मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए रक्सौल के उपभोक्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, कार्यक्रम की तैयारी के बीच हाईटेक पंडाल बन कर तैयार
रक्सौल।(vor desk)।मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत 12 अगस्त को होने वाले संवाद कार्यक्रम की तैयारियां रक्सौल डिविजन में अंतिम चरण में हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली के बारे में जागरूक किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि डिविजन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों-सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, आदापुर, छौंडादानो, बनकटवा और घोड़ासहन में चार-चार जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
संवाद कार्यक्रम की व्यापक तैयारी चयनित स्थानों पर हाईटेक तरीके से पंडाल लगाए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। इन पंडालों में एलईडी स्क्रीन के जरिए लोग सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन को देख और सुन सकेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए जिला और प्रखंड स्तर...









