Sunday, March 15

सीमांचल

बिहार बंद: महागठबंधन और ट्रेड यूनियनों का धरना-प्रदर्शन,सड़क जाम शुरू,नेताओं ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण को बताया वोट बंदी!

बिहार बंद: महागठबंधन और ट्रेड यूनियनों का धरना-प्रदर्शन,सड़क जाम शुरू,नेताओं ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण को बताया वोट बंदी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ गठबंधन द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' के समर्थन में महागठबंधन के नेताओं ने टायर जलाए और सड़कें जाम कीं।काठमांडू दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग के रक्सौल मेन रोड में चक्का जाम के साथ धरना प्रदर्शन से आवाजाही बंद है।बाजार भी बंद है।विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर उतरे नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी जम कर नारेबाजी की।सड़क पर धरना प्रदर्शन में जुटे पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव सुरेश यादव,,नुरुल्लाह खान,प्रमोद राय, सौरंजन यादव,मदन गुप्ता,रवि मस्करा,मंजू साह, विजय यादव,सुभाष यादव कृष्णा प्रसाद उर्फ नेता जी,दिनेश कुमार आदि ने एनडीए सरकार के तुगलकी निर्णय और कारवाई की जम कर आलोचना करते हुए वोटर लिस्ट रिवीजन बंद करने की मांग की।इस दौरान राम बाबू यादव ने वोटर लिस...
प्रभारी डीएसपी के रूप में अभिनव पराशर ने पद भार संभाला,एसडीओ मनीष कुमार ने दी शुभकामनाएं!

प्रभारी डीएसपी के रूप में अभिनव पराशर ने पद भार संभाला,एसडीओ मनीष कुमार ने दी शुभकामनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। जिले के साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने रक्सौल के प्रभारी डीएसपी के रूप में पद भार संभाल लिया है।अनुमंडल सभागार में आयोजित एक समारोह के बीच एसडीओ मनीष कुमार ने उनको बुके दे कर स्वागत किया।एसडीओ श्री कुमार ने अपेक्षा जताई कि तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में चर्चित डीएसपी श्री अभिनव रक्सौल में शांति,सुव्यवस्था ,अपराध नियंत्रण में मामले में महती भूमिका निभाएंगे।बता दे कि बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अभिनव पराशर को रक्सौल डीएसपी पद का अतिरिक्त का प्रभार मिला है।उन्होंने सोमवार की रात्रि ही प्रभार लेने के साथ योगदान दे दिया था। वह अगले आदेश तक रक्सौल डीएसपी के प्रभार में रहेंगे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। बेतिया डीआईजी हर किशोर राय ने रक्सौल पुलिस पर लगे आरोपों की जांच की थी। पुलिस पर ...
रक्सौल में जल संकट गहराया,त्राहि त्राहि की स्थिति!

रक्सौल में जल संकट गहराया,त्राहि त्राहि की स्थिति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल में भू-जल स्तर नीचे जाने से पानी का संकट गहरा गया है फलस्वरूप आम जनजीवन अस्त-व्यस्त एवं पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। लगातार तापमान बढ़ने से शहर के अधिकांशतः चापाकल सूख गये हैं तथा कुछ चापाकल से गंदे पानी आ रहे हैं। गौर तलब है कि गत वर्ष की तुलना में इस बार भू- जलस्तर काफी नीचे चला गया है। मानसून की आँखमिचौली एवं अल्पवृष्टि भी भू-जल स्तर के गिरावट का बड़ा कारण माना जा रहा है।  शहर का ह्रदयस्थली कहे जाने वाले बारह नं 12 साथ ही इससे सटे वार्ड नं.06एवं 21  सरकार के सात निश्चय नल जल योजना से वंचित हैं तथा इस वार्ड में भी लोग पानी की किल्लत से जुझ रहे हैं ।वर्तमान जल संकट में भी नगरपरिषद की उदासीनता से टैंकरों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इन वार्डों के लोगों ने यह भी बताया कि नल जल योजना से वार्डों को आच्छादित करने के लिए कई बार संबंधित वार्ड प...
शादी का झांसा दे कर यूपी की दो नाबालिग लड़कियों को नेपाल ले जा रहे दो मानव तस्कर गिरफ्तार, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी ने की कारवाई!

शादी का झांसा दे कर यूपी की दो नाबालिग लड़कियों को नेपाल ले जा रहे दो मानव तस्कर गिरफ्तार, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी ने की कारवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल के समीप एसएसबी के मानव तस्करी रोधी इकाई के सदस्यों के द्वारा शक के आधार पर जांच के दौरान दो नाबालिग लड़की को रेस्क्यू व दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मानव तस्करी रोधी इकाई के प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि मैत्री पुल के पास विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बीती रात नेपाल ले जाने क्रम में संदेह के आधार पर दो नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया।इस दौरान दो मानव तस्कर को भी हिरासत में लिया गया है। दो नाबालिग लड़की को शादी करने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लेकर रक्सौल पहुंचा था।जो नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाने के फिराक में था।उन्होंने बताया कि पकड़े गए यूपी निवासी मानव तस्कर मो. रिजवान उर्फ अमन व मो. शेख को गिरफ्तार किया गया।इन लोगों के द्वारा नाबालिग सगी बहनें को शादी का प्र...
रक्सौल के प्रभारी डीएसपी अभिनव पराशर के नाम से ही साइबर अपराधियों के छूटते हैं पसीने, रक्सौल में स्थाई रूप से पदस्थापित करने की उठने लगी मांग!

रक्सौल के प्रभारी डीएसपी अभिनव पराशर के नाम से ही साइबर अपराधियों के छूटते हैं पसीने, रक्सौल में स्थाई रूप से पदस्थापित करने की उठने लगी मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।तेज तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ छवि वाले चर्चित डीएसपी अभिनव पराशर को रक्सौल में प्रभारी डीएसपी बनाया गया है।वर्तमान डीएसपी धीरेंद्र कुमार को अवैध वसूली के आरोपों के मामले में डीआईजी हर किशोर राय के रिपोर्ट पर पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है।वहीं,बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश सेमोतिहारी क्राइम ब्रांच के वर्तमान साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर को अगले आदेश तक के लिए रक्सौल का प्रभार दिया गया है। उन्हें 9मार्च 2025 को विशेष शाखा, पटना से मोतिहारी में स्थानांतरित किया गया था।प्रभार मिलने के बाद श्री पराशर ने कहा है कि रक्सौल में शांति,सुव्यवस्था पहली प्राथमिकता होगी।अपराधी ,भ्रष्टाचारी,नशा कारोबारी,भू माफिया बख्शे नहीं जायेंगे।इधर,उनको प्रभारी डीएसपी बनाए जाने के बाद नागरिक समाज द्वारा उन्हें यहां स्थाई रूप से पदस्थापित करने की मांग की जाने लगी है।संभावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रस...
अवैध वसूली के आरोप में डीएसपी धीरेंद्र कुमार हटाए गए,साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर को मिला प्रभार!

अवैध वसूली के आरोप में डीएसपी धीरेंद्र कुमार हटाए गए,साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर को मिला प्रभार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय की रिपोर्ट पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। पुलिस मुख्यालय ने रक्सौल के डीएसपी धीरेंद्र कुमार को पद से हटाकर मुख्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया है। यह कदम चंपारण रेंज के डीआईजी की रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया, जिसमें डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। डीआईजी की जांच में यह सामने आया कि एक कपड़ा व्यवसायी टुन्ना प्रसाद से जुड़े मामले में डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने नाम हटवाने के बदले दलाल के माध्यम से रिश्वत ली। इसके अलावा, उन्होंने बिना किसी केस की गंभीरता को परखे कई मामलों में अनुचित रूप से पर्यवेक्षण आदेश जारी किए, जो नियमों का उल्लंघन है। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए धीरेंद्र कुमार को उनके पद से हटा दिया और साइबर थाना डीएसपी अभिनव परासर को अगले आदेश तक रक्सौल का प्रभार सौंपा...
शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने को ले कर रक्सौल में निकला फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने को ले कर रक्सौल में निकला फ्लैग मार्च

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रक्सौल मे पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शनिवार को रक्सौल शहर के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग नगर थाने से आरंभ होकर मेन रोड और लक्ष्मीपुर होते हुए कौडीहार चौक और वहां से स्टेशन रोड होते हुए पुनः थाना परिसर में संपन्न हुआ। मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि ताजिया जुलूस के चिन्हित मार्गों का पूर्व निरीक्षण किया गया है, ताकि जुलूस में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में रक्सौल पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार ,रक्सौल बीडीओ जय प्रकाश कुमार, रक्स...
रक्सौल बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का हुआ वितरण!

रक्सौल बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का हुआ वितरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित बुनियाद केंद्र  में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सौजन्य से 60% से ऊपर  वाले दिव्यांगजन को रोजगार और शिक्षा के लिए मोटी ट्राई साइकिलका वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी  जयप्रकाश और कल्याण पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा द्वारा हरी झंडी दिखाकर 25 दिव्यांग व्यक्तियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिया गया। बुनियाद केंद्र के प्रबंधक जिष्णु नाथ तिवारी द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार के संबल योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा मोटराइज्ड साइकिल का वितरण 18 वर्ष से ऊपर की दिव्यांग जनों को दिया जाता है । इस व्हाट्सएप पर बुनियाद केंद्र के फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर इमराना खातून ,मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे। समारोह में विजय यादव ,गुड्डू कुमार ,राजन कुमार सिंह ,विनोद शाह ,अमर बैठा ,सुजीत कुमार, चौखट राम ,खुशबू बाल...
रक्सौल विद्युत प्रमंडल में राजस्व वसूली को लेकर हुआ समीक्षा बैठक,अनपेड उपभोक्ताओं पर विशेष फोकस का निर्देश

रक्सौल विद्युत प्रमंडल में राजस्व वसूली को लेकर हुआ समीक्षा बैठक,अनपेड उपभोक्ताओं पर विशेष फोकस का निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। विद्युत प्रमंडल रक्सौल के सभागार में शनिवार को कार्यपालक अभियंता अजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रमंडल के कार्यों की बारीकी से समीक्षा करना, खासकर कृषि कनेक्शनों, राजस्व संग्रहण और समय पर बिलिंग से संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। बैठक के दौरान, कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बड़े बकायेदारों और अनपेड उपभोक्ताओं से तत्काल राजस्व वसूलने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन के कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित एजेंसियों को भी निर्देशित किया। कार्यपालक अभियंता ने सभी अधिकारियों को विभागीय निर्देशों के अनुसार दिए गए लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी। साथ...
कुख्यात भुन्ना मियां की गला रेत कर निर्मम हत्या,एफएसएल टीम ने  क्राइम सीन की जांच कर इकठ्ठा किया साक्ष्य!

कुख्यात भुन्ना मियां की गला रेत कर निर्मम हत्या,एफएसएल टीम ने क्राइम सीन की जांच कर इकठ्ठा किया साक्ष्य!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार की सुबह करीब 7बजे कुख्यात अपराधी भून्ना मियां की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई।शरीर के आधा दर्जन जगहों पर जख्म के निशान पाए गए है। घटना पिपरा स्थित हाई स्कूल के समीप तब घटी,जब भुन्ना गांव के पोखरे में मछली को दाना डालने गया था।इसी बीच लौटने के क्रम में राजेंद्र पासवान के घर में छुपे अपराधियों ने घटना को अंजाम दे फरार हो गए।सूचना है कि पहले उसे गोली भी मारी गई और फिर शव को हाई स्कूल के पास फेंक दिया गया,हालाकि,गोली मारने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।मृतक भून्ना मियां दरपा थाना क्षेत्र के ही पिपरा गांव का निवासी था। ।थाने में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उसका संबंध पूर्व में नक्सली गतिविधियों से भी रहा है।पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी।उस पर बिहार पुलिस ने दस हजार का इनाम घो...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!