ने दी बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।लालू प्रसाद यादव के पुनः राष्ट्रीय जनता दल( राजद) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के नेता व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।उल्लेखनीय है कि 28 वर्ष पहले राजद का गठन हुआ था। तब से अध्यक्ष पद पर लालू का यह लगातार 13वां कार्यकाल है।श्री यादव के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और खुशियां मनायी।इस बीच रक्सौल विधान सभा क्षेत्र से जुड़े सभी पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि उनके फिर से अध्यक्ष बनने से पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।बधाई देने वालों में राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल ,क्षेत्रीय राजद नेता प्रमोद राय,पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव,पूर्व मुखिया मदन प्रसाद गुप्ता सै...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!